Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए आप अपनी लोन राशि, अवधि और ब्याज दर के आधार पर अपने पर्सनल लोन की ईएमआई और ब्याज लागत का पता लगा सकते हैं। आप जान सकते हैं कि कितनी लोन राशि कितनी अवधि के लिए लेने पर आपको कितनी ईएमआई देनी पड़ेगी और लागू ब्याज दर का उस पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर (Indusind Bank Personal Loan EMI Calculator) के बारे में अधिक जानने के लिए ये आर्टिकल पढ़ें।
Monthly EMI ₹ 15,622
Total Amount Payble ₹ 5,62,395(Principal + interest)
Principal Amount ₹ 5,00,000
Total Interest Payble ₹ 62,395
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर इंडसइंड बैंक द्वारा ऑफर किया गया एक ऑनलाइन टूल है जिसके ज़रिए वे उधारकर्ता जो पर्सनल लोन लेना चाहते हैं, हर महीने भुगतान की जाने वाली लोन ईएमआई को कैलकुलेट कर सकते हैं। इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन की लोन राशि, ब्याज दर और भुगतान अवधि के आधार पर ईएमआई राशि अलग-अलग हो सकती है।
यह भी पढ़ें: इंडसइंड बैंक से लेना चाहते हैं पर्सनल लोन? यहां जानें पूरी डिटेल्स
बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें, विदेश में पढ़ाई करने का सपना पूरा करें। क्लिक कर अप्लाई करें
पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेट करने के लिए उधारकर्ता अलग-अलग ब्याज दरों, लोन राशि और अवधि का चयन कर सकते हैं। हालांकि, यह जानना ज़रूरी है कि पर्सनल लोन के लिए ऑफर की जाने वाली अंतिम ब्याज दर इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन की योग्यता शर्तों पर निर्भर करेगी। बता दें कि यह योग्यता आपकी मासिक आय, सिबिल स्कोर, आयु, भुगतान क्षमता, बिज़नेस प्रोफ़ाइल, जैसे कई कारकों के आधार पर निर्धारित की जाएगी।
| बैंक/ लोन संस्थान | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 9.98% से शुरू |
| HDFC बैंक | 9.99% से शुरू |
| ICICI बैंक | 10.45% से शुरू |
| एक्सिस बैंक | 9.99% से शुरू |
| इंडसइंड बैंक | 10.35% से शुरू |
| IDFC फर्स्ट बैंक | 9.99% से शुरू |
| टाटा कैपिटल | 10.99% से शुरू |
| मनी व्यू | 10.00% से शुरू |
| फेडरल बैंक | 11.99% से शुरू |
| L&T फाइनेंस | 11.00% से शुरू |
| पिरामल फाइनेंस | 12.14% से शुरू |
| आदित्य बिरला फाइनेंस | 10.99% से शुरू |
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी ईएमआई को कैलकुलेट करना बहुत आसान है क्योंकि इसके लिए बस आपको लोन राशि, अवधि और ब्याज दर दर्ज करनी होती है। ईएमआई की मैन्युअल रूप से कैलकुलेशन करने में बहुत समय लगता है, लेकिन ऑनलाइन ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए कुछ सेकंड के भीतर ही आप इसकी कैलकुलेशन कर सकते हैं। ईएमआई कैलकुलेटर कैलकुलेशन के लिए एक फॉर्मूला का उपयोग करता है और आपको सटीक ईएमआई बताता है, जबकि मैन्युअल कैलकुलेशन गलत भी हो सकती है।
हालांकि फिक्स्ड ब्याज दरों पर लिए गए पर्सनल लोन के लिए ईएमआई राशि पूरी लोन अवधि के दौरान स्थिर रहती है, इसलिए आवेदक इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके उस राशि का पता लगा सकते हैं, जिसका भुगतान उन्हें हर महीने करना होगा। इस तरह, उन्हें अपनी भुगतान क्षमता के बारे में पता लगाने का मौका मिलेगा और उसी के मुताबिक वे महीने में होने वाले खर्चों का भी हिसाब रख सकते हैं।
पर्सनल लोन आवेदक जिन्होंने पहले ही इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी ईएमआई की कैलकुलेशन कर ली है, वे दी गई अवधि के भीतर अपने पर्सनल लोन का भुगतान करने के लिए बेहतर तरीके से तैयार होंगे। ऐसे आवेदक समय पर अपनी ईएमआई का भुगतान कर पाते हैं जिससे डिफॉल्ट की संभावना बहुत कम होती है। इस वजह से उनके सिबिल स्कोर में भी सुधार होता है।
बैंक/ एनबीएफसी आमतौर पर उन आवेदकों की पर्सनल लोन एप्लीकेशन मंज़ूर करते हैं जिनका ईएमआई / एनएमआई रेश्यो उनकी मासिक इनकम के 50% या 60% से ज्यादा नहीं है। यह सभी बैंक/ लोन संस्थानों में अलग- अलग हो सकता है। आप अपनी मासिक इनकम के जितने प्रतिशत का उपयोग मौज़ूदा ईएमआई और लिए जा रहे लोन की ईएमआई के भुगतान में करते हैं, उतना ही आपका ईएमआई/ एनएमआई रेश्यो होता है। इंडसइंड बैंक पर्सनल लोन ईएमआई कैलकुलेटर के ज़रिए आप ये पता लगा सकते हैं कि आपको अपने पर्सनल लोन पर कितनी ईएमआई का भुगतान करना पड़ेगा। अगर रेश्यो लिमिट से ज्यादा है तो आप लंबी अवधि और ईएमआई कम करने के लिए कम लोन राशि का चुनाव कर सकते हैं। इससे पर्सनल लोन एप्लीकेशन को मंज़ूर मिलने में भी आसानी होती है।
ये भी पढ़ें: जानें क्या है पर्सनल लोन बैलेंस ट्रान्सफर और उसके लाभ
पढ़ाई के लिए पैसों की पड़ रही है कमी। आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। क्लिक कर अप्लाई करें