Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
सप्लाई चेन फाइनेंस (SCF) एक शॉर्ट टर्म वर्किंग कैपिटल लोन है, जिसका लाभ खरीदार और सप्लायर द्वारा उठाया जाता है। सप्लाई चेन फाइनेंस (Supply Chain Finance) की पूरी प्रक्रिया में खरीदार, सप्लायर और फाइनेंसर शामिल होते हैं। इसमें खरीदार, सप्लायर से माल प्राप्त करता है और उस माल के बदले फाइनेंसर द्वारा पेमेंट की जाती है। इस पूरी प्रक्रिया के तहत सप्लायर और खरीदार दोनों को लाभ मिलता है। तो आइए सप्लाई चेन फाइनेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।
यह भी पढ़ें: कम सिबिल स्कोर होने पर बिज़नेस लोन कैसे प्राप्त करें?
खुद का बिज़नेस है और मशीनरी खरीदनी है? सबसे बेहतर बिज़नेस लोन ऑफर प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
मान लीजिए ‘A’ ने सप्लायर ‘Z’ से माल खरीदा। ‘Z’ माल सप्लाई करता है और उसका इनवॉइस ‘A’ को भेजता है। इसके बाद “A” 30,60 या 90 दिनों की अवधि के लिए पेमेंट अप्रूव करता है। अगर ‘Z’ यानी कि सप्लायर को जल्द पेमेंट चाहिए तो वह ‘A’ को अप्रूव किए गए इनवॉइस पर जल्द पेमेंट करने की रिक्वेस्ट भेजता है। अब अगर खरीदार ‘A’ के पास पैसे नहीं हैं तो वह, फाइनेंसर से पेमेंट करने को कहता है। फाइनेंसर खरीदार के बदले पेमेंट कर देता है और राशि का भुगतान करने के लिए उसे एक निश्चित अवधि प्रदान करता है।
| सप्लायर | मैन्यूफैक्चरर | डीलर |
| कैश फ्लो बढ़ाता है | वर्किंग कैपिटल में निवेश को कम करता है | इन्वेंट्री की खरीद के लिए वर्किंग कैपिटल प्रदान करता है |
| शिपमेंट के बाद का फाइनेंसिंग प्रदान करता है | बेचे गए माल की लागत कम करता है (सीओजीएस) | वर्किंग कैपिटल की तुलना में फंड की कम लागत |
| जल्द पेमेंट हो जाने से खरीदार पर वित्तीय निर्भरता कम होती है | एडमिनिस्ट्रेशन की लागत को कम करता है | कम अवधि के कारण वित्तीय अनुशासन में सुधार करता है |
| खरीदार की क्रेडिट रेटिंग का लाभ उठाकर पूंजी की लागत कम करता है | उधार लेने की कुल लागत कम कर देता है | एडमिनिस्ट्रेशन लागत ऑटोमैटिक कम हो जाता है |
सप्लाई चेन फाइनेंस प्रदान करने वाले बैंकों और एनबीएफसी में बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इंडसइंड बैंक, ICICI बैंक , लेडिंगकार्ट फाइनेंस, कैपिटल फ्लोट आदि शामिल हैं। फोकस बाजार या क्षेत्र जो बड़े पैमाने पर सप्लाई चेन फाइनेंस को वरीयता देते हैं उनमें, कृषि, एफएमसीजी, कमोडिटीज, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शामिल हैं।
सप्लाई चेन फाइनेंस के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली ट्रेडिंग सेवाएं इस प्रकार हैं:-
यह भी पढ़ें: बिना कोलैटरल/ सिक्योरिटी के बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कैसे करें
बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की है कमी! आसानी से बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
SBI अपने कस्टमर्स को लाभ और सुविधा प्रदान करने के लिए सप्लाई चेन फाइनेंस ऑफर करता है। सप्लाई चेन फाइनेंस एसबीआई की मदद से सप्लाई चेन फाइनेंस पार्टनर्स की फाइनेंसिंग में मजबूती लाएगा। SBI ने प्रसिद्ध और स्थापित कॉर्पोरेट उद्यमों के सप्लाई चेन फाइनेंस पार्टनर्स को फंडिंग प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म लॉन्च किया है। SBI अपने दो उत्पादों, जैसे इलेक्ट्रॉनिक वेंडर फाइनेंसिंग स्कीम (e-VFS) और इलेक्ट्रॉनिक डीलर फाइनेंसिंग स्कीम (e-DFS) के माध्यम से फाइनेंसिंग सेवाएं प्रदान करता है।
इस प्लेटफॉर्म को इसके ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से एक्सेस किया जा सकता है: https://scfu.onlinesbi.com/vfim/login.htm
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लाभ:
यह भी पढ़ें: घर बैठे गृहिणियों के लिए 7 सफल बिजनेस आइडियाज़
बिना सिक्योरिटी जमा कराये प्राप्त करें बिज़नेस लोन अभी अप्लाई करें
इलेक्ट्रॉनिक वेंडर फाइनेंसिंग स्कीम (ई–वीएफएस): खरीदार अपने संबंधित वेंडरों द्वारा बनाए गए इनवॉइस को SBI के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से अपलोड कर सकते हैं, जिसके बाद राशि वेंडर के अकाउंट में तुरंत ट्रांसफर हो जाती है।
इलेक्ट्रॉनिक डीलर फाइनेंसिंग स्कीम (ई–डीएफएस): सेलर अपने संबंधित डीलरों द्वारा दी गई इनवॉइस एसबीआई के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड करता है ताकि सेलर के अकाउंट में तुरंत पैसा आ सके।
प्रश्न. सप्लाई चेन फाइनेंस का लाभ कौन उठा सकता है?
उत्तर: पब्लिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनियां, सोल प्रोपरायटरशिप, पार्टनरशिप और लिमिटेड लायबिलिटी कंपनियां जिनके पास अच्छा एक्सपीरियंस है, वे सप्लाई चेन फाइनेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. सप्लाई चेन फाइनेंस की भुगतान अवधि कितनी है?
उत्तर: सप्लाई चेन फाइनेंस की भुगतान अवधि 12 महीने (सालाना रिन्यूअल) होती है और बिज़नेस की आवश्यकता के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है।
प्रश्न. सप्लाई चेन फाइनेंस के लिए कितने तरह के SME लोन होते हैं।
उत्तर: सप्लाई चेन फाइनेंस के लिए डीलर फाइनेंसिंग, वेंडर फाइनेंसिंग और रेंट रिसिबेबल फाइनेंस जैसे SME लोन होते हैं।
प्रश्न. सप्लाई चेन फाइनेंस प्रदान करने वाली कंपनी ब्याज दर को कैसे कैलकुलेट करती है?
उत्तर. ब्याज़ दर को क्रेडिट लिमिट के दैनिक उपयोग के आधार पर कैलकुलेट किया जाता है।
प्रश्न. कोई बिज़नेस सप्लाई चेन फाइनेंस से कितनी लिमिट प्राप्त कर सकता है?
उत्तर: लिमिट कई कारको जैसे बिज़नेस रिक्वायरमेंट ,फाइनेंशियल हिस्ट्री और स्टेबिलिटी, क्रेडिट, बिज़नेस एक्सटेंशन और उसकी स्थापना पर निर्भर करता है।
अपना बिज़नेस शुरू करने का है सपना! बेस्ट बिज़नेस लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें