Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
LIC हाउसिंग फाइनेंस ‘संचय डिपॉज़िट’ के नाम से एफडी प्रदान करता है। इसकी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 6.70%-6.90% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95%-7.15% प्रति वर्ष तक होती है।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंसंचय डिपॉज़िट की बात करें तो यह 1 साल से 5 साल की अवधि के लिए दिए जाते हैं। इस हाउसिंग फाइनेंस को CRISIL की तरफ से AAA रेटिंग प्राप्त है जो कि इसके द्वारा किए गए समय से ब्याज व मूल राशि के भुगतान को दर्शाती है। LIC हाउसिंग फाइनेंस एफडी के बारे में अधिक जानकारी (LIC Housing Finance FD Rates) के लिए ये लेख पढ़ें।
LIC हाउसिंग फाइनेंस एफडी की ब्याज दरें |
|
| अधिकतम स्लैब रेट | 6.90% (5 साल के लिए) |
| 1 साल के लिए | 6.70% |
| 2 साल के लिए | 6.80% |
| 3 साल के लिए | 6.85% |
| 4 साल के लिए | 6.90% |
*ब्याज दरें 6 जनवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| क्रेडिट रेटिंग एजेंसी | क्रेडिट रेटिंग |
| CRISIL | AAA/स्टेबल |
LIC हाउसिंग फाइनेंस एफडी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए डोमेस्टिक डिपॉजिट पर 20,000 रुपये से 20 करोड़ रुपये तक।
| अवधि | कुमुलेटिव ब्याज दरें (% प्रति वर्ष) | नॉन-कुमुलेटिव ब्याज दरें (% प्रति वर्ष) | |
| मासिक | सालाना | ||
| 1 साल | 6.70 | 6.50 | 6.70 |
| 15 महीने | 6.75 | 6.55 | 6.65 |
| 18 महीने | 6.75 | 6.55 | 6.65 |
| 2 साल | 6.80 | 6.60 | 6.80 |
| 3 साल | 6.85 | 6.65 | 6.85 |
| 5 साल | 6.90 | 6.70 | 6.90 |
*ब्याज दरें 19 जून 2025 से लागू हैं।
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉजिट क्या होती है?
एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एफडी कैलकुलेटर का उपयोग करते हुए कस्टमर लागू ब्याज दरों के अनुसार अनुमानित मैच्योरिटी राशि को चेक कर सकते हैं। यह टूल Paisabazaar.com पर उपलब्ध है और इसे कितनी भी बार मुफ्त में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके ज़रिए आप अलग-अलग अवधि के लिए लागू ब्याज दरों की तुलना कर अपने लिए उचित एफडी को चुन सकते हैं। FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
प्रश्न. LIC हाउसिंग फाइनेंस एफडी पर कस्टमर्स को अधिकतम कितना ब्याज मिलता है?
उत्तर: LIC हाउसिंग फाइनेंस 5 साल की एफडी पर कस्टमर्स को 6.90% प्रति वर्ष का अधिकतम ब्याज प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या LIC एफडी में निवेश की जा सकने वाली राशि की कोई लिमिट है?
उत्तर. नहीं, LIC एफडी में निवेश की न्यूनतम राशि वार्षिक विकल्प के लिए 2 लाख रु. और मासिक विकल्प के लिए 20,000 रु. है, इसके बाद आप 10,000 रु. और 1,000 रु. के गुणांकों में निवेश कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या एफडी में निवेश करना सुरक्षित है?
उत्तर. एफडी सुरक्षित निवेश साधन हैं और इस तरह यह उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो बाजार के उतार-चढ़ाव वाले जोखिमों में शामिल नहीं होना चाहते हैं।
प्रश्न. LIC FD पर लोन के लिए कब अप्लाई किया जा सकता है?
उत्तर. एफडी खोलने के 3 महीने बाद आप लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या कोई ज्वॉइंट एफडी अकाउंट खोल सकता है?
उत्तर. हां, जॉइंट एफडी अकाउंट अधिकतम 3 सदस्यों के साथ खोला जा सकता है।
प्रश्न. क्या LIC हाउसिंग फाइनेंस कुमुलेटिव एफडी ऑफ़र करता है?
उत्तर. हाँ, कस्टमर कुमुलेटिव और नॉन-कुमुलेटिव एफडी में से किसी एक को चुन सकते हैं।
प्रश्न. क्या एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ दिया जाता है?
उत्तर. वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर आम नागरिकों को दी जाने वाली ब्याज दर से 0.25% का अतिरिक्त ब्याज ऑफर किया जाता है।
प्रश्न. एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एफडी पर किस अवधि के लिए अधिक ब्याज देता है?
उत्तर. वर्तमान में, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस 5 साल में मैच्योर होने वाली एफडी पर 6.90% का ब्याज ऑफर करता है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.25% का अतिरिक्त ब्याज ऑफर किया जाता है।