Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आज के समय में पर्सनल लोन कई वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने का एक सुविधाजनक और लोकप्रिय विकल्प बन गया है, चाहे वह मेडिकल इमरजेंसी हो, वेडिंग एक्सपेंस, ट्रैवल प्लानिंग या कोई बड़ा पर्सनल प्रोजेक्ट। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कोई कोलैटरल देने की आवश्यकता नहीं होती और फंड जल्दी डिस्बर्स हो जाता है। हालांकि, पर्सनल लोन में किसी गारंटी की ज़रूरत न होने के कारण लेंडर्स के लिए यह ज़्यादा जोखिम भरा होता है। अगर आप पर्सनल लोन लेने कि सोच रहे है तो सबसे उपयुक्त ऑफर चुनना महत्वपूर्ण है। इस लेख के ज़रिये आप कम ब्याज दरों और अनुकूल शर्तों पर पर्सनल लोन प्राप्त करने की संभावनाओं को बेहतर बना सकते है।
पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय बैंक और एनबीएफसी (NBFC) सबसे पहले, आपका क्रेडिट स्कोर चेक करते हैं, क्योंकि यह आपकी वित्तीय विश्वसनीयता को दर्शाता है। आमतौर पर जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होता है, उन्हें न केवल पर्सनल लोन मिलने की संभावना अधिक होती है, बल्कि वे कम ब्याज दर पर भी लोन प्राप्त कर सकते हैं। अधिक क्रेडिट स्कोर व्यक्ति की समय पर भुगतान करने की क्षमता और वित्तीय जिम्मेदारी को दर्शाता है।
हालांकि, कम क्रेडिट स्कोर वाले व्यक्तियों को भी लोन मिल सकता है, लेकिन उन्हें इसके बदले अधिक ब्याज दर चुकानी पड़ सकती है, क्योंकि ऐसे मामलों में बैंक/ NBFC का जोखिम अधिक होता है। इसलिए, एक अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाए रखना बेहद ज़रूरी है। नीचे दिए गए उपायों की मदद से आप अपने क्रेडिट स्कोर को बेहतर बना सकते हैं:
नोट: आप पैसाबाज़ार की वेबसाइट पर मुफ्त में अपना क्रेडिट स्कोर चेक कर सकते हैं और सभी प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो से कस्टमाइज्ड क्रेडिट रिपोर्ट भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा, Paisabazaar Credit Advisory Services के विशेषज्ञों से सलाह लेकर आप अपने स्कोर को और बेहतर बना सकते हैं। साथ ही, यदि आप जानना चाहते हैं कि आपकी क्रेडिट से जुड़ी गतिविधियां आपके स्कोर को कैसे प्रभावित करती हैं, तो Paisabazaar Credit Score Predictor का इस्तेमाल करें।
बैंक और एनबीएफसी (NBFC) आमतौर पर उन्हीं आवेदकों को पर्सनल लोन देना पसंद करते हैं जिनकी कुल मासिक EMI (जिसमें नया लोन भी शामिल हो) उनकी मासिक आय के 50-60% के अंदर हो। यदि आपकी कुल EMI इस सीमा से अधिक होती है, तो पर्सनल लोन मिलने की संभावना कम हो जाती है।
इसलिए, पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आप कितनी EMI चुकाने में सक्षम हैं। इसके लिए अपने मासिक आवश्यक खर्च, बीमा प्रीमियम, मौजूदा लोन की किश्तें और वित्तीय लक्ष्यों के लिए किए जा रहे निवेश को ध्यान में रखें। इस प्रक्रिया को और भी आसान बनाने के लिए, पर्सनल लोन EMI कैलकुलेटर का उपयोग करें। यह आपको आपकी भुगतान क्षमता के अनुसार उपयुक्त EMI और लोन अवधि तय करने में मदद करता है।
अगर आप अपनी कुल EMI को कम करना चाहते हैं, तो निम्नलिखित दो विकल्पों पर विचार कर सकते हैं:
याद रखें:
इसलिए EMI और लोन अवधि के बीच सही संतुलन बनाना आवश्यक है। यह न केवल आपकी लोन पात्रता को मजबूत करता है, बल्कि आपकी लोन स्वीकृति की संभावनाओं को भी बढ़ाता है और डिफॉल्ट के जोखिम को घटाता है।
जब भी आप किसी लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो लोन संस्थान सबसे पहले आपकी क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। इसे हार्ड इन्क्वायरी कहा जाता है और यह आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज हो जाती है। कम समय में कई बार लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने से हार्ड इन्क्वायरी की संख्या बढ़ जाती है, जिससे आपका क्रेडिट स्कोर कम हो सकता है। इसलिए, एक साथ कई लेंडर्स के पास आवेदन करने से बचें, क्योंकि इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ सकता है और लोन स्वीकृति की संभावनाएं भी कम हो सकती हैं।
स्मार्ट विकल्प: अलग-अलग लेंडर्स के पास आवेदन करने की बजाय, Paisabazaar.com का उपयोग करें, जहां आप:
कई बैंक और NBFC लगातार नौकरी बदलने वाले आवेदकों को लेकर यह छवि बना लेते है कि वह अपने करियर (रोजगार) को लेकर गंभीर नहीं है। ऐसे आवेदकों को वे उच्च जोखिम वाला मानते हैं। इसलिए ज़्यादातर उनकी लोन एप्लीकेशन को बैंक/ NBFCs द्वारा नामंज़ूर कर दिया जाता है और अगर मंज़ूरी मिल भी जाती है तो ब्याज दरें अधिक होती हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आपकी पर्सनल लोन एप्लीकेशन मंज़ूर हो जाए, एक अच्छा एंप्लॉयमेंट रिकॉर्ड बनाए रखें। आमतौर पर, बैंक/ वित्तीय संस्थान आवेदक से ये अपेक्षा करते हैं कि आप कम से कम तीन साल से नौकरी कर रहे हों और मौज़ूदा कंपनी/ संस्थान में आपको 6-12 महीने का कार्य अनुभव हो। अगर आवेदक गैर-नौकरीपेशा है तो, आपका बिज़नेस कम से कम तीन या पांच साल से चल रहा हो। हालांकि, यह हर बैंक/ फाइनेंशियल संस्थान में अलग- अलग हो सकता है।
इन सुझावों को अपनाकर आप न केवल पर्सनल लोन की पात्रता को बढ़ा सकते हैं, बल्कि बेहतर ब्याज दर और आसान अप्रूवल के साथ अपने लिए बेस्ट लोन ऑफर चुन सकते है।