Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉज़िट एक सरकारी योजना है जिसके तहत निवेशक देश के किसी भी पोस्ट ऑफिस में अपना पैसा जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस एफडी की ब्याज दरें, योग्यता शर्तें, डाकघर टर्म डिपॉज़िट स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज़ जैसी जानकारी के लिए यह लेख पढ़ें।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंइंडिया पोस्ट, जो हमारे देश में डाकघरों का संचालन करता है, 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि के लिए 6.90% – 7.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस एफडी की सुविधा प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस की सभी एफडी स्कीम में केंद्रीय वित्त मंत्रालय के माध्यम से कैपिटल प्रोटेक्शन और आय निश्चितता की गारंटी मिलती है।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
अन्य छोटी बचत योजनाओं की तरह, ये FD योजनाएं राष्ट्रीय बचत संस्थान द्वारा संचालित की जाती हैं, जो केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग के अधीन काम करती है। नतीजतन, पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट (PO FD) को नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट के रूप में भी जाना जाता है। अगर आप भी इसमें निवेश करना चाहते हैं, तो जानना चाहते हैं कि कितने साल की पोस्ट ऑफिस एफडी में कितना ब्याज दिया जाएगा, तो इसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
(ब्याज दरें 1 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक लागू)
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) |
| अधिकतम ब्याज दरें | 7.50% (5 साल के लिए) |
| 1 साल | 6.90% |
| 2 साल | 7.00% |
| 3 साल | 7.10% |
| 5 साल | 7.50% |
*ऊपर दी गई एफडी दरें 22 दिसंबर, 2025 को अपडेट की गई हैं।
* जिस बैंक/NBFC में वरिष्ठ नागिरकों को एफडी पर अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है, उससे अलग पोस्ट ऑफिस एफडी में ऐसा कोई लाभ नहीं मिलता। ऐसे में जो वरिष्ठ नागिरक ज़्यादा ब्याज का लाभ उठाना चाहते हैं, वे सीनियर सिटीज़न सेविंग्स स्कीम में निवेश कर सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस में एफडी करने से पहले, पोस्ट ऑफिस एफडी कैलकुलेटर का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। पैसाबाज़ार.कॉम निशुल्क FD कैलकुलेटर का उपयोग कर आप जान सकते हैं कि कितनी अवधि के लिए कितनी राशि जमा करने पर आपको कुल कितना ब्याज मिलेगा। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको जमा राशि, अवधि (महीनों या वर्षों में) और उस अवधि के लिए लागू ब्याज दरों जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
| पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) की विशेषताएं | |
| अवधि | 1, 2, 3 और 5 वर्ष |
| न्यूनतम जमा राशि | ₹1000 |
| ब्याज दर | 1 साल की अवधि के लिए 6.90% |
| 2 साल की अवधि के लिए 7.00% | |
| 3 साल की अवधि के लिए 7.10% | |
| 5 साल की अवधि के लिए 7.50% | |
| ब्याज भुगतान | सालाना |
| ब्याज का कैलकुलेशन | क्वाटरली कंपाउंड |
| समय से पहले पैसा निकालना | 6 महीने के बाद अनुमति है |
| नॉमिनी की सुविधा | उपलब्ध |
जोखिम ना लेने वाले निवेशकों के लिए, पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉज़िट में अपनी पैसों को निवेश करना एक पसंदीदा विकल्प है। पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट (POTD) अकाउंट में निवेश के निम्नलिखित लाभ हैं:
यह भी पढ़ें: पोस्ट ऑफिस की सारी बचत योजनाओं के बारे में यहां पढ़ें।
एफडी को एक्सटेंड करने पर ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
यह भी पढ़ें: क्या है सुकन्या समृद्धि योजना? कैसे करें इसमें निवेश? जानिए डिटेल्स
पोस्ट ऑफिस FD अकाउंट खोलने के लिए, निम्नलिखित दस्तावेज़ जमा करने होंगे:
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
भारत में किसी भी पोस्ट ऑफिस में फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) अकाउंट या टाइम डिपॉज़िट अकाउंट खोलने के लिए ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन तरीके का विकल्प चुन सकते हैं:-
अकाउंट खोलने की सुविधा इंट्रा ऑपरेबल नेटबैंकिंग / मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध है । वर्ष 2018 के बाद से, ग्राहकों को पोस्ट ऑफिस इंटरनेट बैंकिंग सेवाओं की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके तहत विभिन्न डाकघरों के भीतर फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।
ऑनलाइन FD खोलने के लिए, ग्राहकों के पास निम्नलिखित दस्तावेज़ होने चाहिए:
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोलेने के लिए ऑफलाइन तरीके का भी इस्तेमाल किया जाता है।
प्रश्न. पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉज़िट की अधिकतम ब्याज दर क्या है?
उत्तर: वर्तमान में 5 वर्ष की अवधि के लिए अधिकम पोस्ट ऑफिस FD ब्याज दर 7.50% है।
प्रश्न. पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट कितने साल में डबल हो सकती है?
उत्तर: अगर आप 6.90% की ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट खोलते हैं, तो यह 11 साल में डबल हो जाएगी।
प्रश्न. बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस एफडी? दोनों में से बेहतर विकल्प कौन -सा है?
उत्तर: पोस्ट ऑफिस एफडी और बैंक एफडी दोनों ही एक तरह से काम करती है। ऐसे में से कौन-सा विकल्प बढ़िया है, यह पूरी तरह से आपकी पर्सनल प्रिफसेंस पर निर्भर करता है।
प्रश्न. क्या पोस्ट ऑफिस की FD ऑनलाइन खोली जा सकती है?
उत्तर: हाँ, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉज़िट ऑनलाइन खोलने के लिए ग्राहकों के पास वैध व्यक्तिगत या ज्वॉइंट सेविंग अकाउंट (B) होना चाहिए।
प्रश्न. पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉज़िट अकाउंट खोलने के लिए अधिकतम डिपॉज़िट राशि क्या है?
उत्तर: कोई अधिकतम लिमिट नहीं है। हालांकि, FD खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1,000 रु. है।
प्रश्न: क्या पोस्ट ऑफिस एफडी में निवेश करना सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट (फिक्स्ड डिपॉजिट) इंडिया पोस्ट की राष्ट्रीय बचत योजना के तहत पेश किया जाता है। इसकी गारंटी भारत सरकार द्वारा दी जाती है और इसलिए इसमें निवेश करना सुरक्षित है।
प्रश्न: क्या पोस्ट ऑफिस की एफडी को समय से पहले तोड़ा जा सकता है?
उत्तर: FD तोड़ने के लिए, अकाउंट खोलने की तारीख से 6 महीने तक इंतजार करना चाहिए। उसके बाद, समय से पहले विड्रॉल की अनुमति है।
प्रश्न. क्या पोस्ट ऑफिस की FD में निवेश करना सुरक्षित है?
उत्तर: हाँ, पोस्ट ऑफिस टर्म डिपॉज़िट अकाउंट ( फिक्स्ड डिपॉज़िट) में किया गया निवेश भारतीय डाकघर का एक प्रॉडक्ट है और इसे राष्ट्रीय बचत योजना के तहत पेश किया जाता है। यह भारत सरकार द्वारा गारंटीकृत है और इस प्रकार निवेश करने के लिए सुरक्षित है।
प्रश्न. पोस्ट ऑफिस में 1 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?
उत्तर: एक साल के लिए पोस्ट ऑफिस एफडी की ब्याज दर 6.90% है।
प्रश्न. पोस्ट ऑफिस में 5 साल के लिए 50,000 रु. जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा?
उत्तर: 5 साल की पोस्ट ऑफिस एफडी अकाउंट की वर्तमान ब्याज दर 7.5% है, उस हिसाब से 50,000 रु. इतनी अवधि के लिए जमा करने पर आवेदक को 22,497 रु. ब्याज यानी मैच्योरिटी में 72,497 रु. का लाभ मिलेगा।