Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आजकल के युवाओं के बीच स्टार्ट अप या अपना बिज़नेस शुरू करने का चलन है, युवा कम उम्र से ही अपने बिज़नेस को शुरु करने की योजना बनाने लगते हैं, उनके इस विचार के पीछे सबसे बड़ा कारण यह होता कि वह दूसरे के लिए नौकरी कर उसके बिज़नेस को बढ़ाने की बजाए खुद के के बिज़नेस को स्थापित करने में व बढ़ाने में महनत करना चाहते हैं। ऐसे में पहली बार बिज़नेस शुरु करने वाले के लिए पूँजी एक बड़ी चुनौती होती है जिसके लिए उन्हें बिज़नेस लोन की आवश्यकता पड़ सकती है। क्योंकि उन्होने पहले कभी लोन नहीं लिया होता तो उनकी कोई क्रेडिट हिस्ट्री नहीं होती है। इस लेख में युवाओं के लिए बिज़नेस लोन लेने के आसान तरीकों के बारे में बताया गया है।
चूंकि एक बिज़नेस योजना को बिना अच्छी रिसर्च के बनाना लगभग असंभव होता है। इसीलिए एक अच्छी बिज़नेस लोन योजना के लिए भी आपको इंटरनेट पर रिसर्च करनी चाहिए जिससे आपको अपने लिए सबसे उचित विकल्प को तलाशने में आसानी हो जाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि आपको आसान शर्तों और कम ब्याज़ दरों पर लोन मिले। आप पैसाबाज़ार.कॉम पर भी अपने लिए एक अच्छा बिज़नेस लोन विकल्प ढूंढ सकते हैं। इसके लिए बस आपको पैसाबाज़ार.कॉम पर जा कर लॉग-इन करने की आवश्यकता है।
किसी भी व्यक्ति या कम्पनी को बिज़नेस लोन देने से पहले बैंक व NBFC उसके प्रोजेक्ट रिपोर्ट को देखते हैं जिसके बाद वह उस के आवेदन पर विचार करते हैं। इसीलिए बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करने से पहले आपको अपने बिज़नेस की एक अच्छी प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करनी चाहिए व उसमें अपने सभी आइडिया व बिज़नेस से जुड़ी सब जानकारी देनी चाहिए, इससे आपके बिज़नेस लोन आवेदन के मंज़ूर होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। रिपोर्ट में उस विशेष व्यवसाय को चुनने का कारण, उसको लेकर आपका नज़रिया, आप बिज़नेस के लिए कौनसा स्थान चूनने वाले हैं, आप कितने कर्मचारियों को नौकरी पर रखेंगें, शुरुआत में कितना खर्च होगा, उस बिज़नेस की भविष्य की संभावनाएं आदि जानकारी होनी चाहिए।
अगर आपकी उम्र कम है व पहली बार बिज़नेस शुरु करने जा रहें हैं व आपको बिज़नेस लोन लेने की आवश्यकता है तो आपके लिए सबसे बड़ी चुनौती क्रेडिट हिस्ट्री होती है। क्योंकि सामान्य तौर पर कम उम्र में आपने शायद ही कोई लोन या क्रेडिट कार्ड लिया हो जिससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री बने इसीलिए आपको शुरुआत में अपनी क्रेडिट हिस्ट्री बनाने के लिए क्रेडिट कार्ड लेना शुरु करना चाहिए व अपने बिज़नेस की ज़रूरत का सामान उन कार्ड से ही लेना चाहिए, इससे आपको आपके बिज़नेस के लिए ज़रूरी सामान भी मिल जाएगा और आपकी क्रेडिट हिस्ट्री भी बन जाएगी । आप इस काम के लिए पैसाबाज़ार.कॉम की मदद भी ले सकते हैं । पैसाबाज़ार अपने ग्राहकों को क्रेडिट प्राइम की सेवा प्रदान करता है जिसके ज़रिए आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर कर सकते हैं।
आमतौर पर बिज़नेस लोन दो प्रकार के होते हैं एक गारंटी पर दिया जाने वाला व दूसरा गारंटी फ्री लोन।
यहां पर गारंटी उस सम्पत्ति को कहा जाता है जिसे लोन की सुरक्षा के रूप में बैंक के पास गिरवी रखा ता है।
क्योकिं कम उम्र व पहली बार बिज़ेनस शुरु कर रहे व्यक्ति के लिए बैंक को कोई गारंटी देना बहुत मुश्किल होता है इसलिए आपको गारंटी फ्री लोन विकल्पों को चुनना चाहिए, कई बैंक व NBFC गारंटी फ्री बिज़नेस लोन ऑफर करते हैं साथ ही साथ सरकार भी क्रेडिट गारंटी योजना के तहत कई लोन को कवर करती है।
पैसाबाज़ार आपको आपकी ज़रूरत व आपकी आय के अनुसार किफायती ब्याज दर व आसान भुगतान अवधि वाले लोन विकल्प को चुनने में मदद करता है, कम उम्र व पहली बार अपना व्यवसाय शुरु करने वाले लोग अपने लिए एक उचित बिज़नेस लोन विकल्प चुनने के लिए पैसाबाज़ार की मदद ले सकते हैं।
| बैंक/ NBFC | लोन राशि (न्यूनतम – अधिकतम ) ₹ में | लोन अवधि (महीने में) | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) | |
| बजाज फिनसर्व | 1 लाख | 40 लाख | 3 – 36 | 18% से शुरु |
| आईडीएफसी फर्स्ट बैंक बिजनेस लोन | 1 लाख | 75 लाख | 12 – 36 | 19% से शुरु |
| फ्लैक्सी लोन | 50,000 | 1करोड़ | 12 – 36 | 17% से शुरु |
| फुलेटर्न फिनसर्व | 1 लाख | 50 लाख | 12 – 48 | 17% से शुरु |
| HDB फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड . | 75,000 | 30 लाख | 12 – 60 | 22% से शुरु |
| HDFC बैंक | 75,000 | 50 लाख | 6 – 48 | 15% से शुरु |
| हीरो फिनकॉर्प | 3 लाख | 35 लाख | 12 – 36 | 18% से शुरु |
| ICICI बैंक | 1 लाख | 40 लाख | 6 – 48 | 16% से शुरु |
| IIFL फाइनेंस | 1 लाख | 7.5 लाख | 12 – 36 | 18% से शुरु |
| इंडीफि फाइनेंस | 1 लाख | 50 लाख | 12 – 36 | 22% से शुरु |
| कोटक मंहिंद्रा बैंक | 5 लाख | 75 लाख | 6 – 48 | 16% से शुरु |
| लैंडिंग कार्ट फाइनेंस | 50,000 | 2करोड़ | 3 – 36 | 17% से शुरु |
| नियोग्रोथ फाइनेंस | 2 लाख | 10 लाख | 6 – 24 | 24% से शुरु |
| पे सेंस सर्विसेस प्राइवेट इंडिया लिमिटेड . | 5,000 | 5 लाख | 3 – 36 | 18% से शुरु |
| RBL बैंक | 2.5 लाख | 20 लाख | 12 – 36 | 19% से शुरु |
| टाटा कैपिटल फाइनेंस | 3 लाख | 50 लाख | 12 – 36 | 18% से शुरु |
| ज़िप लोन | 1 लाख | 5 लाख | 6 – 24 | 18% से शुरु |