Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज़ (Loan Against Securities) एक तरह का पर्सनल लोन है जिसमें लोन लेने वाला व्यक्ति धन जुटाने के लिए बैंक के पास किसी भी तरह की सिक्योरिटीज़ को गिरवी रखता है, जैसे जीवन बीमा पॉलिसी, स्टॉक, शेयर, बांड, फिक्स्ड मैच्योरिटी प्लान और म्यूचुअल फंड। लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज़, ओवरड्राफ्ट की तरह है जिसमें आप अपने बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं और केवल उपयोग की गई राशि पर ब्याज का भुगतान कर सकते हैं। इस आर्टिकल में आपको इसकी विशेषताओं, ब्याज दरों, एलिजिबिलिटी, आवश्यक दस्तावेजों के बारे में बताएंगे।
अलग-अलग बैंकों की द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरें नीचे देखें:
| बैंक व एनबीएफसी | इंटरेस्ट रेट (प्रति वर्ष) |
| टाटा कैपिटल | 8.00%-20.00% |
| भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 10.65%-11.15% |
| एक्सिस बैंक | 11.00%-13.75% |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 8.00%-11.00% |
| इंडियन बैंक | 9.05%-10.00% |
| पंजाब नेशनल बैंक | 9.25% |
| IDBI बैंक | 10.10%-11.10% |
| कर्नाटक बैंक | 10.93% |
ब्याज दरें 26 जून 2024 को अपडेट की गई है।
ब्याज दरों पर LAS ऑफर करने वाले एनबीएफसी/अन्य बैंकों में ICICI बैंक, यस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, IIFL फाइनेंस, SMFG इंडिया क्रेडिट और कई अन्य शामिल हैं।