Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
स्टेप अप क्रेडिट कार्ड एक सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड है जिसे एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड जारी करता है। जब आप एसबीएम बैंक (इंडिया) लिमिटेड में फिक्स्ड डिपॉज़िट कराते हैं तब आपको स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड (Step Up Credit Card) ऑफर होता है, जिस पर आकर्षक ब्याज भी प्रदान किया जाता है। इसके अलावा कार्ड Zomato, Swiggy, Nykaa, BookMyShow जैसे ब्रांड्स पर रिवॉर्ड और डिस्काउंट भी ऑफर करता है। एसबीएम बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड (SBM Bank FD Credit Card) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख आगे पढ़ें:
एसबीएम बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड उन ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किया गया है जिन्हें कम या ज़ीरो क्रेडिट स्कोर होने या पर्याप्त इनकम डॉक्यूमेंट ना होने के कारण लोन या क्रेडिट कार्ड नहीं मिल पाता। ऐसे कार्डहोल्डर इस कार्ड के ज़रिए Big Basket, Lifestyle, Yatra, Croma, Reliance Digital जैसे ब्रांड्स पर कई आकर्षक ऑफ़र और डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। इस तरह यूजर को अपनी FD पर ब्याज भी मिलता रहेगा और स्टेप-अप कार्ड द्वारा खर्च करने पर रिवॉर्ड और डिस्काउंट भी।
स्टेप अप क्रेडिट कार्ड ओवरऑल रेटिंग: ★★★(3/5) |
|
![]() |
|
| रिवॉर्ड पॉइंट्स | ★★★ (3/5) |
| अन्य कार्ड विशेषताएं | ★★★ (3/5) |
नोट- एसबीएम बैंक नए स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड्स के लिए आवेदन स्वीकार नहीं कर रहा है, यहां यह कॉन्टेक्ट केवल जानकारी के उद्देश्य से दी गई है।
ये भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
स्टेप- अप एसबीएम क्रेडिट कार्ड के फायदे (Step-Up Credit Card Benefits) व विशेषताएं निम्नप्रकार है:
रिवॉर्ड रेट- प्रति 100 रुपये खर्च करने पर 1 रिवार्ड पॉइंट प्राप्त करें।
इस पर रिवॉर्ड नहीं मिलेगा-
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
रिवॉर्ड पॉइंट्स को पैसाबाज़ार ऐप के माध्यम से रिडिम कर सकते हैं, जहां कार्डहोल्डर कम से कम 400 रिवॉर्ड पॉइंट्स रिडिम कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
| फीस & चार्जेस | अमाउंट |
| ज्वाइनिंग फीस | ₹2,000 की एफडी के लिए: ₹500 + टैक्स ₹5,000 की एफडी के लिए: ₹250 + टैक्स ₹5,000 से अधिक की एफडी के लिए: शून्य |
| रिन्यूवल फीस | शून्य |
| फाइनेंशियल चार्ज (इंटरेस्ट रेट) | 3% प्रति माह (42.58% प्रति वर्ष) |
| लेट पेमेंट चार्ज | बकाया राशि पर – ₹100 तक : शून्य ₹100 से ₹1,000 के बीच: ₹250 ₹1,000 से ₹10,000 के बीच: ₹500 ₹10,000 से अधिक: ₹750 |
स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड की फीस व चार्जेस सहित MITC के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
स्टेप- अप SBM क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के योग्य होने के लिए, आपके पास SBM बैंक के साथ कम से कम 2,000 रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट होनी चाहिए, जो पैसाबाज़ार मोबाइल ऐप या वेबसाइट के माध्यम से की गई हो। आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि केवल वही फिक्स्ड डिपॉजिट्स जो एक व्यक्ति के नाम पर हों, SMB क्रेडिट कार्ड (SBM Credit Card) के लिए पात्र हैं। हालांकि, फिक्स्ड डिपॉजिट्स के लिए नामांकन सुविधा उपलब्ध होगी।
SBM स्टेप-अप क्रेडिट कार्ड (SBM Step-Up Credit Card) उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो अभी-अभी अपनी क्रेडिट यात्रा शुरू कर रहे हैं और एक ऐसा कार्ड चाहते हैं जिससे वे अपना क्रेडिट प्रोफाइल और स्कोर बना सकें। यह कार्ड बिना किसी इनकम वेरिफिकेशन या अन्य कागजी झंझटों के तुरंत उपलब्ध हो जाता है। यह उपयोगकर्ताओं को क्रेडिट कार्ड के प्रबंधन और बेसिक रिवॉर्ड प्रोग्राम को समझने में मदद करता है, साथ ही फिक्स्ड डिपॉज़िट राशि पर अच्छा ब्याज भी देता है।
इस कार्ड को चुनें अगर :
इन स्थितियों में किसी अन्य कार्ड पर विचार करें:
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
| SBM फिक्स्ड डिपॉज़िट की मुख्य विशेषतायें | |
| ब्याज दर | 7%* प्रति वर्ष |
| अवधि | 390 दिन के लिए (ऑटो-रिन्युअल) |
| न्यूनतम जमा राशि | ₹2,000 |
| अधिकतम जमा राशि | ₹60,000 (कार्ड लेते समय) ₹95,000 (कार्ड टॉप-अप करने पर) |
| प्री- मैच्योर विड्ररॉल फैसिलिटी | उपलब्ध है |
| डिपॉज़िट इंश्योरेंस | उपलब्ध है |
एसबीएम बैंक FD पर 6.50% प्रति वर्ष की दर से ब्याज अर्जित करें। (390 दिन की अवधि के लिए अधिकतम FD दरों में से एक)
आपकी 5 लाख रु. तक की FD डिपॉज़िट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC), जो कि आरबीआई की सब्सिडियरी है, के डिपॉज़िट इंश्योरेंस प्रोग्राम के तहत सुरक्षित है।
अन्य उधारदाताओं द्वारा ज़रूरी न्यूनतम डिपॉज़िट आमतौर पर 10,000 रु. से 20,000 रु. तक होती है। वहीं इस क्रेडिट कार्ड के लिए, आपको न्यूनतम 2,000 रु. की FD खोलनी होती है।
आप अपनी एफडी राशि कभी भी निकाल सकती हैं। हालांकि, FD अकाउंट बंद करने पर आपका स्टेप अप क्रेडिट कार्ड भी बंद हो जाएगा।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें