Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
HDFC बैंक ने क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए कुछ योग्यता शर्तें निर्धारित कर रखी हैं, जैसे आवेदक की आयु, एंप्लॉयमेंट स्टेट्स, क्रेडिट स्कोर आदि। HDFC बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए इसकी योग्यता शर्तों को पूरा करना ज़रूरी है, जिनके बारे में नीचे बताया गया है-
HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड की योग्यता शर्तें |
|
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| न्यूनतम आयु | 21 साल |
| अधिकतम आयु | 60 साल (नौकरीपेशा के लिए), 65 साल (गैर-नौकरीपेशा के लिए) |
| न्यूनतम इनकम | ₹ 10,000 से शुरू |
| अन्य शर्तें |
अच्छा क्रेडिट स्कोर होना चाहिए |
| किन शहरों में मिल सकता है | शहरों की पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| आवश्यक दस्तावेज़ | सभी दस्तावेज़ों की लिस्ट पाने के लिए यहां क्लिक करें |
*HDFC बैंक के अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम आय भिन्न होती है
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट क्या होता है? कैसे करें चेक?
नीचे उन कारकों के बारे में बताया गया है जो HDFC क्रेडिट कार्ड की योग्यता शर्तों (HDFC Credit Card Eligibility) को प्रभावित करते हैं-
आय: बैंक आवेदक की भुगतान क्षमता का पता लगाने के लिए उसकी आय ज़रूर देखते हैं। अगर आपकी आय बैंक की योग्यता शर्तों के मुताबिक होती है तो आप क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबल होंगे। उदाहरण के लिए हर महीने 25,000 रु. कमाने वाले व्यक्ति की तुलना में प्रति महीने 50,000 रु. कमाने वाला व्यक्ति अलग-अलग क्रेडिट कार्ड के लिए योग्य होगा।
बैंक के साथ आपके संबंध: अगर क्रेडिट कार्ड आवेदक का अकाउंट पहले से ही बैंक में है, तो उसके क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
क्रेडिट हिस्ट्री: एक अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री इस बात का सबूत है कि आप अपना क्रेडिट कार्ड अच्छी तरह से मैनेज कर सकते हैं। अच्छी क्रेडिट हिस्ट्री के ज़रिए आप आसानी से क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। बैंक पिछला क्रेडिट रिकोर्ड जानने के लिए आवेदक का सिबिल स्कोर चेक करते हैं।
आयु: HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। ऐड ऑन क्रेडिट कार्ड होल्डर को भी आयु शर्तों को पूरा करना पड़ता है।
अन्य कारको में क्रेडिट कार्ड का उद्देश्य और जिस शहर में आप रहते हैं, शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
| क्रेडिट कार्ड | नौकरीपेशा के लिए न्यूनतम आय | गैर-नौकरीपेशा के लिए न्यूनतम आय |
| HDFC रेगालिया क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹1,00,000 | सालाना ₹12 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹25,000 | सालाना ₹6 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC मिलेनिया क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹35,000 | सालाना ₹6 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC टाइम्स प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹35,000 | सालाना ₹6 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC डाइनर्स क्लब ब्लैक रिवार्ड क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹1,75,000 | सालाना ₹21 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC इंडियन ऑयल क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹10,000 | सालाना ₹6 लाख से अधिक का ITR |
| HDFC डाइनर्स क्लब प्रीविलेज क्रेडिट कार्ड | हर महीने ₹70,000 | सालाना ₹8.4 लाख से अधिक का ITR |
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें
यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. क्या HDFC क्रेडिट कार्ड एक लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड है?
उत्तर: HDFC बैंक बिना किसी वार्षिक फीस के कई क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। इसके अलावा HDFC बैंक ऐसे क्रेडिट कार्ड भी प्रदान करता है जिसमें वार्षिक फीस नहीं ली जाती, अगर कस्मटर अपने यूटिलिटी बिल, पोस्टपेड और इंश्योरेंस के लिए स्टैंडिंग निर्देश सेट करता है।
प्रश्न. HDFC क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम सैलरी कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: HDFC बैंक से क्रेडिट कार्ड लेने के लिए आपकी न्यूनतम सैलरी 10,000 रु. होनी चाहिए।
प्रश्न. क्या हम HDFC क्रेडिट कार्ड से कैश विड्रॉल कर सकते हैं?
उत्तर: हां, कस्टमर HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के ज़रिए कैश विड्रॉल भी कर सकते हैं। हालांकि, कैश विड्रॉल फीस और ब्याज दर विड्रॉल की गई राशि से काटे जाएंगे।
प्रश्न. HDFC बैंक में मिनिमम अमाउंट ड्यू कितनी होनी चाहिए?
उत्तर: HDFC बैंक क्रेडिट के लिए कस्टमर को न्यूनतम राशि 5% या 200 रु. देनी पड़ती है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct