Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन उनके पेशे और चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं। इन लोन का लक्ष्य है कि कि डॉक्टर टेक्नोलॉजी में बढ़ती मांगों या अपग्रेडेशन के साथ काम करें। बिज़नेस लोन का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है जिसमें नए उपकरण और मशीनरी खरीदना, ट्रेन या कर्मचारियों को रखना, या अपने मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाना आदि शामिल हैं।
| शर्त | आवश्यकता |
| ब्याज दर | बैंक से बैंक में अलग अलग होता है |
| आयु | न्यूनतम – 25 वर्ष
अधिकतम – 65 वर्ष |
| लोन राशि | अधिकतम ₹ 5 करोड़ |
| प्रोससिंग फीस | 2 तक% |
| लोन अवधि | 12 महीने से शुरू |
डॉक्टरों के लिए एक बिज़नेस लोन प्रोफेश्नल्स के लिए एक बिज़नेस लोन के समान है और इसे व्यक्ति की आवश्यकता के अनुसार तय किया जा सकता है। लगभग सभी प्रमुख लोन संस्थान डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन प्रदान करते हैं। हालाँकि, इन लोन की एक अधिकतम लिमिट होती है जो लोन संस्थानों में अलग अलग होती है। उदाहरण के लिए, एसबीआई 5 करोड़ रुपये तक की लोन राशि प्रदान करता है। जबकि बजाज फाइनेंस डॉक्टरों के लिए 40 लाख रुपये की लोन राशि ऑफर करता है।
मुख्य बैंकों से सबसे बेहतर वर्किंग कैपिटल लोन ऑफर प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
बैंक और लोन संस्थान विभिन्न ब्याज दरों पर लोन प्रदान करते हैं। डॉक्टर लागू ब्याज दरों पर लोन का लाभ उठा सकते हैं जो कि 11.50% से 18% तक हो सकती है। ध्यान दें, कि ब्याज की अंतिम लागू दर केवल लोन संस्थान द्वारा तय की जाएगी। लोन संस्थान द्वारा तय ब्याज दर की कैल्कुलेशन कई कारकों के आधार पर की जाती है; आय, कार्य अनुभव, क्रेडिट हिस्ट्री, आदि।
बैंकों और लोन संस्थानों की विभिन्न योग्यता शर्तें होती हैं डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन आवेदन के लिए कुछ सामान्य योग्यता शर्तें निम्नलिखित हैं:
| शर्तें | आवश्यकता |
| बिज़नेस | डॉक्टर (एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक)/ डेंटिस्ट |
| योग्यता | विशेषज्ञता
MD / DM / MS; ग्रेजुएट डॉक्टर MBBS डेंटिस्ट MDS / BDS होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक BAMS / BHMS / DHMS |
| न्यूनतम आयु | 25 वर्ष |
| अधिकतम आयु | लोन मैच्योरिटी के समय 65 वर्ष |
| न्यूनतम वार्षिक आय (ITR) | ₹ 1 लाख |
| व्यवसाय की लाभदायता | कम से कम 2 वर्ष |
| पद योग्यता (कार्य अनुभव) | सुपर स्पेशलिस्ट
ग्रेजुएट डॉक्टर 2 वर्ष डेंटिस्ट 5 वर्ष होम्योपैथिक / आयुर्वेदिक 6 – 15 वर्ष (योग्यता के आधार पर) |
नोट: ये शर्तें केवल सांकेतिक उद्देश्यों के लिए हैं। वास्तविक योग्यता शर्तें लोन संस्थानों में अलग अलग होते हैं।
सिर्फ एक क्लिक करें और सबसे बेहतर SME/MSME लोन ऑफर पाएं अभी अप्लाई करें
डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन की सबसे महत्वपूर्ण विशेषताएं और लाभ निम्नलिखित हैं:
लोन आवेदन के 2 कार्य दिवसों के भीतर प्रोसेस किया जाता है।
डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन हासिल करने में न्यूनतम कागज़े कार्यवाही शामिल है।
अधिकांश लोन संस्थान एक फ्लेक्सी-लोन विकल्प प्रदान करते हैं। इस मामले में, डॉक्टर को लोन के रूप में एक निश्चित राशि दी जाती है। राशि को एक विशेष खाते में ट्रांसफर किया जाता है और डॉक्टर आवश्यकता पड़ने पर लोन का उपयोग कर सकते हैं। इस मामले में, डॉक्टर को केवल उपयोग की गई राशि पर ही ब्याज देना होगा, न कि पूरी लोन राशि पर।
आसान भुगतान विकल्प योजना के तहत लोन 12 से 96 महीने की अवधि के लिए प्रोसेस किए जाते हैं। इसके अलावा, लोन संस्थान 12 महीने के बाद लोन खाता बंद करने की अनुमति देती हैं।
एक बार लोन मंज़ूर हो जाने के बाद, 24 घंटे के भीतर लोन राशि ट्रान्सफर कर दी जाती है।
डॉक्टरों के लिए अधिकांश बिज़नेस लोन इसलिए सुरक्षित नहीं हैं; गारंटर बनने या कोलेटरल गिरवी रखने का कोई झंझट नहीं है।
कई लोन संस्थान, लोन का आंशिक भुगतान करने की अनुमति देते हैं।
कई लोन संस्थान प्री-अप्रूव्ड लोन भी प्रदान करते हैं जो तुरंत डिस्बर्स किए जाते हैं।
बिज़नेस लोन के लिए अप्लाई करें. 11.90% प्रतिवर्ष से शुरू अभी अप्लाई करें
डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
| आईडी प्रूफ | पासपोर्ट, पैन कार्ड , आधार कार्ड , वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटो क्रेडिट कार्ड, केंद्र और राज्य सरकार। जारी किए गए फोटो आईडी प्रमाण, डिफेंस आईडी कार्ड, आदि |
|
ऐड्रेस प्रूफ |
आधार कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, वोटर आईडी, किसी भी मान्यता प्राप्त सार्वजनिक प्राधिकरण से लेटर, टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी का बिल (3 महीने से अधिक पुराना नहीं), आदि |
| इनकम प्रूफ | सेलरी स्लिप (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं), बैंक स्टेटमेंट (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं), फॉर्म –16, आदि |
सबसे कम ब्याज दरों पर स्टार्ट-अप के लिए बिज़नेस लोन प्राप्त करें अभी अप्लाई करें
प्रश्न. डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: भारतीय नागरिक जिनके पास वैध योग्यताएं हैं और न्यूनतम पद योग्यता कार्य अनुभव को पूरा करते हैं वे डॉक्टरों के लिए उपलब्ध बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या होम्योपैथिक या आयुर्वेदिक डॉक्टर बिज़नेस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर:हां, कुछ लोन संस्थान होम्योपैथी या आयुर्वेद का अभ्यास करने वाले डॉक्टरों को बिज़नेस लोन देते हैं।
प्रश्न.क्या बैंक डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क लेते हैं?
उत्तर:हां, कुछ बैंक डॉक्टरों के लिए बिज़नेस लोन पर प्रोसेसिंग शुल्क लेते हैं।
प्रश्न. लोन राशि के डिस्बर्स होने का न्यूनतम समय क्या है?
उत्तर:कुछ बैंकिंग संस्थान मंजूरी के बाद 48 घंटों के भीतर लोन राशि डिस्बर्स करते हैं। हालाँकि, लोन राशि के डिस्बर्सल में लगने वाला समय लोन संस्थानों में अलग अलग होता है।