Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
बैंक ऑफ बड़ौदा FD कैलकुलेटर के ज़रिए आप जान सकते हैं कि कितनी ब्याज दर पर कितनी राशि कितने समय के लिए निवेश करने पर आप कुल कितना ब्याज कमाएँगे। मैच्योरिटी राशि और कुल ब्याज के बारे में जानने के लिए एफडी कैलकुलेटर में मूल राशि, एफडी पर लागू ब्याज दरें और अवधि दर्ज करनी पड़ती है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी कैलकुलेटर (Bank of Baroda FD Calculator) के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंपैसाबाज़ार FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने का तरीका नीचे बताया गया है:-
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| अवधि | बैंक ऑफ बड़ौदा की FD ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 7 दिन से 14 दिन | 4.25 | 4.75 |
| 15 दिन से 45 दिन | 4.50 | 5.00 |
| 46 दिन से 90 दिन | 6.00 | 6.50 |
| 91 दिन से 180 दिन | 5.60 | 6.10 |
| 181 दिन से 210 दिन | 5.75 | 6.25 |
| 211 दिन से 270 दिन | 6.15 | 6.65 |
| 271 दिन से 1 साल | 6.25 | 6.75 |
| 360D (bob360) | 7.10 | 7.60 |
| 1 साल | 6.85 | 7.35 |
| 1 साल से 400 दिन | 6.85 | 7.35 |
| 400 दिन से 2 साल | 6.85 | 7.35 |
| 2 साल से 3 साल | 7.25 | 7.75 |
| 3 साल से 5 साल | 6.50 | 7.15* |
| 5 साल से 10 साल | 6.50 | 7.50** |
| 10 साल से अधिक (केवल MACT/MACAD कोर्ट ऑर्डर स्कीम के लिए) | 6.25 | 6.75 |
| 399 दिन (बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉज़िट स्कीम) | 7.15 | 7.65 |
*ब्याज दरें 14 जून, 2024 से लागू है।
नोट: 1. अतिरिक्त वरिष्ठ नागरिक दरें (50bps) सिर्फ भारतीय निवासी वरिष्ठ नागरिकों पर लागू होंगी
2. *अतिरिक्त ब्याज दरें: 0.50%+0.15%
3.** अतिरिक्त ब्याज दरें: 0.50%+0.30%
| बैंक | अधिकतम स्लैब रेट (%) | 1 साल की अवधि (%) | 3 साल की अवधि (%) | 5 साल की अवधि (%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दरें |
| यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9.00 | 7.85 | 8.15 | 8.15 | 0.50 |
| नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9.00 | 7.00 | 9.00 | 6.25 | 0.50 |
| सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 | 8.05 | 8.60 | 8.25 | 0.50 |
| उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 8.00 | 8.50 | 7.75 | 0.60 |
| ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.38 | 6.00 | 6.75 | 6.25 | 0.50 |
| शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.30 | 6.00 | 7.50 | 6.50 | 0.50 |
| जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 8.25 | 8.25 | 8.20 | 0.50 |
| उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 8.25 | 7.20 | 7.20 | 0.50 |
| इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 8.10 | 8.00 | 7.25 | 0.50-0.75 |
| SBM बैंक | 8.25 | 7.05 | 7.30 | 7.75 | 0.50 |
| AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.10 | 7.25 | 7.50 | 7.25 | 0.50 |
| DCB बैंक | 8.05 | 7.10 | 7.55 | 7.40 | 0.50 |
| बंधन बैंक | 8.05 | 8.05 | 7.25 | 5.85 | 0.50-0.75 |
| इंडसइंड बैंक | 7.99 | 7.75 | 7.25 | 7.25 | 0.50 |
| यस बैंक | 7.75 | 7.25 | 7.25 | 7.25 | 0.50-0.75 |
| सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 7.50 | 6.85 | 7.00 | 6.75 | 0.50 |
| पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.45 | 6.30 | 6.00 | 6.00 | 6.00 |
| एचडीएफसी बैंक | 7.40 | 6.60 | 7.00 | 7.00 | 0.50 |
एफडी की मैच्योरिटी राशि डिपॉज़िट की अवधि, ब्याज दरों, राशि और एफडी के प्रकार यानी कुमुलेटिव और नॉन- कुमुटेलिव एफडी पर निर्भर करती है। नॉन-कुमुलेटिव एफडी में बैंक ऑफ बड़ौदा न्यूनतम 1 साल की अवधि के लिए मासिक और क्वाटरली (तीन महीने में) ब्याज भुगतान का विकल्प प्रदान करता है। क्वाटरली ब्याज भुगतान के मामले में ब्याज हर तीन महीने डिपॉज़िटर के सेविंग या करंट अकाउंट में जमा किया जाता है। वहीं मासिक ब्याज भुगतान के विकल्प के मामले में ब्याज को क्वाटरली कैलकुलेट किया जाता है और हर महीने रियायती दरों पर उसका भुगतान किया जाता है। बैंक ऑफ बड़ौदा कुमुलेटिव एफडी में ब्याज फिक्स्ड डिपॉज़िट की मैच्योरिटी तक जमा रहता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा का मासिक ब्याज योजना उन डिपॉज़िटर्स के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें अपने खर्चों को पूरा करने के लिए निश्चित मासिक आय की आवश्यकता होती है। यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए एकदम उपयुक्त है। कुमुलेटिव डिपॉज़िट में डिपॉज़िटर को कंपाउंडिंग का लाभ मिलता है जिसमें उन्हें एफडी की मूल राशि के साथ उसके ब्याज पर भी ब्याज मिलता रहता है।
ये भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट क्या होती है?