Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पैसों की ज़रूरत होने पर आप अपनी कार को बेचे बिना उसके बदले लोन ले सकते हैं। इसे लोन अगेंस्ट कार के नाम से जाना जाता है, जो कि एक सिक्योर्ड लोन है। इसमें आपकी कार को कोलैटर यानी गिरवी रख उसके बदले लोन दिया जाता है। कार पर कितना लोन मिलेगा यह कई कारकों जैसे- कार के फीचर्स, आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल आदि पर निर्भर करता है। बैंक आपकी कार वैल्यू के 200% तक फाइनेंस कर सकते हैं। इस लोन राशि का उपयोग आप अपनी किसी भी ज़रूरत (जोखिम भरे कामों को छोड़कर) को पूरा करने के लिए कर सकते हैं। यह लोन कम कागज़ी झंझट, तेज़ प्रोसेसिंग जैसी सुविधाओं के साथ आता है। और सबसे खास बात लोन लेने बाद भी आप अपनी कार का पहले की तरह इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।
| पैसाबाज़ार पर लोन अगेंस्ट कार की जानकारी | |
| ब्याज दरें | 11.5% प्रति वर्ष से शुरू |
| LTV रेश्यो | आपकी कार वैल्यू के 200% तक |
| अवधि | 5 साल तक |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 2% तक |
लोन अगेंस्ट कार के फायदे और विशेषताओं के बारे में नीचे बताया गया है:-
कार के बदले लोन की ब्याज दरें हर बैंक और लोन संस्थान के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं। आपको कितनी ब्याज दरों पर लोन मिलेगा, यह कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे-आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल, बैंक की इंटर्नल रिस्क पॉलिसी और जिस कार को गिरवी रखकर लोन ले रहे हैं वो कितने साल पुरानी है, उसकी कंडीशन कैसी है आदि। Paisabazaar के पार्टनर बैंकों और लोन संस्थान की ओर से ऑफर की जाने वाली ब्याज दरें नीचे दी गई हैं:-
| बैंक | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| HDFC बैंक | 11.5% |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 14.49% |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 14%-21% |
* ब्याज दरें 23 मई 2025 को अपडेट की गई हैं।
अगर आप अपनी कार के बदले लोन लेने की सोच रहे हैं, तो लोन अगेंस्ट कार ईएमआई कैलकुलेटर आपके बहुत काम आ सकता है। इस कैलकुलेटर की मदद से आप जान सकते हैं कि लोन लेने पर आपको हर महीने कितनी किस्त (EMI) चुकानी होगी। इसके लिए बस आपको लोन की रकम, ब्याज दर और लोन अवधि जैसी जानकारियां भरनी होगी। इसके बाद कैलकुलेटर आपकी अनुमानित ईएमआई दिखाएगा, जिससे आप यह अंदाज़ा लगा सकेंगे कि यह ईएमआई आपके बजट और भुगतान क्षमता के अनुसार है या नहीं। आप चाहें तो अलग-अलग लोन राशि, ब्याज दरों और लोन अवधि के हिसाब से अपनी ईएमआई देख सकते हैं जो आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा।
कार के बदले लोन देने वाले बैंकों की योग्यता शर्तें अलग-अलग होती हैं। हालांकि, कुछ सामान्य योग्यता शर्तों की जानकारी नीचे दी गई हैं:-
| कौन योग्य है |
|
| न्यूनतम उम्र | लोन के आवेदन के समय 18-21 साल |
| अधिकतम उम्र | लोन अवधि खत्म होते समय 80 साल |
| एंप्लॉयमेंट का प्रकार | नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा |
| न्यूनतम सैलरी | ₹20,000 |
| कुल वर्क एक्सपीरियंस | कम से कम 1 साल; कुछ बैंक और लोन संस्थान मौजूदा कंपनी में भी वर्क एक्सपीरियंस मांगते हैं। |
| वार्षिक इनकम | कम से कम ₹2 लाख |
| बिज़नेस कितने समय से चल रहा है | बिज़नेस कम से कम 2 साल से चल रहा हो |
| क्रेडिट हिस्ट्री | यह सुविधा पहली बार लोन लेने वालों और जिनकी पहले से अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री है, उन दोनों के लिए उपलब्ध है। |
| कोलैटरल | ज़्यादातर बैंक और लोन संस्थान सभी तरह के वाहनों (कार) को कोलैटरल के तौर पर लेते हैं, सिर्फ उन कारों पर लोन नहीं मिलता जो बंद हो चुकी हैं। |
किस कार या वाहन पर लोन मिलेगा इसे लेकर हर बैंक के नियम अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ सिर्फ पैसेंजर वाहनों पर लोन देते हैं, जबकि कुछ कमर्शियल गाड़ियों पर भी लोन देते हैं। लेकिन जिन गाड़ियों पर लोन मिलता है उन पर यह सामान्य शर्तें लागू होंगी:-
| पहचान प्रमाण | पैन कार्ड , आधार कार्ड , पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस |
| पते का प्रमाण | आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल |
| नौकरीपेशा के लिए आय का प्रमाण | फॉर्म 16, सैलरी स्लिप, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट आदि। |
| स्वरोज़गार के लिए आय का प्रमाण | पिछले तीन महीनों का बैंक स्टेटमेंट, आयकर रिटर्न (आईटीआर) या ऑडिटेड बैलेंस शीट और प्रॉफिट & लॉस का स्टेटमेंट आदि। |
| वाहन संबंधित दस्तावेज़ | गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट और इंश्योरेंस की कॉपी |
| अन्य दस्तावेज़ |
|
| विवरण | चार्ज़ेस |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 2% तक |
| प्रीपेमेंट चार्ज़ेस | बकाया मूलराशि के 6% तक |
| फोरक्लोज़र फीस | बकाया मूलराशि के 5% तक |
| पीनल इंटरेस्ट | बकाया किस्त पर 2% प्रति माह तक |
| RTO ट्रांसफर चार्ज़ेस | मौजूदा दरों के मुताबिक |
| कार वैल्यूएशन/एसेट वेरीफिकेशन चार्ज़ेस | ₹750 प्रति केस |
| स्टाम्प ड्यूटी (नॉन-रिफंडेबल) | मौजूदा दरों के मुताबिक |
यह एक सिक्योर्ड लोन है, जिसमें कस्टमर्स अपनी कार को गिरवी रख (कोलैटरल) उसके बदले लोन लोन ले सकते हैं।
लोन अगेंस्ट कार के ज़रिए कस्टमर्स अपनी कार के बदले लोन ले सकते हैं। इसमें अधिक राशि और कम ब्याज दरों पर लोन मिल सकता है, जो इसे पर्सनल लोन का एक बेहतर विकल्प बनाता है।
आप अधिकतम 5 साल (60 महीने) की अवधि तक के लिए लोन अगेंस्ट कार ले सकते हैं, बाकी अन्य फैक्टर्स जैसे-कार कितने साल पुरानी है, के आधार पर लोन अवधि कम या ज़्यादा हो सकती है।
जिन लोगों के पास खुद की कार है और जो लोन की योग्यता शर्तों की पूरा करने के साथ कार से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज़ रखते हैं, वो इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नहीं, कार के बदले लोन लेने के लिए किसी गारंटर की ज़रूरत नहीं होती क्योंकि आपकी कार ही सिक्योरिटी के तौर पर गिरवी होती है।
हाँ, बिल्कुल। आप अपनी कार का इस्तेमाल पहले की तरह कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें, बैंक या फाइनेंसर आपके कार के कागज़ों पर लीन दर्ज करेगा। जिसका मतलब है कि जब तक आप लोन का पूरा भुगतान नहीं करते, तब तक गाड़ी पर बैंक का कानूनी हक होगा। अगर आप लोन भुगतान में डिफॉल्ट करते हैं, तो बैंक लोन राशि वसूलने के लिए आपकी गाड़ी को जब्त कर सकता है।