Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बैंक ऑफ़ बड़ौदा पर्सनल लोन की ब्याज दरें 10.90% से शुरू होती हैं और इसकी अवधि 7 साल तक है। यह नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा दोनों तरह के आवेदकों को 20 लाख रु. तक का पर्सनल लोन देता है। इस यह बैंक पेंशन खाताधारकों के लिए 11.65% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर पेंशन लोन (डिजिटल) और 12.40% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर प्री- अप्रूव्ड इंस्टेंट पर्सनल लोन भी प्रदान करता है। अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
| ग्राहक के प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| कैटेगरी A: (प्राइवेट/पब्लिक कर्मचारी, ट्रस्ट, LLP, इंश्योरेंस एजेंट, गैर- नौकरीपेशा प्रोफेशनल और बिज़नेसपर्सन) जिनका किसी अन्य बैंक में अकाउंट है | 14.65% से 18.25% |
| कैटेगरी B: (प्राइवेट/पब्लिक कर्मचारी, ट्रस्ट, LLP, इंश्योरेंस एजेंट, गैर- नौकरीपेशा प्रोफेशनल और बिज़नेसपर्सन) जिनका बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट है | 12.65% से 16.25% |
| कैटेगरी C: सिल्वर : Employees of केंद्र/ राज्य सरकार/ पीएसयू / स्वायत्त निकाय/ लिस्टेड पब्लिक लिमिटेड कंपनी जिनकी एक्सटर्नल रेटिंग “A” और उससे अधिक है / जॉइंट सेक्टर अंडरटेकिंग & राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी जिनका किसी अन्य बैंक में सैलरी अकाउंट है | 11.90% से 16.25% |
| गोल्ड: टारेगट कस्टमर जिनके बारे में सिल्वर कैटेगरी में बताया गया है। हालांकि, बैंक में सैलरी अकाउंट होना चाहिए | 11.40% से 16.25% |
| सरकारी कर्मचारी / रक्षा कर्मचारी जिनका बैंक ऑफ बड़ौदा में सैलरी अकाउंट है, स्कीम कोड SB 182 & 186 के तहत | 10.90%-11.40% |
| लोन प्रोडक्ट | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| पेंशनर के लिए बड़ौदा लोन | 11.65% (डिजिटल) 12.15% (नॉन-डिजिटल) |
| बड़ौदा डिजिटल प्री- अप्रूव्ड पर्सनल लोन | 12.40%-15.90% |
| बड़ौदा डिजिटल पर्सनल लोन | 12.40%-17.75% |
| ग्राहक के प्रकार | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| कैटेगरी A: (प्राइवेट/पब्लिक कर्मचारी, ट्रस्ट, LLP, इंश्योरेंस एजेंट, गैर- नौकरीपेशा प्रोफेशनल और बिज़नेसपर्सन) जिनका किसी अन्य बैंक में अकाउंट है। | 15.00% से 18.30% |
| कैटेगरी B: (प्राइवेट/पब्लिक कर्मचारी, ट्रस्ट, LLP, इंश्योरेंस एजेंट, गैर- नौकरीपेशा प्रोफेशनल और बिज़नेसपर्सन) जिनका बैंक ऑफ बड़ौदा में अकाउंट है | 13.05% से 13.05% |
| कैटेगरी C: सिल्वर : Employees of केंद्र/ राज्य सरकार/ पीएसयू / स्वायत्त निकाय/ लिस्टेड पब्लिक लिमिटेड कंपनी जिनकी एक्सटर्नल रेटिंग “A” और उससे अधिक है / जॉइंट सेक्टर अंडरटेकिंग & राष्ट्रीय प्रतिष्ठा के शैक्षणिक संस्थान के कर्मचारी जिनका किसी अन्य बैंक में सैलरी अकाउंट है | 12.00% से 14.35% |
| गोल्ड: टारेगट कस्टमर जिनके बारे में सिल्वर कैटेगरी में बताया गया है। हालांकि, बैंक में सैलरी अकाउंट होना चाहिए | 11.50% से 14.35% |
| सरकारी कर्मचारी / रक्षा कर्मचारी जिनका बैंक ऑफ बड़ौदा में सैलरी अकाउंट है, स्कीम कोड SB 182 & 186 के तहत | 11.25%-11.75% |
नोट: ब्याज दरें 2 जून 2025 को अपडेट की गई हैं।
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 14.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 12.00% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन की ब्याज दरों को प्रभावित करने वाले कुछ प्रमुख कारक नीचे दिए गए हैं:
सिबिल स्कोर: कई बैंक/ लोन संस्थान अपनी ब्याज दरें निर्धारित करते समय अपने लोन आवेदकों के सिबिल स्कोर को चेक करते हैं। जिन आवेदकों का सिबिल स्कोर 750 और उससे अधिक होता है, वे कम क्रेडिट स्कोर वाले लोगों की तुलना में कम ब्याज दरों पर लोन प्राप्त कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड बिलों और ईएमआई का समय पर भुगतान करने, कम समय के भीतर कई क्रेडिट कार्ड या लोन के लिए अप्लाई न करने और अक्सर अपने क्रेडिट कार्ड की पूरी लिमिट उपयोग ना करने से आपका सिबिल स्कोर अधिक हो सकता है, और इस तरह आपके क्रेडिट कार्ड, होम लोन और पर्सनल लोन की योग्यता में भी सुधार होता है।
इसके अलावा, क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियां होने से भी आपका सिबिल स्कोर कम हो सकता है। यही वजह है कि समय- समय पर अपनी क्रेडिट रिपोर्ट को चेक करते रहें।
इनकम: आवेदक की आय कितनी है, इससे भी बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा ऑफर की जाने वाली ब्याज दर प्रभावित होती है। कई बैंक/ लोन संस्थान उन आवेदकों को कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन प्रदान करते हैं जिनकी इनकम ज्यादा होती है। आय अधिक होने से पता चलता है कि आवेदक अपनी लोन ईएमआई का भुगतान समय पर कर सकता है और इससे बैंक/ लोन संस्थानों के लिए भी डिफ़ॉल्ट का ज़ोखिम कम हो जाता है।
बैंक/ लोन संस्थान के साथ मौजूदा संबंध: कई बैंक/ लोन संस्थान उन आवेदकों को कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करते हैं जिनका बैंक में लोन/ डिपॉज़िट अकाउंट हैं। इसलिए, जो लोग कम ब्याज दरों पर पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते हैं, उन्हें हमेशा उन बैंकों/एनबीएफसी से संपर्क करना चाहिए जिनके साथ आपका अकाउंट खुला हुआ है।
रोज़गार: आप नौकरी करती हैं या अपना बिज़नेस चलाती हैं, आपके रोज़गार के प्रकार के आधार पर बैंक/ लोन संस्थानों द्वारा ऑफर की जाने वाली ब्याज दर भी प्रभावित होती है। वे आवेदक जो प्रतिष्ठित कंपनियों/ संस्थानों में काम करती हैं और जिनकी जॉब स्टेबल है, उन्हें कम ब्याज दर पर पर्सनल लोन ऑफर किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
कम ब्याज दर पर बैंक ऑफ बड़ौदा पर्सनल लोन लेने के लिए आप निम्नलिखित तरीकों को अपना सकते हैं:
|
पर्सनल लोन से संंबंधित अन्य पेज |