Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
किसी भी बिज़नेस को शुरू करने या बढ़ाने के लिए बिज़नेस लोन लेने की आवश्यकता होती है। ऐसे में किसी भी नए बिज़नेस करने वाले को लोन चुकाने की चिंता लाज़मी है, क्योकिं उन्हें लगता है कि किसी भी नए बिज़नेस के लिए काफी सारे खर्च होते हैं, उन सब में से बिज़नेस लोन के भुगतान लिए पैसा निकालना काफी मुश्किल हो सकता है। लेकिन असल में ये उतना मुश्किल नहीं है जितना प्रतीत होता है, क्योंकि बिज़नेस लोन वर्तमान में बाज़ार में कोई नया काम शुरू करने और उसे बढ़ाने का मुख्य साधन बन गया है, करोड़ों लोगों की ज़िंदगी बिज़नेस लोन लेकर व्यवसाय शुरू कर बदली है और लोग उतनी ही ईमानदारी से इस लोन का भुगतान भी करते हैं|
इस लोन के भुगतान के लिए आपको केवल एक नीति बनाने की ज़रूरत है। इसीलिए, इस लेख में हमने बिज़नेस लोन चुकाने के आसान तरीकों की चर्चा की है जो कि निम्नलिखित है।
बिज़नेस लोन को चुकाने के लिए यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है कि आप कैसी लोन योजना को चुनते हैं, आजकल सभी बैंक व NBFC अपने ग्राहकों को अच्छे मोराटोरियम पीरियड के साथ लोन ऑफर करते हैं, मोराटोरियम पीरियड लोन लेने के बाद और उसका भुगतान शुरू करने के बीच का समय होता है, इसमें बैंक आपको लेने लेने के बाद कुछ समय देता हैं जिसके बाद आप लोन भुगतान शुरू करते हैं। यह अवधि आमतौर पर 3 महीने से 6 महीने होती है।
अगर आप एक सही मोराटोरियम पीरियड वाले लोन को चुनते हैं तो यह आपके लिए काफी सुविधाजनक होता है, क्योकि इससे आपको लोन की किश्त चुकाने के लिए थोड़ा समय मिल जाता है और उस बीच आपका व्यवसाय लाभ कमाना शुरू कर देता है।
बिज़नेस लोन को चुकाने के लिए यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है कि आपकी बिज़नेस स्ट्रेटजी अच्छी होनी चाहिए और साथ ही साथ आपका मैनेजमेंट अच्छा होना चाहिए जिससे आप योजना बना कर अपने बिज़नेस लोन को चुकाने के लिए अपना फंड बना सकें, यदि आप अपने इस फंड को अच्छे से मैनेज कर लेंगे तो आपको बिज़नेस लोन को चुकाने में कोई समस्या नहीं होगी।
बिज़नेस लोन को चुकाने के लिए यह भी काफी महत्वपूर्ण होता है कि आप अपने अन्य खर्चे जो कि इतने आवश्यक नहीं हैं, इन खर्चों को कम करने से ये फायदा होगा कि आपके पास से जो अतिरिक्त धनराशि खर्च हो रही थी उसको आप अपने बिज़नेस लोन के भुगतान के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
अच्छा सिबिल स्कोर : तय समय पर अगर लोन की EMI न जमा हुई तो सम्बन्धित व्यक्ति या कंपनी का सिबिल स्कोर खराब हो जाता है। इससे उस कंपनी यो व्यक्ति त दोबारा लोन मिलने की सम्भावनाएं बहुत ही कम हो जाती हैं। दूसरी जगह पर भी लोन के लिए आवेदन करने पर खराब सिबिल स्कोर देखते ही लोन देने से मना कर दिया जाता है। ऐसे में समय पर लोन चुकाना अच्छा विकल्प होता है , समय पर लोन चुकाने से सिबिल स्कोर अच्छा बना रहता है और आपके लिए अनेकों लोन विकल्प खुले रहते हैं।
अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री – अगर समय पर लोन का भुगतान किया जाता है तो उससे आपकी क्रेडिट हिस्ट्री अच्छी बनी रहती है, क्योकि कोई भी बैंक व NBFC किसी भी व्यक्ति या कंपनी को लोन देने से पहले उसकी क्रेडिट हिस्ट्री को भी खंगालती है ऐसे में अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री होने से आपके किसी अन्य लोन के अप्रूव होने की संभावनाएं और बढ़ जाती हैं।
जल्दी भार मुक्त होना – किसी भी कम्पनी को बिज़नेस लोन चुकाने की चिंता हमेशा बनी रहती है, चूंकि किसी भई प्रकार का लोन या कर्ज़ कम्पनी के लिए उसकी लाइबिलिटी होती है इसीलिए हर कोई चाहता है कि वह जल्द से जल्द भार मुक्त हो जाए और लोन का भुगतान कर दे।
जैसा कि ऊपर दिया गया है कि किसी भी कम्पनी या व्यक्ति को जल्द से जल्द लोन भुगतान के लिए एक अच्छा बिज़नेस लोन विकल्प चुनना चाहिए। पैसाबाज़ार.कॉम आपको वभिन्न बैंको के बीच तुलना कर के आपको अच्छे व किफायती दरों वाले लोन विकल्प ऑफर प्रस्तुत करता है, पैसाबाज़ार से बिज़नेस लोन प्राप्त करने का तरीका निम्नलिखित है।
पैसाबाज़ार.कॉम पर बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करना बेहद ही आसान है, इसके लिए बस आपको पैसाबाज़ार.क़ॉम पर लॉग-इन करना है जिसके बाद आपको अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। एक बार अपनी सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको किफायती ब्याज दरों पर बिज़नेस लोन के अनेकों विकल्प प्राप्त हो जाएंगे, आपकी अधिक सहायता के लिए हमारे प्रतिनिधि कॉल करेंगे जिनकी मदद से आप अपने लिए सबसे अच्छा विकल्प चुन सकते हैं।
| बैंक/NBFC | लोन राशि (न्यूनतम – अधिकतम ) ₹ में | लोन अवधि (महीने में) | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) | |
| बजाज फिनसर्व | 1 लाख | 40 लाख | 3 – 36 | 15% से शुरु |
| कैपिटल फर्सट प्राइम | 1 लाख | 9 लाख | 12 – 36 | 21% से शुरु |
| फ्लैक्सी लोन | 50,000 | 1करोड़ | 12 – 36 | 15% से शुरु |
| फुलेटर्न फिनसर्व | 1 लाख | 50 लाख | 12 – 48 | 17% से शुरु |
| HDB फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड | 75,000 | 30 लाख | 12 – 60 | 15% से शुरु |
| HDFC बैंक | 75,000 | 50 लाख | 6 – 48 | 15% से शुरु |
| हीरो फिनकॉर्प | 3 लाख | 35 लाख | 12 – 36 | 18% से शुरु |
| ICICI बैंक | 1 लाख | 40 लाख | 6 – 48 | 16% से शुरु |
| IIFL फाइनेंस | 1 लाख | 7.5 लाख | 12 – 36 | 25% से शुरु |
| इंडीफि फाइनेंस | 1 लाख | 50 लाख | 12 – 36 | 22% से शुरु |
| कोटक मंहिंद्रा बैंक | 5 लाख | 75 लाख | 6 – 48 | 16% से शुरु |
| लैंडिंग कार्ट फाइनेंस | 50,000 | 2करोड़ | 3 – 36 | 15% से शुरु |
| नियोग्रोथ फाइनेंस | 2 लाख | 10 लाख | 6 – 24 | 21% से शुरु |
| पे सेंस सर्विसेस प्राइवेट इंडिया लिमिटेड . | 5,000 | 5 लाख | 3 – 36 | 24% से शुरु |
| RBL बैंक | 2.5 लाख | 20 लाख | 12 – 36 | 17% से शुरु |
| टाटा कैपिटल फाइनेंस | 3 लाख | 50 लाख | 12 – 36 | 17% से शुरु |
| यस बैंक वर्किंग कैपिटल | 30 लाख | 3करोड़ | आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर | 10% से शुरु |
| ज़िप लोन | 1 लाख | 5 लाख | 6 – 24 | 24% से शुरु |