Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बैंक ऑफ बड़ौदा कई प्रकार के क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है जो हर व्यक्ति की जरूरतों को पूरा करता है। कार्ड पर कई प्रकार के विशेष लाभ मिलते हैं और हर बार उपयोग करने पर आपको कई प्रकार के विशेषाधिकार मिलते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड की आवेदन प्रक्रिया सरल और आसान है। विभिन्न कार्ड के बारे में जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
डिस्क्लेमर- बैंक ऑफ बड़ौदा पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, यह कॉन्टेंट केवल जानकारी के लिए दी गई है। पैसाबाज़ार बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) से संबद्ध, प्रायोजित या किसी भी तरह से जुड़ा नहीं है। बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा दी जाने वाली कोई सर्विस/क्रेडिट कार्ड पैसाबाज़ार प्रदान नहीं करता है। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप सीधे बैंक (BOB) से संपर्क कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ट्रैवल, शॉपिंग, खानपान और एंटरटेंमेंट जैसी कई कैटेगरी पर क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। आप इन क्रेडिट कार्ड के ज़रिए प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर कैशबैक और रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं। यहां नीचे टेबल में बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रमुख क्रेडिट कार्ड्स (Bank Of Baroda Credit Cards) के बारे में बताया गया है:-
| क्रेडिट कार्ड | जॉइनिंग फीस | वार्षिक फीस | इसके लिए उपयुक्त |
| बैंक ऑफ बड़ौदा ईज़ी क्रेडिट कार्ड | ₹500 | ₹500 (साल में ₹35,000 खर्च करने पर फीस माफ) | मूवी, ग्रॉसरी |
| बैंक ऑफ बड़ौदा प्रीमियर क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 | ₹1,000 (साल में ₹1,20,000 खर्च करने पर फीस माफ) | ट्रैवल, डाइनिंग |
| बैंक ऑफ बड़ौदा सिलेक्ट क्रेडिट कार्ड | ₹750 | ₹750 (साल में ₹70,000 खर्च करने पर माफ) | डाइनिंग, रिवॉर्ड्स |
| बैंक ऑफ बड़ौदा इटर्ना क्रेडिट कार्ड | ₹2,499 | ₹2,499 (साल में ₹2.5 लाख खर्च करने पर माफ) | रिवॉर्ड्स |
| IRCTC BoB Rupay क्रेडिट कार्ड | ₹500 | ₹350 | ट्रैवल |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
ऊपर दिए क्रेडिट कार्डों के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा नौसेना, रक्षा कर्मियों आदि के लिए कई क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है। नीचे ऐसे क्रेडिट कार्डों के बारे में बताया गया है जो विभिन्न कैटेगरी में लाभ प्रदान करते हैं:-
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | इसके लिए उपयुक्त |
| बैंक ऑफ बड़ौदा एक्सक्लूसिव क्रेडिट कार्ड | शून्य | ICAI सदस्यों के लिए |
| बैंक ऑफ बड़ौदा ICSI डायमंड क्रेडिट कार्ड | शून्य | ICSI सदस्यों के लिए |
| बैंक ऑफ बड़ौदा CMA वन क्रेडिट कार्ड | शून्य | ICMAI सदस्यों के लिए |
| बैंक ऑफ बड़ौदा विक्रम क्रेडिट कार्ड | शून्य | रक्षा कर्मियों के लिए |
| बैंक ऑफ बड़ौदा प्राइम क्रेडिट कार्ड | शून्य | कैशबैक |
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
क्रेडिट कार्ड के प्रकार के आधार पर इसकी फीस व चार्ज़ेस अलग-अलग होती है। हालांकि, नीचे टेबल में बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड फीस व चार्ज़ेस (BOB Credit Card Fee and Charges) के बारे में बताया गया है:-
| फीस | राशि |
| जॉइनिंग फीस/वार्षिक फीस | एक कार्ड से दूसरे में अलग |
| ब्याज दर | 1.50% – 3.60% प्रति माह (18%- 43.2% प्रति वर्ष) |
| लेट पेमेंट फीस |
|
नोट: कार्ड के आधार पर उसकी नियम व शर्तें अलग से चेक करें। बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड की अन्य फीस व चार्ज़ेस, नियम व शर्तों के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपको नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
चूंकि पैसाबाज़ार बैंक ऑफ बड़ौदा का पार्टनर नहीं है, इसलिए बीओबी के किसी क्रेडिट कार्ड में दिलचस्पी होने पर आप सीधे बीओबी वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच से संपर्क करें। वरना पैसाबाज़ार के माध्यम से क्रेडिट कार्ड आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. आप किन तरीकों से बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान कर सकते हैं?
उत्तर: ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के बकाया बिल का भुगतान कर सकते हैं। इसमें शामिल हैं:
प्रश्न. क्या बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड में ऐड-ऑन कार्ड की सुविधा प्रदान की जाती है?
उत्तर: हां, आप प्राइमरी क्रेडिट कार्ड पर ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली फीस, चार्ज़ेस और क्रेडिट लिमिट प्राइमरी क्रेडिट कार्ड पर निर्भर करती हैं। कुछ ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड बिना किसी जॉइनिंग फीस व वार्षिक फीस के ऑफर किए जाते हैं।
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन के स्टेटस को कैसे चेक करें?
उत्तर: अपने क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन के स्टेटस को चेक (Credit Card Application Status Check) करने के लिए, आप बैंक की वेबसाइट पर जा सकते हैं। होमपेज पर, ‘Cards’ टैब पर जाकर आप क्रेडिट कार्ड कैटेगरी का चयन कर सकते हैं। यहां आपको ‘Track Your Application’ का विकल्प मिलेगा। आपसे एक एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर मांगा जाएगा जिसके बाद बैंक आपको आपके क्रेडिट कार्ड का स्टेटस बता सकेगा। इसके अलावा आप बैंक के कस्टमर्स केयर से संपर्क कर अपने एप्लीकेशन स्टेट्स के बारे में पता कर सकते हैं।
प्रश्न. कार्ड के खो जाने या डैमेज हो जाने पर मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: अगर आपका क्रेडिट कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो आपको तुरंत बैंक ऑफ बड़ौदा की निकटतम शाखा के ऑफिस में जाकर सूचित करना चाहिए। इस जानकारी के मुताबिक, बैंक आपके वर्तमान कार्ड द्वारा किये गए भुगतान को तुरंत रोक देगा और 7 दिनों के भीतर आपको एक नया कार्ड डिलीवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा, आप बैंक ऑफ बड़ौदा कस्टमर केयर नंबर- 1800-103-1006/1800-225-100 पर कॉल कर सकती हैं। हालांकि इसके साथ ही आपको बैंक को पुलिस द्वारा मंज़ूर की गई एफआईआर की एक कॉपी जमा करनी होगी। यदि आपका क्रेडिट कार्ड डैमेज हो गया है या पीओएस टर्मिनल पर काम नहीं कर रहा है, तो आप बैंक को कार्ड वापस कर सकती हैं। इसके बाद डैमेज हुए कार्ड को एक नए क्रेडिट कार्ड से बदल दिया जाएगा और आपके रजिस्टर्ड पते पर भेज दिया जाएगा।
प्रश्न. यदि मैं टैक्स का भुगतान नहीं करती हूं तो भी क्या मुझे बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड मिल सकता है?
उत्तर: हां, कोई भी व्यक्ति/ कंपनी यदि योग्यता शर्तों को पूरा करता है तो बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकता है। हालांकि इसके लिए आपको अपने पैन कार्ड की एक कॉपी सबमिट करना ज़रूरी है। इसके अलावा, प्रोफेशनल और गैर- नौकरीपेशा लोगों को आईटीआर की कॉपी और नौकरीपेशा के लिए फॉर्म 16/आईटीआर रिटर्न आय प्रमाण के रूप में सबमिट कराने होते हैं।
प्रश्न. बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का कस्टमर केयर नंबर (Bank of Baroda Credit Card Customer Care Number) क्या है?
उत्तर: आपको अपने बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड के संबंध में अगर कोई भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो, आप टोल फ्री नंबर, 1800-103-1006 / 1800-225-100 पर कॉल करके बैंक से संपर्क कर सकती हैं। इसके अलावा आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9223172141 पर (‘Query Keyword’ XXXX) SMS भेजकर भी अपने सवाल या समस्या दर्ज करा सकती हैं। इस SMS में XXXX आपके क्रेडिट कार्ड नंबर की अंतिम चार डिजिट होती हैं। बैलेंस संबंधी पूछताछ के लिए ‘‘BAL XXXX’, खोए या चोरी हुए कार्ड को ब्लॉक करने के लिए ‘BLOCK XXXX’ , रिवार्ड पॉइंट की समरी के लिए ‘REWARD XXXX’, लास्ट स्टेटमेंट की समरी के लिए ‘STAT XXXX’, और लास्ट पेमेंट की जानकारी के लिए ‘PAYMENT XXXX’। इसके अलावा आप ‘DOM XXXX’ भेजकर SMS सुविधा के ज़रिए अपने क्रेडिट कार्ड पर डोमेस्टिक ई-कॉमर्स सीमा भी निर्धारित कर सकती हैं।
प्रश्न. क्या मैं आपके बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड का उपयोग करके कैश निकाल सकता हूं?
उत्तर: हां, आप अपने बैंक ऑफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड (Bank of Baroda Credit Card) का उपयोग करके कैश निकाल सकते हैं। हालांकि, हम आपको इसकी सलाह नहीं देंगे क्योंकि क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने पर आपको कुछ फीस व चार्जेस का भुगतान भी करना पड़ता है। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें