Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए आप अपनी लोन राशि, अवधि और ब्याज दर के आधार पर अपने पर्सनल लोन की ईएमआई और ब्याज लागत का पता लगा सकते हैं। आप जान सकते हैं कि कितनी लोन राशि कितनी अवधि के लिए लेने पर आपको कितनी ईएमआई देनी पड़ेगी और लागू ब्याज दर का उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Bank of Baroda Personal Loan EMI Calculator) के बारे में अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
शादी, इलाज या अन्य किसी काम के लिए चाहिए पर्सनल लोन! अप्लाई करें
कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन लेने से, आवेदक को कम EMI और ब्याज लागत का भुगतान करना होगा। ज़्यादातर बैंक उन आवेदकों को बहतर ब्याज दरें प्रदान करते हैं जिनका मौजूदा बैंक के साथ संबंध है। इसलिए बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले, टॉप बैंकों/एनबीएफसी द्वारा दी जाने वाली पर्सनल लोन ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए।
अवधि जितनी लंबी होती है, ईएमआई राशि उतनी ही कम होती है । हालांकि, अवधि लंबी होने से अधिक ब्याज का भुगतान भी करना पड़ता है। इसलिए, भुगतान क्षमता के आधार पर अवधि चुनना महत्वपूर्ण है। पैसाबाज़ार पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर आपकी भुगतान क्षमता के आधार पर अवधि का चयन करने में आपकी मदद करेगा।
अधिक राशि का लोन लेने पर आपको अधिक EMI और अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। ध्यान दें, आपकी पर्सनल लोन की योग्यता मुख्य रूप से आपकी भुगतान क्षमता और लोन अवधि पर निर्भर करेगी।
ये भी पढ़ें: कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों के लिए पर्सनल लोन

बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर लोन आवेदकों को बिना किसी परेशानी के ईएमआई राशि की कैलकुलेशन करने में मदद करता है। एक बार जब लोन आवेदक ईएमआई कैलकुलेटर में लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज कर देते हैं, तो उन्हें अपनी ईएमआई का पता चल जाएगा।
EMI कैलकुलेटर कठिन गणितीय कैल्कुलेशन को आसान बनाता है। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर लोन आवेदकों के लिए सटीक ईएमआई राशि भी प्रदान करता है। इससे किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश कम होती है।
फिक्सड ब्याज दरों वाले पर्सनल लोन के लिए ईएमआई पूरे लोन अवधि के समय स्थिर रहती है और लोन आवेदकों को पर्सनल लोन लेते समय सटीक ईएमआई राशि पता होता है, इस तरह से वे ईएमआई राशि के अनुसार अपने बजट का मैनेजमेंट कर सकते हैं।
ज़्यादातर बैंक / NBFC आम तौर पर उन लोगों को पर्सलन लोन प्रदान करते हैं जिनकी कुल EMI उनकी कुल मासिक इनकम के 50-60% से अधिक नहीं होती। बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आवेदक को अपनी EMI का पता चलेगा। इसलिए, ज़्यादातर लोग बैंकों या एनबीएफसी को अपना आवेदन करते समय EMI कम कर सकते है। ऐसा करने से आवेदक के पर्सनल लोन के अप्रूव होने की संभावना में सुधार होगा।