Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
यस बैंक 13% की शुरुआती ब्याज दर पर 40 लाख रु. तक का पर्सनल लोन देता है। इसके अलावा यस बैंक 5 दिनों के भीतर लोन एप्लीकेशन प्रोसेस करने और लोन के मंजूर होने के कुछ घंटों के भीतर ही लोन राशि अकाउंट में ट्रांसफर करने का दावा करता है। आप अपना मौजूदा पर्सनल लोन यस बैंक में ट्रान्सफर भी कर सकते हैं। यस बैंक से पर्सनल लोन कैसे मिलेगा (Yes Bank Personal loan Kaise Milega) या यस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए क्या करना पड़ेगा, संबंधित जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
यस बैंक पर्सनल लोन |
|
| ब्याज दर | 13% प्रतिवर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹40 लाख तक |
| लोन अवधि | 1-6 साल |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि के 2.25% तक |
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
इस पेज पर पढ़ें:
यस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दरें 13% प्रति वर्ष (पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन करने पर) से शुरू होती हैं। पर्सनल लोन आवेदकों को ऑफर की जाने वाली ब्याज दरें उनकी उम्र, मासिक आय, जॉब प्रोफ़ाइल, नियोक्ता/ कंपनी की प्रोफ़ाइल, लोन रीपेमेंट हिस्ट्री आदि पर निर्भर करती हैं।
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.49% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 14.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 12.00% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
यस बैंक के पर्सनल लोन (Personal Loan) से जुड़े कुछ प्रमुख फीस और शुल्क निम्नलिखित हैं:
| फोरक्लोज़र चार्ज़ेस- फुल प्रीपेमेंट फीस | (12 EMI के भुगतान के बाद अनुमति)
|
| प्री-पार्ट पेमेंट फीस | 2% +टैक्स |
| प्री- पार्ट पेमेंट की अनुमति | (12 EMI के भुगतान के बाद अनुमति)
|
| लोन कैंसल करने पर फीस | ₹ 1000 + टैक्स |
| पीनल इंटरेस्ट | 24% प्रति वर्ष |
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
यस बैंक द्वारा प्रदान किए जाने वाले पर्सनल लोन के प्रकार नीचे दिए गए हैं:
उद्देश्य: यस बैंक अपने आवेदकों को उनके पर्सनल खर्चों, जैसे शादी, मेडिकल इमरजेंसी और घर के रेनोवेशन के लिए पर्सनल लोन प्रदान करता है। यस बैंक आवेदकों के मासिक इनकम, भुगतान क्षमता और रोजगार की स्थिति के आधार पर पर्सनल लोन आवेदन का मूल्यांकन करता है।
लोन राशि: 40 लाख रु. तक
लोन अवधि: 1-6 साल
उद्देश्य: फ्लाइट टिकट, होटल फीस, ट्रैवल एक्सेसरीज जैसे ट्रैवल संबंधी खर्चों को पूरा करने के लिए
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
यस बैंक ने अपने पर्सनल लोन आवेदकों के लिए कोई विशिष्ट योग्यता शर्तों के बारे में नहीं बताया है। हालाँकि, इसमें वह जानकारी दी गई है जिसे पर्सनल लोन आवेदकों को भरना आवश्यक है जिसके आधार पर बैंक/NBFC अपने आवेदकों की योग्यता को चेक कर सकते हैं।
इसके अतिरिक्त यस बैंक अन्य बैंक/NBFC की तरह अपने आवेदकों के क्रेडिट स्कोर को चेक कर सकता है।
पढ़ाई के लिए पैसों की पड़ रही है कमी। आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें
यस बैंक के साथ पर्सनल लोन के लिए आवेदन करने के लिए ज़रूरी दस्तावेज नीचे दिए गए हैं:
यस बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Yes Bank Personal Loan EMI Calculator) का उपयोग करके आप जान सकते हैं कि आप जो लोन लेने वाले हैं, उसकी EMI कितनी होगी। इसके लिए आपको EMI कैलकुलेटर में लोन राशि, भुगतान अवधि और ब्याज दर दर्ज करनी होगी और आपको तुरन्त लोन की ईएमआई पता चल जाएगी।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
घूमने का है शौक लेकिन अभी पैसे की है कमी! आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें
प्रश्न. यस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर क्या है?
उत्तर: यस बैंक पर्सनल लोन की ब्याज दर 13% प्रतिवर्ष से शुरू होती हैं।
प्रश्न. यस बैंक पर्सनल लोन की राशि कितने समय में आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है?
उत्तर: यस बैंक दस्तावेज सबमिट कराने की प्रक्रिया के पूरा होने के 5 दिनों के बाद अपने मूल्यांकन को कंफर्म करता है। पर्सनल लोन, लोन प्रोसेसिंग और मंज़ूरी के कुछ ही घंटों में डिस्बर्स हो जाता है।
प्रश्न. क्या मैं यस बैंक में अपने पर्सनल लोन अकाउंट को बंद कर सकता हूं?
उत्तर: हां, आप यस बैंक में 12 ईएमआई का भुगतान करने के बाद अपने पर्सनल लोन अकाउंट को फोरक्लोज़ कर सकते हैं। आप 12 ईएमआई के भुगतान के बाद अपने पर्सनल लोन के लिए पार्ट-प्रीपेमेंट भी कर सकते हैं।
प्रश्न. यस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय क्या मुझे कोई गारंटर प्रदान करने की ज़रूरत है?
उत्तर: यस बैंक पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते समय पर्सनल लोन आवेदकों को कोई गारंटर प्रदान करने की ज़रूरत नहीं होती है।
प्रश्न. क्या मैं फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दर के बीच चयन कर सकती हूं?
उत्तर: नहीं, यस बैंक केवल फिक्स्ड दरों पर पर्सनल लोन प्रदान करता है।
प्रश्न. यस बैंक से पर्सनल लोन लेने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: यस बैंक ने पर्सनल लोन आवेदकों के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की जानकारी नहीं दी है। हालांकि, जिन आवेदकों का क्रेडिट स्कोर 750 या उससे अधिक होता है उन्हें कम ब्याज दरों लोन मिलने की संभावना अधिक होती है।