Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने 27 मार्च को सभी लोन संस्थानों को क्रेडिट कार्डबिल और होम लोन सहित टर्म लोन के पुनर्भुगतान पर तीन महीने का मोराटोरियम पीरियड देने की अनुमति दी थी। COVID-19 लॉकडाउन के बीच उन सभी लोगों को अस्थायी आर्थिक राहत देने के उद्देश्य से कदम उठाया गया था जिन्हें लॉकडाउन से आर्थिक नुकसान हुआ है| मोराटोरियम की जानकारी लोन संस्थानों की वेबसाइटों पर उपलब्ध है, लेकिन बहुत कुछ है जिसे आपको मोराटोरियम के लिए जाने से पहले समझना चाहिए।
मोराटोरियम का अर्थ है कि आपको कानूनी रूप से अगले 3 महीनों के लिए अपने पर्सनल लोन EMI के भुगतान को टालने/ स्थगित करने की अनुमति है, 1 मार्च, 2020 और 31 मई, 2020 तक। इस बीच भुगतान ना करने के लिए कोई जुर्माना या शुल्क नहीं लिया जाएगा, हालांकि इस अवधि के दौरान आपकी लोन राशि पर ब्याज़ लगता रहेगा।
होम लोनधारक, जो मोराटोरियम का लाभ उठाएंगे, उन्हें 1 मार्च 2020 से 31 मई 2020 तक अपने होम लोन का EMI भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, मोराटोरियम की अवधि के दौरान आपकी लोन राशि पर ब्याज़ लगता रहेगा| और जब मोराटोरियम समाप्त हो जाएगा है, तो इसे मूल राशि में जोड़ दिया जाएगा। आपकी कुल लोन अवधि मोराटोरियम चुनने के बाद तीन महीनों के लिए आगे बढ़ जाएगी|
|
मार्च के महीने के लिए पहले ही अपनी लोन EMI का भुगतान कर चुके होम लोन उधारकर्ताओं को केवल दो महीने का मोराटोरियम लाभ मिलेगा और उनकी कुल भुगतान अवधि भी दो महीने ही आगे बढ़ेगी| |
कई होम लोन लेने वाले व्यक्तियों के पास आय का एक रेगुलर साधन नहीं है। 3 महीने की इस मोराटोरियम सुविधा से उन्हें इस समय के दौरान आर्थिक राहत मिलेगी, क्योंकि यह सुविधा उन्हें 31 मई 2020 के बाद उनके बैंकों या लोन संस्थानों को भुगतान करने की अनुमति देती है। नौकरीपेशा व्यक्ति जो देश भर में लॉकडाउन के कारण वेतन कटौती, देरी से वेतन या छंटनी का सामना कर सकते हैं, उन्हें भी इस सुविधा से लाभ होगा।
उधारकर्ताओं को मोराटोरियम का चयन तभी करना चाहिए जब उनका वेतन या आय गंभीर रूप से प्रभावित हुई हो। यह ध्यान में रखा जाना चाहिए कि EMI भुगतान को केवल टाला/ स्थगित किया जा रहा है ना कि उन्हें माफ़ किया जा रहा है। इस मोराटोरियम अवधि में आपकी लोन राशि पर ब्याज़ लगता रहेगा, और इसलिए आपको बाद में अतिरिक्त भुगतान करना होगा। चूंकि होम लोन राशि ज़्यादातर ज़्यादा होती है तो ब्याज़ भी ज़्यादा बढ़ सकता है| ऐसे:
उदाहरण: मान लें कि आपकी बकाया होम लोन राशि 30 लाख रु. है जिस पर 10% प्रति वर्ष की दर से ब्याज़ लगता है और आपकी शेष लोन अवधि 10 वर्ष है। ऐसे मामले में, ब्याज़ होगा:
| 10 वर्ष की लोन अवधि के लिए देय कुल ब्याज़ | ₹ 17.57 लाख (लगभग) |
| चुकाने की कुल राशि (प्रिसिंपल + ब्याज़) | ₹ 47.57 लाख (लगभग) |
| 3 महीने की मोरेटोरियम अवधि के दौरान अतिरिक्त ब्याज़ | ₹ 75,626 |
| शेष लोन अवधि पर देय ब्याज़ (10 वर्ष ) | ₹ 17.57 लाख |
| चुकायी जाने वाली कुल राशि (प्रिसिंपल + ब्याज़ + मोरेटोरियम अवधि ब्याज़)** | ₹ 48.33 लाख |
नोट:* 3 महीने की मोरेटोरियम अवधि के दौरान अतिरिक्त ब्याज = 25, 000 (1 महीने का ब्याज) + 25,208 (2 महीने का ब्याज) + 25,418 (3 महीने का ब्याज) = 75,626 रुपये
** उपरोक्त उदाहरण केवल उदाहरण के लिए है और वास्तविक मूल्य / कैलकुलेशन मेथड बैंक/ NBFC से बैंक/ NBFC के लिए भिन्न हो सकती है।
इस प्रकार, उदाहरण के अनुसार, आपको होम लोन ईएमआई भुगतान पर 3 महीने की मोहलत लेने के लिए 75,626 रुपये का अतिरिक्त ब्याज देना होगा। यदि आपकी लोन राशि ब्याज की होम लोन दर के साथ अधिक है तो यह राशि बहुत अधिक हो सकती है। और अगर किसी कारण से आप स्थगन की समाप्ति के कारण कुल भुगतान करने में असमर्थ हैं, तो ब्याज जुड़ता रहेगा। और आपके लोन के बोझ को बढ़ाएगा।
सामान्य तौर पर, अगर लोन के भुगातन को टाला या स्थगित किया जाता है, तो उधारकर्ता की क्रेडिट हिस्ट्री पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। हालांकि, इस मामले में, मोराटोरियम का मतलब होगा कि उसकी भुगतान अवधि को 3 महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। इसलिए, यह ग्राहकों की क्रेडिट हिस्ट्री या क्रेडिट स्कोर को प्रभावित नहीं करेगा।
यहां तक कि अगर आपने सभी तीन महीनों के लिए EMI का भुगतान किया है, तो भी आप मोराटोरियम का लाभ उठा सकते हैं। बस, अपने लोन संस्थान को सूचित करें और राशि आपके बैंक अकाउंट में वापस भेज दी जाएगी।
मोराटोरियम के लिए प्रत्येक बैंक की अपनी प्रक्रिया है। अधिकांश लोन संस्थानों ने इस प्रक्रिया को ऐसे रखा है कि अगर आप इस दौरान अपनी होम लोन EMI का भुगतान नहीं करते हैं तो आपके लोन अकाउंट पर मोराटोरियम पीरियड लागू कर दिया जाएगा|
कुछ बैंकों ने साझा किया है कि कैसे मोराटोरियम लागू किया जाएगा, दूसरों से भी जल्द ही घोषणा करने की उम्मीद है। इसलिए, ग्राहको को अपने लोन संस्थान से लगातार संम्पर्क में रहना चाहिए।
नीचे दी गई लिस्ट में दिखाया गया है कि भारत के कुछ प्रमुख होम लोन संस्थानों से मोराटोरियम के बारे में कैसे जाना जाए:
| बैंक | होम लोन की EMI पर मोराटोरियम का विकल्प कैसे चुनें |
| एचडीएफसी बैंक | 022-50042333 या 022-50042211 पर कॉल करें और निर्देशों का पालन करें (या) बैंक की वेबसाइट पर अपना अनुरोध भेजें |
| भारतीय स्टेट बैंक | अधिस्थगन के लिए पूछने के लिए एक ईमेल भेजें। अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें |
| आईसीआईसीआई बैंक | वेबपेज के माध्यम से सहमति प्रदान करें। |
| पीएनबी | भुगतान ना करने पर स्वचालित रुप से लागु |
| ऐक्सिस बैंक | वेबपेज के माध्यम से सहमति प्रदान करके। यहाँ क्लिक करें |
| कोटक महिंद्रा बैंक | भुगतान ना करने पर स्वचालित रुप से लागू |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | सभी ग्राहकों को बैंक की ओर से खुद ही राहत दी जाएगी। लेकिन जिनकी EMI स्टैण्डर्ड इंस्ट्रक्शन (ECS/ NACH) द्वारा कटती है उन्हें मोराटोरियम का लाभ उठाने के लिए बैंक को संपर्क करना होगा |
नोट: यदि आपको ऊपर की लिस्ट में अपना लोन संस्थान नहीं मिला है, तो COVID-19 मोराटोरियम अवधि के लिए अपने लोन संस्थान से ग्राहक सेवा न० पर संपर्क करें
आपके लोन की EMI पर रोक लगाना अनिवार्य नहीं है। ग्राहक सुविधा का विकल्प चुन सकते हैं या अस्वीकार कर सकते हैं।
अधिकांश बैंकों की प्रक्रिया के मुताबिक, अगर आप अपना होम लोन EMI भुगतान जारी रखते हैं तो आपके होम लोन अकाउंट पर मोराटोरियम नहीं लागू किया जाएगा| हालांकि, इस अवधि के दौरान अपनी EMI भुगतान को छोड़ने का मतलब होगा कि आपको मई 2020 तक EMI मोराटोरियम की आवश्यकता है। इसलिए, यदि आप अतिरिक्त ब्याज़ शुल्क और लोन भुगतान अवधि के विस्तार से बचना चाहते हैं, तो समय पर अपना होम लोन EMI का भुगतान करना जारी रखें।
चूंकि प्रत्येक लोन संस्थान के पास मोराटोरियम की अपनी प्रक्रिया होती है| यह सलाह दी जाती है कि सुविधा को अस्वीकार करने के बारे में अधिक स्पष्टता प्राप्त करने के लिए अपने लोन संस्थान से सीधे संम्पर्क करें।