Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

केनरा बैंक होम लोन

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

अपना बैंक चुनें

₹
1L10Cr
6%30%
1Y 30Y

आपकी मासिक EMI भुगतान

₹0

मूलधन राशि₹0
ब्याज राशि₹0
कुल राशि₹0

केनरा बैंक होम लोन
ब्याज दर 7.15% प्रति वर्ष से शुरू
लोन राशि आवेदक की प्रोफाइल पर निर्भर करता है
लोन अवधि 30 वर्ष तक
प्रोसेसिंग फीस शून्य

नोट- ब्याज दरें 4 फरवरी 2026 को अपडेट की गई है।

केनरा बैंक होम लोन की ब्याज दरें

आप केनरा बैंक होम लोन पर 7.15% प्रति वर्ष से शुरू होने वाली आकर्षक ब्याज दरों का फायदा उठा सकते हैं। यहां ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी लोन राशि कितनी है, क्रेडिट स्कोर कैसा है, आप किस कैटेगरी के आवेदक हैं और आपने कौन-सी होम लोन स्कीम चुनी है।

खास बात यह है कि CRG Prime, CRG-1 और CRG-2 के तहत आने वाले सभी केनरा हाउसिंग लोन पर कुछ मामलों में अतिरिक्त 5 bps की ब्याज दर छूट भी मिलती है।

यह छूट उन ग्राहकों को मिलती है जो रेडी-टू-मूव-इन घर या होम लोन टेकओवर के लिए आवेदन करते हैं, या केंद्र/राज्य सरकार, PSU, MNC, ब्लू-चिप कंपनियों या अन्य कॉर्पोरेट्स में नौकरी करते हैं और केनरा बैंक में अपना सैलरी अकाउंट बनाए रखते हैं या शिफ्ट करते हैं (प्रीमियम पेरोल पैकेज सहित)।

अन्य बैंक/ लोन संस्थानों के साथ तुलना

बैंक/ लोन संस्थान ₹30 लाख तक ₹30 लाख से ₹75 लाख तक ₹75 लाख से अधिक
एसबीआई 7.50% – 8.95% 7.50% – 8.95% 7.50% – 8.95%
HDFC बैंक लिमिटेड 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू 7.90% से शुरू
बजाज हाउसिंग फाइनेंस 745% से शुरू 7.45% से शुरू 7.45% से शुरू
ICICI बैंक 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू 7.70% से शुरू
एक्सिस बैंक 8.35% –11.90% 8.35% –11.90% 8.35% –9.35%
फेडरल बैंक 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
पंजाब नेशनल बैंक 7.50%–9.35% 7.45%–9.25% 7.45%–9.25%
कोटक महिंद्रा बैंक 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू 7.99% से शुरू
बैंक ऑफ बड़ौदा 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.25% 7.45% - 9.50%
केनरा बैंक 7.50%-10.25% 7.45%-10.25% 7.40%-10.15%
IDFC फर्स्ट बैंक 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू 8.85% से शुरू
आईडीबीआई बैंक 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू 7.55% से शुरू
पंजाब एंड सिंध 7.55% – 10.75% 7.55% – 10.75% 7.55% – 10.75%
आरबीएल बैंक 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू 8.20% से शुरू
LIC हाउसिंग फाइनेंस 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू 7.50% से शुरू
टाटा कैपिटल 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस 8.25%- 11.50% 8.25% -11.50% 8.25%-10.85%
सम्मान कैपिटल 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू 8.75% से शुरू
आदित्य बिरला 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू 7.75% से शुरू
इंडिया शेल्टर 10.50%-20.00% 10.50%-20.00% 10.50%-20.00%
L&T हाउसिंग फाइनेंस 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू 8.65% से शुरू
गोदरेज हाउसिंग फाइनेंस 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू 8.55% से शुरू
होम फर्स्ट फाइनेंस 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू 11.90% से शुरू
ईज़ी होम फाइनेंस 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू 8.99% से शुरू
पीरामल कैपिटल हाउसिंग फाइनेंस 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू 9.50% से शुरू
चोलामंडलम 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू 10.50% से शुरू

यह भी पढ़ें : सभी बैंकों की होम लोन ब्याज दरें यहां जानें

केनरा बैंक होम लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

आप केनरा बैंक होम लोन के लिए या तो केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप, केनरा एआई1 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आप होम लोन के लिए आवेदन करने के लिए केनरा बैंक ब्रांच में भी जा सकते हैं। आवेदकों को विभिन्न बैंकों द्वारा दी जाने वाली ब्याज दरों और अन्य सुविधाओं की तुलना करने के लिए ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पर भी जाएं।

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
Canara Bank पाएं

केनरा बैंक होम लोन के लिए योग्यता शर्तें

हाउसिंग लोन के लिए
  • ऐसे नौकरीपेशा व्यक्ति जो कम से कम 2 साल से लगातार नौकरी कर रहे हो साथ ही मौजूदा संस्थान में 6 महीने से कार्यरत हों।
  • गैर- नौकरीपेशा के लिए, कम से कम 3 साल से पेशे में होने चाहिए
  • न्यूनतम आयु: 60 वर्ष से कम
  • अधिकतम आयु- 75 वर्ष तक
किसानों के लिए
  • सभी किसान जिनके पास 5 एकड़ से अधिक की कृषि भूमि है और उस पर खेती भी करते हैं
  • 2 साल तक अच्छे से खेती संभाली हो
  • कृषि से संबद्ध गतिविधियों में लगे कृषक जिनकी न्यूनतम सकल वार्षिक आय 5 लाख रुपये है
एनआरआई के लिए
  • वैध भारतीय पासपोर्ट वाले एनआरआई और विदेशी पासपोर्ट वाले भारतीय मूल के व्यक्ति
  • आयु: 21-60 वर्ष
  • 3 साल के लिए एनआरआई का दर्ज़ा
  • एक स्थिर आय के स्रोत के साथ विदेश में कम से कम 2 वर्षों का न्यूनतम कार्य अनुभव
केनरा होम लोन सुपर गेन
  • 20 लाख रु. और उससे अधिक के नए/मौज़ूदा होम लोन के लिए
केनरा होम लोन प्लस के लिए
  • मौजूदा होम लोन उधारकर्ता
  • आयु: 18-70 वर्ष
  • भुगतान समय पर किया हो
केनरा कुटीर के लिए

जो लोग ग्रामीण, शहरी, मेट्रो और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य हैं और उनकी व्यक्तिगत घरेलू आय 1 लाख रु. प्रति वर्ष तक या फिर 1 लाख रुपये से 3 लाख रुपये प्रति वर्ष है, वह केनरा बैंक कुटीर होम लोन लेने के पात्र हैं।

नोट- केनरा बैंक ने होम लोन आवेदकों के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर की कोई तय सीमा नहीं की है। हालांकि, अन्य बैंकों की तरह, लोन पात्रता का आकलन करते समय बैंक आवेदक के क्रेडिट स्कोर पर विचार कर सकता है।

कैनरा बैंक होम लोन कस्टमर केयर

यहां नीचे केनरा बैंक होम लोन का टोल-फ्री नंबर और व्हाट्सऐप नंबर दिया गया है-

  • टोल-फ्री नंबर- 1800 1030
  • व्हाट्सऐप नंबर- 9076030001

केनरा बैंक होम लोन के प्रकार

केनरा बैंक हाउसिंग लोन

उद्देश्य: नौकरीपेशा के लिए कम से कम 2 साल का अनुभव और वर्तमान संगठन में कम से कम 6 महीने का अनुभव। स्व-रोजगार, पेशेवर या व्यावसायिक गतिविधियों में लगे व्यक्ति को कम से कम 3 साल तक अपने पेशे या व्यवसाय में रहना चाहिए

लोन राशि-

  • सैलरीड आवेदक: अधिकतम लोन राशि आपकी अंतिम ली गई मासिक ग्रॉस सैलरी का 72 गुना तक। कुछ विशेष मामलों में यह 96 गुना तक भी हो सकती है।
  • स्व-रोज़गार/व्यवसायी आवेदक: वर्तमान वित्त वर्ष से पहले के लगातार पिछले 3 वर्षों की औसत वार्षिक ग्रॉस आय का 6 गुना तक लोन। चुनिंदा मामलों में यह सीमा 8 गुना वार्षिक आय तक हो सकती है।
  • मरम्मत/नवीनीकरण के लिए: होम लोन की रिपेमेंट तारीख से 3 वर्ष पूरे होने के बाद, अधिकतम ₹15 लाख तक।
  • फर्निशिंग व फिक्स्ड एन्हांसमेंट के लिए: कुल लोन राशि का अधिकतम 25% या ₹50 लाख (जो भी कम हो)।

अवधि- 30 साल तक या फिर 75 साल तक, जो भी पहले हो।

कृषकों को हाउसिंग लोन

उद्देश्य: 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि के मालिक और उस पर खेती करने वाले सभी कृषक केनरा बैंक हाउसिंग लोन का लाभ उठा सकते हैं।

लोन राशि:

  • सैलरीड आवेदक: अधिकतम लोन राशि आपकी अंतिम ली गई मासिक ग्रॉस सैलरी का 72 गुना तक। कुछ विशेष मामलों में यह 96 गुना तक भी हो सकती है।
  • स्व-रोज़गार/व्यवसायी आवेदक: वर्तमान वित्त वर्ष से पहले के लगातार पिछले 3 वर्षों की औसत वार्षिक ग्रॉस आय का 6 गुना तक लोन। चुनिंदा मामलों में यह सीमा 8 गुना वार्षिक आय तक हो सकती है।
  • मरम्मत/नवीनीकरण के लिए: होम लोन की रीपेमेंट तारिख से 3 वर्ष पूरे होने के बाद, अधिकतम ₹15 लाख तक।
  • फर्निशिंग व फिक्स्ड एन्हांसमेंट के लिए: कुल लोन राशि का अधिकतम 25% या ₹50 लाख (जो भी कम हो)।

LTV रेश्यो

लोन राशि नया घर/फ्लैट या पुराना घर/फ्लैट पुरान घर या फ्लैट (10 साल से अधिक पुराना)
₹30 लाख तक 90% तक 75% तक
₹30 लाख से ₹75 लाख 80% तक
₹75 लाख से अधिक 75% तक

मरम्मत/रेनोवेशन/अपग्रेडेशन/एक्सपेंशन: प्रोजेक्ट लागत का 75% तक

अवधि: 30 साल तक या 75 साल

केनरा कुटीर- होम लोन योजना

उद्देश्य:  उन व्यक्तियों के लिए जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रु. है और पहले से खरीदे हुए प्लॉट/ साइट पर घर बनवाने और नया या पुराना घर/ फ्लैट और प्लॉट खरीदने के लिए

लोन राशि:

घरेलू आय  मंज़ूर की गई लोन राशि
₹1 लाख तक ₹5 लाख तक
₹1 लाख-₹3 लाख ₹10 लाख तक

अवधि: 30 वर्ष तक या 75 वर्ष की उम्र का होने तक

केनरा साइट लोन

उद्देश्य: विकास/नगर नियोजन विकास प्राधिकरणों या हाउसिंग साइट के वितरण के लिए सरकार द्वारा गठित किसी निकाय से रेज़िडेंशियल साइट खरीदने के लिए। केंद्र/राज्य सरकार के सांविधिक प्राधिकरणों, केवल स्थानीय प्राधिकरणों से या फिर निजी क्षेत्र के निकायों के साथ पार्टनरशिप में साइट की खरीद के लिए।

हुडा, डीडीए जैसे सरकारी विकास प्राधिकरणों से सीधे या सेकंड सेल के तहत प्लॉट खरीदने। सरकार द्वारा मंज़ूरी मिली कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने के लिए जिसका नक्शा भी मौज़ूद हो और रेरा द्वारा मंज़ूरी मिले प्रोजेक्ट्स के लिए भी।

  • लोन राशि: साइट वैल्यू / गाइडलाइन वैल्यू की लागत का 75% या 4 साल की सकल वार्षिक इनकम
  • अवधि: 10 वर्ष तक या घर बनवाने के लिए अधिकतम अवधि या उधारकर्ता की 65 वर्ष की उम्र का होने तक
केनरा होम लोन प्लस

उद्देश्य: केनरा होम लोम प्लस होम लोन टॉप-अप ऑफर करता है। जो उधारकर्ताओं के लिए उनकी घरेलू ज़रूरतों/ मेडिकल/ शिक्षा संबंधी खर्चों को पूरा करने में मदद करता है।

लोन राशि:

  • नौकरीपेशा के लिए- 24 महीने की ग्रोस सैलरी, न्यूनतम 50 लाख रु. तक
  • गैर-नौकरीपेशा के लिए- 3 साल की औसत सकल आय का 85%, न्यूनतम 50 लाख रु.
  • अवधि: 15 साल तक या लिए हुए लोन के भुगतान अवधि तक
केनरा होम लोन सुपर गेन योजना
उद्देश्य:  घर/प्लॉट/फ्लैट खरीदने और सेकंड हैंड रेज़िडेंशियल फ्लैट या मकान के निर्माण/मरम्मत/रेनोवेशन के लिए
  • लोन राशि: 20 लाख रुपये से शुरू
  • अवधि: 30 वर्ष तक या 75 वर्ष की उम्र का होने तक
एनआरआई के लिए होम लोन

उद्देश्य: एनआरआई द्वारा प्लॉट खरीदने, घर/फ्लैट खरीदने या बनवाने के लिए, मौज़ूदा प्रॉपर्टी की मरम्मत/रेनोवेशन/ अपग्रेड करने के लिए ये लोन ले सकते हैं। साथ ही एनआरआई केनरा बैंक में होम लोन बैलेंस ट्रांसफर भी करवा सकते हैं।

लोन राशि:

  • वार्षिक सकल आय का 4 गुना
  • चुनिंदा मामलों में 5 साल की सकल आय

लोन टू वैल्यू (LTV) रेश्यो :

लोन राशि नया घर/फ्लैट या पुराना घर/फ्लैट (10 साल से अधिक पुराना न हो) पुराना घर/फ्लैट (10 साल से अधिक पुराना)
₹30 लाख तक 90% तक 75% तक
₹30 लाख-₹75 लाख 80% तक
₹75 लाख से ज्यादा 75% तक

मरम्मत/रेनोवेशन/अपग्रेडेशन/विस्तार के लिए: प्रोजेक्ट कॉस्ट के 75% तक

अवधि: 30 वर्ष तक या उधारकर्ता के 60 वर्ष की उम्र का होने तक (कुछ शर्तों के तहत 70 वर्ष)

यह भी पढ़ें: होम लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?

पैसाबाज़ार ही क्यों चुनें?
image of तुलना करें और सबसे <strong>बेस्ट ऑफर</strong> चुनें

तुलना करें और सबसे बेस्ट ऑफर चुनें

image of <strong>कई बैंकों के लोन ऑफर्स</strong> एक ही जगह

कई बैंकों के लोन ऑफर्स एक ही जगह

image of <strong>लोन अप्रूवल</strong> की सबसे अधिक संभावना

लोन अप्रूवल की सबसे अधिक संभावना

image of आसान और पारदर्शी <strong>लोन प्रक्रिया</strong>

आसान और पारदर्शी लोन प्रक्रिया

अपनी सभी ज़रूरतों के लिए
होम लोन पाएं

FAQs

होम लोन आवेदकों की योग्यता को कौनसे कारक निर्धारित करते हैं?

होम लोन आवेदकों की योग्यता उनकी उम्र, क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, जॉब प्रोफाइल, नियोक्ता की प्रोफाइल आदि पर निर्भर करती है।

मैं केनरा बैंक होम लोन की ब्याज दर कैसे चेक सकता हूं?

आप केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट से केनरा बैंक होम लोन की ब्याज दरें चेक सकते हैं।

केनरा बैंक होम लोन कस्टमर केयर से कैसे संपर्क करें?

नीचे केनरा बैंक होम लोन के टोल-फ्री नंबर और WhatsApp नंबर दिए गए हैं जिसके ज़रिये आप कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते है: • टोल फ्री नंबर- 1800 1030 • WhatsApp नंबर- 9076030001

क्या मैं फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दरों के बीच किसी एक का चुनाव कर सकता हूं?

हां, आप फिक्स्ड और फ्लोटिंग ब्याज दरों के बीच किसी एक का चुनाव कर सकते है क्योंकि केनरा बैंक फ्लोटिंग और फिक्स्ड दरों पर होम लोन प्रदान करता है।

केनरा बैंक होम लोन प्राप्त करने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

केनरा बैंक होम लोन प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में पहचान प्रमाण, पता प्रमाण, पिछले 3 महीनों का बैंक स्टेटमेंट, व्यवसाय प्रमाण, संपत्ति के दस्तावेज़, फॉर्म 16 और ITR, बैलेंस शीट और पिछले 3 वर्षों का P&L स्टेटमेंट जैसे दस्तावेज़ शामिल हैं।

क्या केनरा बैंक महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दर में कोई रियायत देता है?

हां, केनरा बैंक महिला आवेदकों को होम लोन की ब्याज दरों पर 5 बीपीएस की छूट प्रदान करता है।

क्या मैं केनरा बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हूं?

हां, आप केनरा बैंक से लिए गए अपने होम लोन की प्रीपेमेंट कर सकती हैं। फ्लोटिंग ब्याज़ दरों पर लिए गए होम लोन पर कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं वसूली जाती है।

क्या प्लॉट खरीदने के लिए लिए होम लोन की पूरी राशि का उपयोग किया जा सकता है?

केनरा बैंक हाउसिंग लोन का उपयोग केवल प्लॉट खरीदने के लिए ही नहीं किया जा सकता है। ज़मीन खरीदने और उस पर मकान निर्माण के लिए लिए गए होम लोन के मामले में, उधारकर्ता प्लॉट खरीदने के लिए मंज़ूर की गई लोन राशि के 60% से अधिक का उपयोग नहीं कर सकते हैं।

केनरा बैंक से होम लोन लेने के लिए न्यूनतम क्रेडिट स्कोर क्या होना चाहिए?

केनरा बैंक ने अपने होम लोन आवेदकों के लिए कट-ऑफ क्रेडिट स्कोर निर्दिष्ट नहीं किया है। हालांकि, यह अपने क्रेडिट रिस्क ग्रेड (CRG) के आधार पर होम लोन ब्याज दरें प्रदान करता है। बैंक आमतौर पर अपने आवेदकों को उनके क्रेडिट स्कोर, मासिक आय, व्यवसाय प्रोफाइल, नियोक्ता की प्रोफाइल और उनके क्रेडिट प्रोफाइल जैसे अन्य पहलुओं के आधार पर क्रेडिट रिस्क ग्रेड प्रदान करते हैं। केनरा बैंक कम क्रेडिट रिस्क ग्रेड के अंतर्गत आने वाले आवेदकों को कम ब्याज दरें प्रदान करता है।

क्या केनरा बैंक अपने होम लोन आवेदकों को कुछ वक्त के लिए भुगतान न करने की सुविधा प्रदान करता है?

पहले से बने हुए घर/फ्लैट खरीदने के मामले में, केनरा बैंक अपने उधारकर्ताओं को लोन राशि ट्रांसफर करने की तारीख से 2 महीने के भीतर भुगतान शुरू करने की अनुमति देता है। वहीं अगर आपने ज़मीन खरीदने और उस पर घर बनवाने या मौज़ूदा जमीन पर केवल घर के निर्माण के लिए लोन लिया है तो घर बनकर तैयार होने के 2 महीने के भीतर या लोन राशि की पहली किस्त के ट्रांसफर होने की तारीख से 2 साल के भीतर (जो भी पहले हो) भुगतान करना शुरू कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा फ्लैट खरीदने के लिए लोन ले रही हैं जो अभी बनकर तैयार नहीं हुआ है, तो इस मामले में लोन का भुगतान फ्लैट पूरी तरह बनकर तैयार होने के 2 महीने के भीतर या लोन राशि ट्रांसफर होने की तारीख से 3 साल के भीतर (जो भी पहले हो) शुरू कर देना चाहिए।

Vandana Punj profile
Written ByLinkedIn icon
Vandana Punj
Shamik Ghosh profile
Reviewed ByLinkedIn icon
Shamik Ghosh
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।

Scroll to top