Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की लिस्ट

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

30+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी क्या होती है?

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (HFC) ऐसी वित्तीय संस्था होती है, जो लोगों को घर खरीदने, बनाने या उससे जुड़ी ज़रूरतों के लिए होम लोन देती है। इनका लोन देने का तरीका और सेवाएं बैंकों और NBFCs से कुछ अलग हो सकती हैं। HFCs अलग-अलग तरह की आर्थिक और क्रेडिट प्रोफाइल वाले लोगों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए लोन उपलब्ध कराती हैं।

भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को कौन रेगुलेट करता है?

मौजूदा समय में भारतीय रिज़व बैंक (RBI) हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को रेगुलेट करता है। आरबीआई ही इन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन, लाइसेंसिंग, गवर्नेंस से जुड़े नियम और उनके कामकाज की निगरानी करता है। साथ ही, वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए ज़रूरी नियम भी तय करता है।

पहले HFCs का रेगुलेशन नेशनल हाउसिंग बैंक (NHB) के तहत होता था। हालांकि, एनएचबी आज भी हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र में एक प्रमुख वित्तीय संस्था के रूप में काम करता है, लेकिन अब HFCs का मुख्य रेगुलेटर नहीं है।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों की लिस्ट

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (जो पब्लिक डिपॉज़िट स्वीकार करने के योग्य हैं)

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (पब्लिक डिपॉज़िट स्वीकार करने के योग्य नहीं हैं)

प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के ब्याज दरों की तुलना

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां ब्याज दरें (प्रति वर्ष)
आदित्य बिरला कैपिटल 7.75% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 7.25% से शुरू
GIC हाउसिंग फाइनेंस 8.20% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 7.65% से शुरू
ICICI होम फाइनेंस 7.50% से शुरू
LIC हाउसिंग फाइनेंस 7.15% से शुरू
PNB हाउसिंग फाइनेंस 7.50% से शुरू
सम्मान कैपिटल (पूर्व में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस) 8.75% से शुरू
टाटा कैपिटल 8.00% से शुरू
रेपको होम फाइनेंस 8.75% से शुरू
SMFG इंडिया होम फाइनेंस 9.25% से शुरू

ब्याज दरें 4 अगस्त 2026 को अपडेट की गई हैं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Home Loan पाएं

भारत की प्रमुख हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां (2026)

आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस आदित्य बिरला हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (ABHFC) घर खरीदने, बनाने या होम रेनोवेशन के लिए होम लोन ऑफर करता है। इसके अलावा यह अन्य बैंकों/ लोन संस्थानों के मौज़ूदा होम लोन उधारकर्ताओं को कम ब्याज दरों पर होम लोन बैलेंस ट्रांसफर की सुविधा भी प्रदान करता है। यह भारत के चुनिंदा शहरों में किफायती आवास के लिए स्पेशल होम लोन योजना भी प्रदान करता है।

ब्याज दरें 7.75% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹25 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस लोन राशि का 0.25%

GIC हाउसिंग फाइनेंस जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड द्वारा दिए जाने वाले होम लोन का लाभ प्रॉपर्टी खरीदने, उसका निर्माण और रेनोवेशन आदि के लिए लिया जा सकता है। जीआईसी हाउसिंग फाइनेंस उन लोगों को भी किफायती होम लोन देता है जिनकी आय कम होती है।

ब्याज दरें 8.20% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% तक
लोन अवधि 30 साल तक

गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस (GHF) नई प्रॉपर्टी खरीदने, निर्माण करने और होम रेनोवेशन आदि के लिए होम लोन प्रदान करता है। लोन भुगतान सुविधा को ज़्यादा किफ़ायती बनाने के लिए गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस ‘EMI ब्रेक’ और अलग-अलग डाउन पेमेंट के ज़रिए ‘पैरेलल फंडिंग’ जैसी सुविधाएं भी प्रदान करता है। इसके अलावा अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी के तहत लोन लेने वालों को फ्लेक्सिबल पेमेंट प्लान के तहत

ब्याज दरें 7.65% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹10 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक

ICICI होम फाइनेंस यह नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा आवेदकों के साथ- साथ उन आवेदकों के लिए भी किफायती होम लोन योजनाएं प्रदान करता है, जिनके पास इनकम प्रूफ संबंधी पर्याप्त दस्तावेज़ नहीं हैं। यह दूसरे बैंक व लोन संस्थान के मौजूदा कस्टर्स को बैलेंस ट्रांसफर और टॉप-अप सुविधा भी प्रदान करता है।

ब्याज दरें 7.50% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹5 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस लोन राशि का 0.50% से 3% तक

LIC हाउसिंग फाइनेंस एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, बैलेंस ट्रांसफर और टॉप-अप सुविधाओं के साथ कई होम लोन योजनाएं प्रदान करती है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी पेंशनर की विभिन्न गृह आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए स्पेशल होम लोन योजना और गृह वशिष्ठ भी ऑफर करता है।

ब्याज दरें 7.15% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹15 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस फ्लैट ₹3,000

पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (PCHFL) ईएमआई छूट, लोन अवधि के पहले 5 वर्षों के लिए कम ईएमआई और बैलेंस ट्रांसफर सुविधा प्रदान करने के लिए विभिन्न स्पेशल होम लोन प्रोडक्ट भी प्रदान करता है। पीरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड गृह सेतु होम लोन भी प्रदान करता है, जो उन आवेदकों को प्रदान किया जाता है जिनको सैलरी कैश में मिलती है या जो होम लोन के लिए ज़रूरी सभी योग्यता शर्तों को पूरा नहीं करते हैं।

ब्याज दरें 9.99% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹2 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस लोन राशि का ₹5% तक

PNB हाउसिंग फाइनेंस पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की सहयोगी कंपनी पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस, प्रॉपर्टी की खरीद, निर्माण और रेनोवेशन के लिए गृह ऋण प्रदान करती है। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एक किफायती आवास लोन योजना और रोशनी होम लोन भी प्रदान करता है, जो विशेष रूप से कम आय वाले आवेदकों जिनके पास इनकम प्रूफ है इसके साथ ही यह स्कीम बिना इनकम प्रूफ वाले आवेदकों के लिए भी डिज़ाइन की गई है।

ब्याज दरें 7.50% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस लोन राशि का 0.25% से 1%

सम्मान कैपिटल सम्मान कैपिटल लिमिटेड (जिसे पहले इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) अपने आवेदकों को होम लोन योजना और बैलेंस ट्रांसफर सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही ग्रामीण और अर्ध-शहरी निवासियों को किफायती होम लोन प्रदान करने के लिए सम्मान कैपिटल की एक ग्रामीण होम लोन योजना भी है।

ब्याज दरें 8.75% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि प्रॉपर्टी वैल्यू का 90% तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस 0.50% से शुरू

टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड नौकरीपेशा और स्व-रोज़गार दोनों व्यक्तियों को होम लोन प्रदान करता है। टाटा कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस के पास सरकारी कर्मचारियों, स्व-रोज़गार व्यक्तियों और महिला आवेदकों के लिए कुछ विशेष होम लोन योजनाएं भी हैं। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी निम्न और मध्यम आय वाले परिवारों के लिए एक विशेष किफायती हाउसिंग लोन योजना भी प्रदान करता है।

ब्याज दरें 8.00% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि ₹7.5 करोड़ तक
लोन अवधि 30 साल तक
प्रोसेसिंग चार्जेस लोन राशि का 3% तक

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी और बैंक — आपको कौन-सा चुनना चाहिए?

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां बैंक
स्पेशल होम लोन और हाउसिंग संबंधित लोन कई तरह के बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं प्रदान करता है
कुछ ही पब्लिक फिक्स्ड डिपॉज़िट स्वीकार करते हैं सेविंग्स, करंट और फिक्स्ड डिपॉज़िट स्वीकार करते हैं
लोन की योग्यता शर्तें लेंडर और आवेदक की क्रेडिट प्रोफाइल अनुसार भिन्न हो सकती हैं लोन की योग्यता शर्तें सख्त होती हैं
अलग-अलग आय वाले आवेदकों के लिए उनकी आय के अनुसार मूल्यांकन प्रक्रिया। आवेदक का मूल्यांकन करने के लिए स्टैंडर्ड प्रक्रिया अपनाई जाती है।

अपने लिए सही हाउसिंग फाइनेंस कंपनी कैसे चुनें?

अपने लिए उपयुक्त हाउसिंग फाइनेंस कंपनी चुनने के लिए आप निम्नलिखित बातों का ध्यान रख सकते हैं।

  • ब्याज दरों समेत अन्य चार्जेस की तुलना करें
  • योग्यता शर्ते चेक करें
  • अलग-अलग HFCs के होम लोन विशेषताओं का मूल्यांकन करें
  • लोन प्रोसेसिंग और डिस्बर्सल समय चेक करें
  • चेक करें कि HFC आरबीआई रजिस्टर्ड है या नहीं

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में लोन आवेदन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़

हाउसिंग फाइनेंस से होम लोन आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेज़ों की आवश्यकता हो सकती है।

  • पैन कार्ड
  • KYC दस्तावेज़ - वोटर आईडी, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • इनकम प्रूफ-   3 माह की सैलरी स्लिप, पिछले 6 महीने का बैंक स्टेटमेंट, ITR या P&L बैलेंस शीट
  • विनटेज़ प्रूफ- अपॉइंटमेंट लेटर, सैलरी स्लिप, उद्यम रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, GST सर्टिफिकेट
  • प्रॉपर्टी संबंधी दस्तावेज़ - अलॉटमेंट लेटर, टाइटल डीड, प्रॉपर्टी टैक्स रसीद

हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की विश्वसनीयता कैसे जांचें?

आप निम्नलिखित तरीकों से किसी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की वैधता पता कर सकते हैं:

  • चेक करें कि एचएफसी RBI- रजिस्टर्ड हैं या नहीं
  • कंपनी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट चेक करें
  • सुनिश्चित करें कि कंपनी की रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट कैंसिल न हुआ हो
  • कंपनी की वेबसाइट चेक करें
  • चेक करें कि कंपनी की लोन डिटेल्स पार्दशी हो
पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां क्या होती हैं?

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां ऐसी वित्तीय संस्थान होती हैं, जो आवेदकों को होम लोन और इससे जुड़े अन्य खर्चों के लिए लोन उपलब्ध कराते हैं। 

होम लोन के लिए कौन सी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी सबसे अच्छी है?

आवेदकों के लिए, सबसे अच्छी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी वह होगी जो होम लोन पर सबसे कम ब्याज दरों की पेशकश करेगी क्योंकि इससे कुल ब्याज लागत में कमी आएगी। हालांकि, होम लोन की ब्याज दरों के अलावा, होम लोन लेने के लिए बेस्ट हाउसिंग फाइनेंस कंपनी की तलाश करते समय अन्य कारकों जैसे लोन राशि, एलटीवी रेश्यो, प्रोसेसिंग फीस, लोन डिस्बर्सल में लगने वाला समय आदि पर भी विचार किया जाना चाहिए।

भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों को कौन नियंत्रित करता है?

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) भारत में हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) को नियंत्रित करता है।

हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के संबंध में एनएचबी की क्या भूमिका है?

लोकल और रीजनल लेवल पर आवास वित्त संस्थानों को बढ़ावा देने के लिए संसद के एक अधिनियम के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय आवास बैंक (NHB) की स्थापना की गई थी। बैंक ऐसे संस्थानों को वित्तीय और अन्य सहायता भी प्रदान करता है।

भारत में कितनी हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां हैं?

भारत में लगभग 100 से अधिक हाउसिंग फाइनेंस कंपनियां हैं।

जिन कंपनियों का COR आरबीआई द्वारा रद्द कर दिया गया है उन कंपनियों की लिस्ट कैसे प्राप्त करें?

एनएचबी की वेबसाइट पर आप, उन कंपनियों की लिस्ट देख सकते हैं, जिनका पंजीकरण प्रमाणपत्र (COR) RBI द्वारा रद्द कर दिया गया है। 

HFC बैंकों के बराबर काम कर रहे हैं क्योंकि बैंक होम लोन भी प्रदान करते हैं। बैंकों और एचएफसी के बीच क्या अंतर है?

एचएफसी ग्राहकों लोन ऑफर करते है और इंवेस्टमेंट्स भी करते हैं; इसलिए, उनके कुछ कार्य बैंकों के समान हैं। हालांकि, दोनों के बीच कुछ अंतर भी हैं। सबसे पहले, एचएफसी डिमांड डिपॉजिट स्वीकार नहीं कर सकते हैं। दूसरे, वे पेमेंट और सेटलमेंट सिस्टम का हिस्सा नहीं बनते और वह स्वयं चेक जारी नहीं कर सकते हैं। अंत में, जमा बीमा और क्रेडिट गारंटी निगम (डीआईसीजीसी) की जमा बीमा सुविधा एचएफसी के ग्राहकों के लिए उपलब्ध नहीं है।

Home Loan Articles

RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, जानिए होम लोन कस्टमर्स पर क्या होगा असर? - Article image

RBI ने रेपो रेट 0.25% बढ़ाया, जानिए होम लोन कस्टमर्स पर क्या होगा असर?

icon image of Arvind Kumar
Arvind Kumar08 Oct 2026
लंबी अवधि का होम लोन किसके लिए सही है? जानें ज़रूरी बातें - Article image

लंबी अवधि का होम लोन किसके लिए सही है? जानें ज़रूरी बातें

icon image of Neha Singh
Neha Singh05 Oct 2026
DDA नागरिक आवास योजना 2026 - Article image

DDA नागरिक आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti15 Sept 2026
DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 - Article image

DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti14 Sept 2026
जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में - Article image

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान - Article image

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान

icon image of Bharti
Bharti20 Aug 2025
होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें - Article image

होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें

icon image of Bharti
Bharti14 Aug 2025
LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें - Article image

LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां - Article image

होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें? - Article image

होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

icon image of Bharti
Bharti14 Jul 2025
View All Articles
quotes icon

What our customers say

Time saving process

Office ke chalte jyada samay nahi nikal pata tha. Paisabazaar ke online process ki wajah se na hi mene banks ke rates compare karliye ghar bathe balki mera loan application aur disbursal bhi ghar bathe hi ho gaya...bank jana hi nahi pada...

icon image of avatar
Pradeep SinghJan 7, 2026

Kam rates pe loan mila

Paisabazaar se mujhe bahut kam rate pe loan mil gaya...isse mere budget pe jada asar nahi pada aur jald hi mera apna ghar ho jayega..

icon image of avatar
Nidhi SharmaJan 6, 2026

eligibility check ho jati hai free

me home loan lene ka soch raha tha uske liye mene pehle paisabazaar app se free me apni eligibility check ki..usse mujhe pata chala muje kya cheeze improve karni hai aur fir mera loan jaldi approve ho gaya.

icon image of avatar
Shikhar SahuJan 5, 2026

Home loan mila yaahaan par

Mujhe home loan chahiye tha aur yahaan par sahayta kiya inhone aur loan mila. Pehla loan tha mera lekin sab ache se ho gaya.

icon image of avatar
Prem Prakash PandeyDec 7, 2025

Home loan here

I took home loan here and they helped me in every step specially in collecting and submitting documents at the time of approval.

icon image of avatar
Chandan SinghDec 1, 2025

Got the best home loan interest rate

I was confused and did not have so much time to carry out all the research, so I logged in to Paisabazaar’s portal and was able to see the home loan options I was eligible for. With the assistance of Paisabazaar’s experts, I was able to find the home loan that offered the rate of interest I could afford. Thank you Paisabazaar!

icon image of avatar
Anu BhatnagarSep 10, 2021

Excellent Home Loan Service by Paisabazaar

Ended up taking an ICICI Home Loan and I think it was one of the best decisions I ever made. I thank Paisabazaar for helping me out and answering my questions with so much patience.

icon image of avatar
KJ ThomasSep 10, 2021

Had a great experience with Paisabazaar

I have always heard my friends talking about how tedious it was for them to avail a home loan and decide the most suitable option. But with the help of Paisabazaar, I was able to compare several home loans and opt for the one that suited my needs. I am happy that I considered Paisabazaar for helping me.

icon image of avatar
Ritesh SharmaSep 10, 2021

quick and easy home loan process

I had never thought that applying for a home loan could be so easy. The entire process was online and I didn’t have to go anywhere for application or documentation of my home loan. Paisabazaar experts helped me navigate through the process and later the bank collected my documents and everything was quick and seamless.

icon image of avatar
Rupanjali MishraSep 3, 2021

Satisfied experience with Paisabazaar

I am satisfied with my home loan experience with Paisabazaar. I could easily compare different home loan options and apply for the home loan. Their customer care team also called me to confirm all the details and soon after the bank contacted to take the process forward. The process was really smooth.

icon image of avatar
Soumil KhannaSep 3, 2021
View All Testimonials
Neha Singh profile
Written ByLinkedIn icon
Neha Singh
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

pl-sticky-irfan-icon

₹10 करोड़ तक का होम लोन पाएं, ब्याज दरें 7.10%* से शुरू

Scroll to top