Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
इंडसइंड बैंक लीजेंड क्रेडिट कार्ड एक सुपर प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है जो उन लोगों के लिए सबसे उपयुक्त है जो अक्सर देश- विदेश की यात्रायें करते रहते हैं और रिवॉर्ड पॉइंट पाना चाहते हैं। यात्रा के अलावा, यह कार्ड डायनिंग, गोल्फ, खरीददारी आदि पर भी आकर्षक ऑफर प्रदान करता है। यह एक कॉन्टैक्टलैस क्रेडिट कार्ड है जिससे ट्रांजेक्शन में आसानी होती है, अब चाहे आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे हों या किसी दुकान पर पेमेंट या फिर एटीएम से कैश निकाल रहे हों। इंडसइंड बैंक लीजेंड क्रेडिट कार्ड (Indusind Bank legend Credit Card) की अन्य जानकारी नीचे दी गई है:
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड |
|
| कार्ड प्रकार | सुपर प्रीमियम |
| इसके लिए उपयुक्त | लाइफस्टाइल और ट्रैवल |
| जॉइनिंग फीस | ₹9,999 (अगर पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन किया जाता है तो शून्य) |
| रिन्युअल फीस | शून्य |
| मुख्य विशेषता | प्रति ₹100 खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★ (4/5) |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड यात्रा, डायनिंग, खरीददारी और अन्य कई श्रेणियों के तहत लाभ प्रदान करता है। इस क्रेडिट कार्ड के लाभ (Indusind Bank Legend Credit Card Benefits) और विशेषताएं इस प्रकार हैं:
| रिवॉर्ड पॉइंट्स | रिडम्पशन ऑप्शन |
| 100 | 100 माइल्स |
| 1 | कैश क्रेडिट का ₹0.5 |
| 1 | नॉन-कैश रिडेम्पशन (रिवॉर्ड से भुगतान) के लिए ₹0.75 तक प्राप्त कर सकते हैं। |
ऊपर दिए गए लाभों के अलावा, कार्डधारक इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए नीचे दिए गए बेनिफिट भी प्राप्त कर सकते हैं
वेलकम बेनिफिट- लक्स गिफ्ट कार्ड, मोंटब्लैंक, पोस्ट कार्ड और वाउचरग्राम से लाभ प्राप्त करें।
मूवीज़- BookMyShow पर बुकिंग के दौरान ‘बाय वन गेट वन’ मूवी टिकट फ्री ऑफर, महीने में एक फ्री टिकट (₹200 तक की छूट) और खाने-पीने की चीजों पर ₹50 की छूट।
फॉरेक्स मार्कअप शुल्क- कार्ड पर विदेशी मुद्रा लेनदेन के लिए मात्र 1.8% का कम फॉरेक्स मार्कअप शुल्क लागू होता है।
सदस्यता- 600+ हवाई अड्डा लाउंज तक पहुंच के साथ निःशुल्क प्रायोरिटी पास सदस्यता।
फ्यूल सरचार्ज में छूट- भारत भर के पेट्रोल पंपों पर ₹500 से ₹3,000 के बीच ईंधन खर्च पर 1% ईंधन अधिभार छूट, अधिकतम ₹100 प्रति माह।
ट्रैवल इंश्योरेंस- यह कार्ड ₹25 लाख तक का व्यक्तिगत हवाई दुर्घटना बीमा कवर प्रदान करता है।
टोटल प्रोटेक्ट- ‘टोटल प्रोटेक्ट’ सुविधा के तहत, कार्ड की क्रेडिट सीमा तक की राशि अनधिकृत लेनदेन के लिए कवर की जाती है, यदि कार्ड खो जाता है या चोरी हो जाता है—यह लाभ इंडसइंड बैंक को रिपोर्ट करने से 48 घंटे पहले तक मान्य है।
कंसीयज सेवाएं- प्री-ट्रिप सहायता, होटल रिजर्वेशन, फ्लाइट टिकट, खेल और मनोरंजन बुकिंग, और विशेष आयोजनों (जैसे कार्यशालाएं या सेमिनार) के लिए विशेष बुकिंग। साथ ही, दुनिया भर में फूल और उपहार डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध है।
ऑटो असिस्ट सेवाएं- सड़क किनारे मरम्मत सहायता, बैटरी सेवा, खोई हुई चाबी की सहायता, आपातकालीन टोइंग सेवा, ईंधन भराई, दुर्घटना प्रबंधन और चिकित्सा सहायता आदि।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
| श्रेणी | राशि |
| जॉइनिंग फीस | शून्य |
| वार्षिक फीस | शून्य |
| फाइनेंस चार्ज | 3.95% हर महीने (47.40% प्रति वर्ष) |
| देरी से भुगतान शुल्क | स्टेटमेंट बैलेंस के लिए :
|
इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड (Indusind Bank Legend Credit Card) किसी भी आवेदक को इस कार्ड को लेने के लिए निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| पेशा | नौकरीपेशा और गैर- नौकरीपेशा |
| उम्र | 18-65 वर्ष |
| नागरिकता | भारतीय |
| शहर जहाँ कार्ड उपलब्ध है | योग्य शहरों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें |
विधिवत भरे हुए आवेदन फॉर्म के साथ, इंडसइंड कार्ड को पहचान, पते और आय के वैध प्रमाण की भी आवश्यकता होगी। ज़रूरी दस्तावेजों की लिस्ट नीचे दी गई है।
| आईडी प्रूफ | पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, वोटर आईडी, भारत का प्रवासी नागरिक कार्ड, भारतीय मूल व्यक्ति कार्ड , नरेगा द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड, यूआईडीएआई द्वारा जारी किए गए लेटर |
| ऐड्रेस प्रूफ | आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूटिलिटी बिल जो कि 3 महीने से अधिक पुराना नहीं हो, राशन कार्ड, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्युमेंट, भारतीय मूल व्यक्ति कार्ड, नरेगा द्वारा जारी किया गया जॉब कार्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट |
| इनकम प्रूफ | हाल ही की 1 या 2 सैलरी स्लिप (3 महीने से अधिक पुरानी नहीं), नवीनतम फॉर्म 16, अंतिम 3 महीने का बैंक स्टेटमेंट |
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
हालांकि इस कार्ड पर दी जाने वाली रिवॉर्ड संरचना बुनियादी है, लेकिन यह क्रेडिट कार्ड सप्ताह के दिनों और सप्ताहांत में अलग-अलग रिवॉर्ड पॉइंट प्रदान करता है। इसलिए, अगर आप ज्यादातर खरीदारी वीकेंड में करते हैं, तो आप आसानी से रिवॉर्ड लाभ का अधिकतम लाभ उठा सकते हैं।
इसके अलावा, भले ही रिवॉर्ड रिडेम्पशन की एक सीमा निर्धारित है, लेकिन रिवॉर्ड पॉइंट्स की कोई समाप्ति तिथि नहीं है। इसे ध्यान में रखते हुए, माइलस्टोन लाभ के तहत दिए जाने वाले 3,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट्स इस कार्ड का मूल्य और बढ़ा देते हैं, क्योंकि आपके पास हमेशा रिडीम करने और लाभ प्राप्त करने के अधिक अवसर होते हैं।
साथ ही, यह कार्ड एयर माइल्स और कैश क्रेडिट/स्टेटमेंट बैलेंस सहित कई रिडेम्पशन विकल्प प्रदान करता है, जिससे आपको अच्छा वैल्यू बैक मिलता है।
इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड के फायदें
इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड के नुकसान
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक/ जॉइनिंग फीस | मुख्य विशेषता |
| इंडसइंड बैंक लेजेंड | ₹9,999 | प्रति ₹100 खर्च करने पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्रायोरिटी वीज़ा इनफाइनाइट | शून्य | प्रति ₹100 खर्च करने पर 5 गुना रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| HDFC डायनर्स क्लब ब्लैक | ₹10,000 | Club Marriott, फोर्ब्स, Amazon Prime, ज़ोमेटौ गोल्ड, MMTDOUBLEBLACK और Times Prime की कॉम्प्लिमेंट्री वार्षिक मेंबरशिप |
| सिटीबैंक प्रिस्टीज क्रेडिट कार्ड | ₹20,000 | डोमेस्टिकली प्रति ₹100 खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| SBI एलीट क्रेडिट कार्ड | ₹4,999 | डायनिंग, डिपार्टमेंटल स्टोर और ग्रॉसरी संबंधी खर्चों पर 5 गुना रिवॉर्ड पॉइंट |
*नियम व शर्तें लागू
प्रश्न. अगर मेरा क्रेडिट कार्ड खो जाए तो मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तर: ऐसे मामले में, आप इंडसइंड बैंक के कस्टमर केयर के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकती हैं ताकि बैंक अधिकारी आपके क्रेडिट कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवा सकें। आप अपने क्रेडिट कार्ड को इंडसइंड नेट पोर्टल (इंडसनेट) या मोबाइल ऐप के माध्यम से भी ब्लॉक कर सकती हैं।
प्रश्न. मैं इंडसइंड बैंक के कस्टमर केयर से कैसे संपर्क कर सकती हूं?
उत्तर: क्रेडिट कार्ड से संबंधित सवालों के लिए आप 1860 267 7777 पर इंडसइंड बैंक के क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर (Indusind Bank Credit Card Customer Care) से संपर्क कर सकती हैं।
प्रश्न. इस क्रेडिट कार्ड के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
उत्तर: वे भारतीय नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक व 65 वर्ष से कम है और क्रेडिट स्कोर अच्छा है, वे इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड लाउंज की सुविधा प्रदान करता है?
उत्तर: हां, ग्राहक इस क्रेडिट कार्ड के साथ फ्री प्रायोरिटी पास मेंबरशिप और हर तीन महीने में 1 मुफ्त विज़िट का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही यह कार्ड 8 फ्री विजिट के साथ ट्रैवल प्लस मेंबरशिप भी प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या यह क्रेडिट कार्ड फ्यूल सरचार्ज छूट प्रदान करता है?
उत्तर: हां, आप सभी पेट्रोल पंपों पर 1% की फ्यूल सरचार्ज छूट का लाभ उठा सकती हैं। हालाँकि, यह छूट 400 से 4,000 रुपये के बीच किए गए ट्रांजेक्शन पर ही लागू होती है।