Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एसबीआई अप्रूव्ड प्रोजेक्ट (यानि जिनको एसबीआई की तरफ से मंजूरी मिली हुई है) वे संपत्तियां होती हैं जिससे संबंधित दस्तावेजों और इस पर किसका मालिकाना हक है, की भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अच्छे से जांच कर ली होती है। ऐसी परियोजनाओं में निवेश करना फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो, इन प्रोजेक्ट के लिए जाने वाले होम लोन की प्रोसेसिंग भी जल्दी होती है क्योंकि बैंक/ लोन संस्थान ने पहले से ही ऐसी प्रॉपर्टी के बारे में विस्तार से जांच कर ली होती है। दूसरा, इन प्रोजेक्ट को बैंक की मंज़ूरी मिलने की वजह से डेवलपर या बिल्डर समय पर आपको ये प्रोजेक्ट प्रदान कर सकता है और साथ ही एग्रीमेंट में दी गईं सभी सुविधाएं भी आपको मिल सकती हैं।
जो लोग होम लोन लेना चाहते हैं, वे बैंक की प्री-अप्रूव्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट देख सकते हैं। एसबीआई के पास प्री-अप्रूव्ड हाउसिंग प्रोजेक्ट की एक लंबी लिस्ट है। नीचे प्रमुख भारतीय शहरों में ऑफर किए जाने वाले एसबीआई की मंज़ूरी वाले प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी गई है:
प्लॉट खरीदने के लिए आसानी से होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि होम लोन बैलेंस ट्रांसफर क्या है?
भारत की राजधानी दिल्ली में आपको शिक्षा, नौकरी, शॉपिंग और भोजन के अलग- अलग विकल्प मिलते हैं। दिल्ली/एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में राजधानी दिल्ली के आसपास के कई जिले शामिल हैं जैसे गुड़गांव, गाज़ियाबाद, नोएडा और फरीदाबाद आदि। यहां रहने वाले लोग दिल्ली मेट्रो और परिवहन के अन्य साधनों से इस क्षेत्र में लगभग कहीं भी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। इसके साथ ही कई कारक हैं जिनकी वजह से दिल्ली/एनसीआर में घर खरीदना और रहना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप भी दिल्ली- एनसीआर में स्थायी रूप से रहने की योजना बना रहे हैं तो नीचे दिए गए एसबीआई द्वारा प्री-अप्रूव्ड कुछ लोकप्रिय रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी प्राप्त कर लें:
| प्रोजेक्ट | बिल्डर | जिस जगह प्रॉपर्टी है | प्रोजेक्ट स्टेटस |
| विंटर हिल्स | उमंग रियलटेक प्राइवेट लिमिटेड | द्वारका मोर, दिल्ली | पूरा हो चुका है |
| विक्टोरिया गार्डन्स | M2K ग्रुप | आज़ादपुर, दिल्ली | पूरा हो चुका है |
| अहिंसा वाटिका | अहिंसा बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड | शाहदरा, दिल्ली | पूरा हो चुका है |
| MGI मेपल | KDP बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड | सेक्टर 6, नोएडा | चल रहा है |
| प्रेस्टीज हाइट्स | प्रेस्टीज इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड | राजनगर एक्सटेंशन, गाज़ियाबाद | चल रहा है |
अपना घर बनाने के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
भारत की वित्तीय राजधानी, औद्योगिक नगरी और मायानगरी के रूप में मशहूर मुंबई, देश के अलग- अलग हिस्सों से लोगों को आकर्षित करती है। मुंबई को यूं ही सपनों का शहर नहीं कहा जाता है, दरअसल यह लोगों को कला और रंगमंच के प्रति अपने प्रेम को प्रदर्शित करने के लिए नौकरी के कई अवसर और मंच प्रदान करता है। समुद्र के किनारे स्थित इस शहर की लोकल ट्रेन कनेक्टिविटी भी बढ़िया है। आप रात में भी ऑटो-रिक्शा और बस ले सकते हैं, जिस वजह से रहने के लिए ये एक बेहतर जगह है। अगर आप किसी शहर में घर खरीदना चाहते हैं तो मुंबई को लिस्ट में जरूर शामिल करें। मुंबई में एसबीआई द्वारा प्री-अप्रूव्ड कुछ लोकप्रिय रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट के बारे में नीचे बताया गया है:
| प्रोजेक्ट | बिल्डर | प्रॉपर्टी जिस जगह है | प्रोजेक्ट |
| द ट्रीज III (गोदरेज ऑरिजिन्स) | गोदरेज प्रॉपर्टीज | विखरोली (ईस्ट), मुंबई | चल रहा है |
| एमरेल्ड आइल I | L&T रियल्टी | पवई, मुंबई | पूरा हो चुका है |
| Aveza I & II | टाटा हाउसिंग | मुलुंद (ईस्ट), मंबई | चल रहा है |
| शेठ मोन्टाना | शेठ कॉर्प | मुलुंद (वेस्ट), मंबई | चल रहा है |
| मेफेयर लेजेन्ड्स | मेफेयर हाउसिंग | मलाड (वेस्ट), मुंबई | पूरा हो चुका है |
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
घर बनाने के लिए होम लोन प्राप्त करें अप्लाई करें
गुजरात में इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ नौकरी के अवसरों में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुजरात में रियल एस्टेट की कीमतें समय के साथ बढ़ती रहती हैं तो इस शहर में प्रॉपर्टी में निवेश करना फायदे का सौदा हो सकता है। अगर आप निवेश के लिए या शहर में रहने के लिए प्रॉपर्टी खरीदना चाहती हैं, तो गुजरात में एसबीआई द्वारा प्री-अप्रूव्ड कुछ लोकप्रिय रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट के बारे में नीचे बताया गया है:
| प्रोजेक्ट | बिल्डर | प्रॉपर्टी जिस जगह पर है | प्रोजेक्ट स्टेटस |
| अल्टिमा लाइफस्टाइल | कमलेश गांधी प्रोजेक्ट्स | वडोदरा, गुजरात | चल रहा है |
| इशान हाइट्स | अमन डेवलपर्स | अहमदाबाद, गुजरात | चल रहा है |
| इस्कॉन रिवरसाइड | जेपी इस्कॉन लिमिटेड | अहमदाबाद, गुजरात | चल रहा है |
| स्वरीत अपार्टमेंट्स | बेकरी अर्बन डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड | अहमदाबाद, गुजरात | पूरा हो चुका है |
| आदित्य हैवन्स | Acme कॉर्पोरेशन | अहमदाबाद, गुजरात | पूरा हो चुका है |
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी है जो कि अपनी कला और संस्कृति और रिवॉल्यूशनरी हेरिटेज के लिए जाना जाता है। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे अन्य मेट्रो शहरों की तुलना में यहां रहना काफी सस्ता है। कोलकाता में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी खरीदने या उसमें निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को एसबीआई द्वारा प्री-अप्रूव्ड कुछ लोकप्रिय रेज़िडेंशियल प्रोजेक्ट के बारे में पता कर लेना चाहिए जिनके बारे में नीचे बताया गया है:
| प्रोजेक्ट | बिल्डर | प्रॉपर्टी जिस जगह पर है | प्रोजेक्ट स्टेटस |
| एडन एलीमेंट्स | एडन एलीमेंट्स LLP/एडन ग्रुप | भोवानीपुर, कोलकाता | चल रहा है |
| ग्रीन रेजिडेंसी | लोहारुका इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड | कोलकाता | चल रहा है |
| गोदरेज प्रकृति | हैप्पी हाइराइजेज लिमिटेड (गोदरेज ग्रुप) | कोलकाता | चल रहा है |
| Avenida | टाटा हाउसिंग डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड | कोलकाता | चल रहा है |
| क्लब टाउन गार्डन्स | Leisure डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड | कोलकाता | चल रहा है |
ये भी पढ़ें: होम लोन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
अपने सपनों का घर बनाना चाहते हैं? बेस्ट होम लोन ऑफर्स प्राप्त करें अप्लाई करें
ये भी पढ़ें: जानें कि बैंकों के अलावा और कौनसी हाउसिंग कम्पनियाँ हैं जो आपको होम लोन दे सकती हैं