Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
एक्सिस बैंक के द्वारा अब आप बिना किसी परेशानी के क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं एवं अपनी ऐप्लीकेशन का स्टेटस (आवेदन की स्तिथि) भी जान सकते हैं। एक्सिस बैंक ने ग्राहकों के लिए क्रेडिट कार्ड के आवेदन की प्रक्रिया को काफी असान बना दिया है। साथ ही आप ऑनलाइन, घर बैठे ही एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि जान सकते हैं, जरूरत है तो बस एप्लिकेशन आईडी या पैन नंबर और मोबाइल नंबर की। अगर आपको ऑनलाइन अपनी एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि को जानने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना कर पड़ रहा है तो आप अपने एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक्सिस बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं। अपने एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि की जानकारी के लिए नीचे दी गयी प्रक्रिया को ध्यान से पढ़ें।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
एक्सिस बैंक अपने ग्राहकों को अपनी वेबसाइट पर क्रेडिट कार्ड के एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि की जानकारी देता है। आपके पास अपनी एप्लिकेशन आईडी, पैन और मोबाइल नंबर होना चाहिए, क्योंकि क्रेडिट कार्ड के एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि जानने के लिए यह जानकारी देना आवश्यक है।
क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस/स्तिथि जानने के विभिन्न तरीके:
एप्लिकेशन आईडी के द्वारा एप्लिकेशन स्टेटस जानें
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड डिवीजन पर कॉल कर अपने क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन के स्टेटस/स्तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक्सिस बैंक फोन बैंकिंग के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क करें 1-860-419-5555 / 1-860-500-5555।
भारत के अलावा दूसरे देशों में रहने वाले ग्राहकों से निवेदन है की वह उचित जानकारी के लिए इस नंबर पर कॉल करें +91-22-67987700.
ग्राहक अपने नजदीकी एक्सिस बैंक की शाखा में जाकर भी अपने एप्लिकेशन के स्टेटस/स्तिथि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।
आवेदक को एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि के निम्नलिखित परिणाम मिल सकते हैं:
डाटा नॉट फाउंड – ऐसा तब होता है जब कोई आवेदक एप्लिकेशन स्टेटस सर्च बार में गलत डेटा डाल देता है।
होल्ड पर– इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन किसी कारण से रुका हुआ है। इसका कारण दस्तावेजों की कमी या मिसिंग वेरीफ़िकेशन हो सकता है। बैंक की कुछ अंदरूनी प्रक्रिया भी इसका कारण हो सकती है।
मंजूर या अप्रुवड – इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन को मंजूरी मिल गई है लेकिन ग्राहक के पते पर भेजा जाना बाकी है।
अस्वीकृत या रिजेक्टेड– जाहिर है, इसका मतलब है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। सबसे आम कारण यह है कि बैंक, आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी से आश्वस्त नहीं है। कभी-कभी, बैंक को ग्राहक को क्रेडिट कार्ड देना जोखिम भरा लगता है और वह आवेदन/एप्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड आवेदन पर निर्णय लेने में एक्सिस बैंक कितना समय लेता है?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड आवेदन पर निर्णय लेने के लिए एक्सिस बैंक 7 से 10 दिन का समय लेता है।
प्रश्न. एक्सिस बैंक ने मेरे क्रेडिट कार्ड आवेदन को होल्ड पर क्यों रखा है?
उत्तर: आपकी क्रेडिट कार्ड की एप्लिकेशन को होल्ड पर रखने की वजह – अपर्याप्त दस्तावेज एवं आपके द्वारा दर्ज किए गए डाटा में और असली डाटा में अंतर भी हो सकता है। आपके आवेदन को होल्ड पर रखने के लिए बैंक के अपने कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। आप इस नंबर 1-860-419-5555/1-860-500-5555 पर संपर्क कर जान सकते हैं कि आपका आवेदन होल्ड पर रखने का क्या कारण है।
प्रश्न. क्या मैं जान सकता हूँ की बैंक द्वारा मेरे क्रेडिट कार्ड के आवेदन को क्यों अस्वीकार किया गया?
उत्तर: हाँ, आप बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन करके जान सकते हैं कि किन कारणों की वजह से आपके आवेदन को अस्वीकार किया गया है। आप अपनी तरफ से हुई किसी भी भूल को ठीक करके कुछ समय बाद वापस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, हम यह सलाह देंगे कि आवेदन अस्वीकार होने के कुछ समय बाद अगला आवेदन करें. बार बार आवेदन करने से आपके क्रेडिट स्कोर पर गलत प्रभाव पड़ सकता है।
प्रश्न. एप्लिकेशन के स्टेटस की जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नंबर क्या है?
उत्तर: ऐक्सिस बैंक के कस्टमर सेयर नंबर हैं – 1-860-419-5555 एवं 1-860-500-5555.
प्रश्न. ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए योग्यता शर्तें क्या हैं?
उत्तर: ऐक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड आवेदन के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए एवं 70 वर्ष से कम। आप भारत के नागरिक होने चाहिए या फिर NRI, साथ ही आपके अकाउंट की क्रेडिट हिस्ट्री भी अच्छी होनी चाहिए।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct