Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
मिराए एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज 10.50% प्रति वर्ष की दर से म्यूचुअल फंड्स के बदले लोन (LAMF) की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा का लाभ उठाकर आवेदक अपनी किसी भी आर्थिक ज़रूरत को पूरा कर सकते हैं। मिराए एसेट इक्विटी फंड के बदले में 1 करोड़ रु. तक का लोन और डेट फंड के बदले 3 करोड़ रु. तक का लोन प्रदान करता है। आवेदक इस लोन के लिए 100% डिजिटल प्रक्रिया यानी मिराए एसेट की आधिकारिक वेबसाइट या मिराए एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। मिराए एसेट लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड (Mirae Asset Loan Against Mutual Fund in Hindi) की ब्याज दरों, योग्यता शर्तों और आवश्यक दस्तावेज़ों जैसी जानकारी पाने के लिए ये लेख पढ़ें।
| मिराए एसेट लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स की मुख्य विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 10.50% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | न्यूनतम- ₹10,000
अधिकतम–
|
| एलटीवी रेश्यो |
|
| अवधि | 1 साल (इसके बाद रिन्यू किया जा सकता है) |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹999 |
| लोन सुविधा का प्रकार | ओवरड्राफ्ट सुविधा, जिसे 1 साल के बाद रिन्यू किया जा सकता है |
मिराए एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज 10.50% प्रति वर्ष की दर से म्यूचुअल फंड के बदले लोन की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें फ्लेक्सी पेमेंट का ऑप्शन भी मिलता है। यह लोन ओवरड्राफ्ट के रूप में दिया जाता है, जिसमें एक निश्चित लिमिट मिलती है। कस्टमर द्वारा इस लिमिट में से जितनी रकम का इस्तेमाल किया जाता है, सिर्फ उतनी रकम और अवधि के लिए ब्याज लिया जाता है।
| विवरण | चार्ज़ेस |
| एनुअल रिन्यूअल फीस | ₹999 |
| प्रोसेसिंग फीस | ₹999 |
| पीनल चार्ज़ेस | बकाया राशि पर 15% प्रति वर्ष |
| फोरक्लोज़र चार्ज़ेस | शून्य |
| स्टाम्प ड्यूटी | ₹500 |
| बाउंस चार्ज़ेस | ₹500 |
| मिनिमम विड्रॉल अमाउंट | ₹1,000 |
| कलेक्शन चार्ज़ेस | ₹5,000 |
| बैंक मैंडेट स्वैप चार्ज़ेस | ₹500 |
| टॉप-अप/सिक्योरिटी विड्रॉल चार्ज़ेस | ₹500. |
| सिक्योरिटी इनोवेशन चार्ज़ेस | ₹5,000 |
| लीगल चार्ज़ेस | ₹5,000 |
| कलेक्शन चार्ज़ेस | ₹5,000 |
उद्देश्य: मिराए एसेट कस्टमर्स को अपनी व्यक्तिगत या व्यावसायिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लोन अगेंस्ट म्यूचुअल फंड्स (LAMF) की सुविधा प्रदान करता है। इससे कस्टमर्स को अपने मौजूदा म्यूचुअल फंड को ब्रेक किए बिना अपनी छोटी या मध्यम अवधि की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।
लोन राशि: इक्विटी और डेब्ट म्यूचुअल फंड के बदले दी जाने वाली लोन की रकम नीचे दी गई हैं:-
| कोलैटरल | लोन राशि |
| इक्विटी म्यूचुअल फंड | ₹1 करोड़ तक |
| डेट म्यूचुअल फंड | ₹3 करोड़ तक |
एलटीवी रेश्यो: इक्विटी और डेट म्यूचुअल फंडों के लिए ऑफर की गई एलटीवी रेश्यो की जानकारी नीचे दी गई है:-
| कोलैटरल | एलटीवी रेश्यो |
| इक्विटी म्यूचुअल फंड | 45% तक |
| डेट म्यूचुअल फंड | 80% तक |
लोन अवधि: MAFS 1 साल के लिए म्यूचुअल फंड के बदले लोन प्रदान करता है जिसे सालाना रिन्यू किया जा सकता है।
मार्जिन कॉल की आवश्यकता: कोलैटरल के रूप में गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड की वैल्यू कम होने पर एलिजिबल ओवरड्राफ्ट लिमिट भी कम कर दी जाती है। अगर कस्टमर ओवरड्राफ्ट अकाउंट में इस लिमिट से अधिक रकम खर्च करता है या अप्रूव्ड LTV रेश्यो से रकम ज़्यादा होती है, तो उस अतिरिक्त रकम का भुगतान कस्टमर को करना होगा। अगर कस्टमर तय अवधि के भीतर इस रकम को नहीं चुका पाता तो, मिराए एसेट फाइनेंशियल सर्विसेज गिरवी रखे गए म्यूचुअल फंड को बेच सकता है।