Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आप पंजाब नेशनल बैंक (PNB) पर्सनल लोन कैलकुलेटर के ज़रिए जान सकते हैं कि आप जो लोन लेना चाहते हैं उसकी ईएमआई कितनी होगी, और लोन पर कितना ब्याज देना होगा। EMI और कुल ब्याज इस बात पर निर्भर करता है कि लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि कितनी है। पंजाब नेशनल बैंक पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
PNB पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है जिसकी मदद से आप पर्सनल लोन की EMI कैलकुलेट कर सकते हैं। पीएनबी पर्सनल लोन की ब्याज दर, लोन राशि और भुगतान अवधि के आधार पर EMI अलग–अलग होती है। आप पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के द्वारा जान सकते हैं कि लोन की भुगतान अवधि कितनी कम या ज़्यादा रखने पर आपकी EMI कितनी होगी। हालांकि, आपको कितनी ब्याज दर पर लोन मिलेगा ये इस पर निर्भर करता है कि आपकी वार्षिक इनकम, उम्र, सिबिल स्कोर, पेशा, भुगतान क्षमता कितनी है।
बिना कुछ गिरवी रखे, आसानी से प्राप्त करें पर्सनल लोन!
अप्लाई करें
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
पीएनबी 9.30% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्रदान करता है। ये ब्याज दरें लोन आवेदकों के क्रेडिट स्कोर, पेशे और बैंक के साथ उनके संबंध जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं। अगर कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान किया जाता है तो उसकी EMI भी कम होती है। इस तरह, PNB पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले टॉप बैंकों/NBFC के पर्सनल लोन ब्याज दरों की तुलना करनी चाहिए।
PNB पर्सनल लोन 7 साल तक की भुगतान अवधि के साथ आता है। पर्सनल लोन कस्टमर्स अगर लंबी भुगतान अवधि चुनते हैं, तो उन्हें कम EMI का भुगतान करना होगा। हालांकि, पर्सनल लोन की लंबी भुगतान अवधि कुल ब्याज लागत को बढ़ा देती है। पर्सनल लोन आवेदक अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर उपयुक्त अवधि का चयन करने के लिए पैसाबाज़ार पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।
आवेदक पंजाब नेशनल लोन से 20 लाख रु. तक के पर्सनल लोन का लाभ उठा सकते हैं। अधिक राशि का लोन लेने पर आपको अधिक EMI और अधिक ब्याज का भुगतान करना पड़ता है। लोन राशि के मामले में पर्सनल लोन की योग्यता मुख्य रूप से आपकी भुगतान क्षमता और लोन अवधि जैसे कारकों पर निर्भर करती है।
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
ऑनलाइन पीएनबी पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करने के मुख्य लाभ इस प्रकार हैं:-
PNB पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर के ज़रिए आवेदक बिना किसी परेशानी के लोन की EMI कैलकुलेट कर सकते हैं। EMI निकालने के लिए बस लोन राशि, ब्याज दर और लोन अवधि दर्ज करनी पड़ती है।
PNB पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर आसानी से पर्सनल लोन आवेदकों को EMI का पता लगाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त, पीएनबी पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर में किसी भी तरह की गलती की गुंजाइश कम होती है और ये सटीक EMI राशि प्रदान करता है।
फिक्स्ड ब्याज दरों पर लिए गए पर्सनल लोन की EMI पूरी लोन अवधि के दौरान समान रहती है। अगर आप लोन लेने से पहले ही EMI का पता कर लें तो आप अपने मासिक खर्चों को मैनेज कर सकते हैं।
बैंक / NBFC आम तौर पर उन लोगों को पर्सलन लोन प्रदान करते हैं जिनकी कुल EMI (लिये जाने वाले पर्सनल लोन की EMI समेत), उनके मासिक इनकम के 50%-60% से अधिक नहीं होती। PNB पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर आवेदक को अपनी EMI का पता चलेगा। अधिक EMI होने पर वे लंबी अवधि या कम राशि का लोन लेकर अपनी EMI को कम कर सकते हैं। ऐसा करने से आवेदक के पर्सनल लोन के अप्रूव होने की संभावना में सुधार होगा।
जिन आवेदकों ने अपनी मासिक EMI का पता लगा लिया है, वे ईएमआई का भुगतान करने के लिए अपने खर्चों को मैनेज कर लेंगे और डिफ़ॉल्ट की संभावना बहुँत कम होगी। इससे उनके सिबिल स्कोर को बनाए रखने या सुधारने में मदद मिलगी।
इस तरह हम कह सकते हैं कि आप अपनी भुगतान क्षमता के आधार पर लोन अवधि व EMI का पता लगाने के लिए पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप पीएनबी पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर या पैसाबाज़ार पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का इस्तेमाल अन्य बैंक/NBFC के पर्सनल लोन की EMI को कैलकुलेट करने और तुलना करने के लिए भी कर सकते हैं।