Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
कोटक महिंद्रा बैंक विभिन्न ग्राहकों की आवश्यकताओं के अनुसार कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। जैसे उपयोगकर्ताओं के लिए अपने कार्ड का अधिकतम लाभ उठाना महत्वपूर्ण है, समय पर बिलों का भुगतान करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कोटक क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन करने के कई तरीके हैं। इन तरीकों की जानकारी नीचे दी गई हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक में सेविंग / करंट अकाउंट रखने वाले ग्राहक नेट बैंकिंग के माध्यम से भुगतान करने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन कर सकते हैं:
अधिकृत करने पर, राशि आपके कोटक सेविंग / करेंट अकाउंट से काट ली जाएगी और 24 घंटे के भीतर आपके कार्ड में जमा कर दी जाएगी।
कोटक बिल डेस्क पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
यह तरीका उन लोगों के लिए है जिनके बैंक में सेविंग / करेंट अकाउंट है। नीचे दिए गए तरीके का पालन करें:
कोटक क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान बिल डेस्क के माध्यम से गैर-कोटक खाता धारकों के लिए अपने कोटक क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान का सबसे आसान तरीका है।कोटक महिंद्रा बैंक के क्रेडिट कार्ड बिल डेस्क को वेबपे कहा जाता है और इसका उपयोग करके बिल का भुगतान किया जाता है, इससे भुगतान करने के तरीके नीचे दिए गए हैं :
भुगतान होने के बाद इसका ई-मेल प्रदान की गई ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा। बिल डेस्क भुगतान को पूरा होने पर आमतौर पर 3 दिन लगते हैं।
जिन कार्डधारकों के पास कोटक महिंद्रा बैंक में सेविंग / करंट अकाउंट नहीं है, वे अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने के लिए NEFT या IMPS सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। इस तरीके का पालन करके आप भुगतान कर सकते हैं:
| लाभार्थी का नाम | 4166xxxxxxxxxxxxxxxxxxxxx (कार्ड नंबर) कार्डधारक का नाम |
| IFSC कोड | KKBK0000958 |
| शहर | मुंबई |
| बैंक | कोटक बैंक |
| बैंक का पता | मुख्य शाखा, मुंबई |
कार्डधारक अपने सेविंग / करेंट अकाउंट में अपने क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान के लिए स्टैण्डर्ड इंस्ट्रक्शन सेट कर सकते हैं। जिन ग्राहकों के पास कोटक सेविंग / करंट अकाउंट है, वे नेट बैंकिंग के माध्यम से या कोटक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर पर कॉल करके ऐसा कर सकते हैं। हर महीने आपके सेविंग/ करंट अकाउंट से आपकी क्रेडिट कार्ड बिल राशि काट ली जाएगी।
आप एक ऑटो डेबिट प्राधिकरण फॉर्म भरकर ऐसा कर सकते हैं। इस फॉर्म को डाउनलोड करें , इसे भरें, इस पर हस्ताक्षर करें और इसे नीचे दिए गए पते पर मेल करें:
मैनेजर – कस्टमर कोरेसपोंडेंस सेंटर
कोटक महिंद्रा बैंक
Attn: कस्टमर कॉरेसपोंडेंट यूनिट – क्रेडिट कार्ड
नेपच्यून एलिमेंट, तीसरी मंजिल, रोड नंबर 22, वागले एस्टेट,
ठाणे (W) 400604
कोटक बिल डेस्क पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
कोटक क्रेडिट कार्डधारक अपने वीज़ा डेबिट कार्ड के माध्यम से बिल भुगतान भी कर सकते हैं । यह प्रक्रिया एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग हो सकती है लेकिन एक सामान्य तरीका नीचे दिया या है:
एक बार रजिस्टर्ड या जुड़ जाने के बाद, आप आसानी से अपने कोटक क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर सकते हैं। वीज़ा बिल भुगतान सुविधा के माध्यम से किए गए भुगतान 2-3 दिनों में जमा किए जाते हैं।
कोटक सेविंग / करेंट खाताधारक बैंक के कस्टमर केयर को कॉल करके अपने कोटक क्रेडिट कार्ड बिल भी बना सकते हैं। ‘Banking Option’ चुनें और ग्राहक सेवा के कार्यकारी से अपने खाते से क्रेडिट कार्ड में राशि ट्रांसफर करने का अनुरोध करें।
कोटक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर 1860 266 2666 है ।
कार्डधारक बिल का भुगतान करने के लिए कोटक महिंद्रा बैंक क्रेडिट कार्ड खाते के लिए एक चेक भी लगा सकते हैं।
कोटक महिंद्रा बैंक कार्ड अकाउंट नंबर XXXX XXXX XXXX XXXX (16-अंकों वाला कार्ड नंबर)
गैर-कोटक खाते से भुगतान को जानें आपके क्रेडिट कार्ड खाते में पैसे पहुंचने में 5 दिन तक का समय लग सकता है जबकि कोटक चेक के लिए, निकासी में केवल 1 दिन लगता है।
कोटक बिल डेस्क पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें
कार्डधारक अपने नज़दीकी कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में भी जा सकते हैं और अपने क्रेडिट कार्ड के बिलों का भुगतान नगद में कर सकते हैं। नगद के माध्यम से भुगतान करने पर 100 रु (+ जीएसटी) लगता है लगता है। अगले 24 घंटे के भीतर राशि जमा की जाती है।
प्रश्न. क्या मैं कोटक क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान करने के लिए अन्य बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग कर सकता हूं?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
प्रश्न. अगर मेरे पास कोटक सेविंग अकाउंट है तो क्या मुझे NEFTका उपयोग करना होगा?उत्तर: एनईएफटी भुगतान के झंझटों से गुजरने के बिना आप सीधे अपने कोटक क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct