अन्य बैंकों के मुकाबले यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सबसे अधिक ब्याज दरों पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जो कि 9.00% प्रति वर्ष है। इसके अलावा दूसरी सबसे अधिक ब्याज़ दर शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा प्रदान की जाती है, जो कि 8.65% प्रति वर्ष है। शेड्यूल प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में SBM बैंक 7.75% तक की सबसे अधिक ब्याज दर ऑफर करता है। शेड्यूल पब्लिक सेक्टर के बैंकों में पंजाब एंड सिंध बैंक 7.40% प्रति वर्ष की सबसे अधिक ब्याज प्रदान करता है।
वरिष्ठ नागरिकों (60 वर्ष या उससे अधिक) को एफडी पर 1 साल से 10 साल की अवधि के लिए 9.50% प्रति वर्ष का ब्याज मिलता है। दरअसल, बैंकों द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 50-80bps का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। कुछ बैंक तो स्पेशल एफडी स्कीम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिक एफडी दरों पर 20-30bps का अतिरिक्त ब्याज भी देते हैं। 80 साल या उससे अधिक की उम्र के सुपर सीनियर सिटीजन को भी अतिरिक्त ब्याज ऑफर किया जाता है। उदाहरण के लिए RBL बैंक, इंडियन ओवरसीज़ बैंक, इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक सुपर सीनियर सिटीजन के लिए लागू एफडी दरों से 75-80 bps का अतिरिक्त ब्याज देते हैं। शेड्यूल बैंकों द्वारा दी जाने वाली बेस्ट एफडी ब्याज़ दरों के बारे में अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
शेड्यूल बैंकों द्वारा दी जाने वाली बेस्ट एफडी दरें- वर्ष 2023
बैंक का नाम | ब्याज दरें (प्रति वर्ष %) | ||||
अधिकतम स्लैब रेट (%) | 1 साल की अवधि (%) | 3 साल की अवधि (%) | 5 साल की अवधि (%) | वरिष्ठ नागरिकों के लिए अतिरिक्त ब्याज दर (प्रति वर्ष%) | |
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक | 9.00 | 7.35 | 7.65 | 7.65 | 0.50 |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.10 | 8.10 | 8.00 | 7.00 | 0.50 |
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.61 | 7.65 | 8.11 | 8.00 | 0.60 |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.60 | 6.85 | 8.60 | 8.25 | 0.50 |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 8.20 | 8.00 | 7.25 | 0.50 |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 8.00 | 8.50 | 7.25 | 0.50 |
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 6.00 | 6.75 | 6.25 | 0.50 |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.50 | 8.00 | 8.50 | 7.50 | 0.60 |
SBM बैंक | 7.75 | 7.05 | 7.30 | 7.75 | 0.50 |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.25 | 8.25 | 7.20 | 7.20 | 0.50 |
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक | 8.00 | 6.75 | 8.00 | 7.25 | 0.50 |
DCB बैंक | 7.90 | 7.15 | 7.60 | 7.40 | 0.50-0.60 |
बंधन बैंक | 7.85 | 7.25 | 7.25 | 5.85 | 0.50-0.75 |
इंडसइंड बैंक | 7.85 | 7.50 | 7.25 | 7.25 | 0.40-0.75 |
RBL बैंक | 8.00 | 7.50 | 7.50 | 7.10 | 0.50 |
IDFC फर्स्ट बैंक | 7.75 | 6.50 | 7.25 | 7.00 | 0.50 |
यस बैंक | 7.75 | 7.25 | 7.25 | 7.25 | 0.50-075 |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 7.40 | 6.40 | 6.00 | 6.00 | 0.50 |
साउथ इंडियन बैंक | 7.30 | 6.60 | 6.50 | 6.00 | 0.50 |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 7.25 | 6.75 | 7.25 | 6.50 | 0.50-1.00 |
एक्सिस बैंक | 7.10 | 6.70 | 7.10 | 7.00 | 0.50-0.75 |
**ब्याज दरें 28 नवंबर, 2023 को अपडेट की गई हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों को 4.50-9.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50-9.50% प्रति वर्ष की ब्याज़ पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 साल से लेकर 10 साल तक है।
अधिकतम स्लैब रेट | 9.00% (1001 दिन के लिए) |
1 साल के लिए | 7.35% |
2 साल के लिए | 7.40% |
3 साल के लिए | 7.65% |
4 साल के लिए | 7.65% |
5 साल के लिए | 7.65% |
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक
शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी की ब्याज दरे आम नागरिकों के लिए 3.75-8.10% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25-8.60% प्रति वर्ष तक होती हैं। इस बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 साल की अवधि के लिए एफडी प्रदान की जाती है।
अधिकतम स्लैब रेट | 8.10% (1से 2 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 8.10% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 8.10% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 8.00% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.00% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.00% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग एफडी | 7.00% प्रति वर्ष |
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.00-8.61% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.60-9.21% की ब्याज दर पर एफडी प्रदान करता है। बैंक की एफडी योजनाएं 7 दिन से लेकर 84 महीनों तक की अवधि के लिए होती हैं। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा टैक्स सेविंग एफडी पर आम नागरिकों को 8.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 8.60% की ब्याज दी जाती हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.61% (750 दिनों के लिए) |
1 साल के लिए | 7.65% |
2 साल के लिए | 8.11% |
3 साल के लिए | 8.11% |
4 साल के लिए | 7.50% |
5 साल के लिए | 8.00% |
टैक्स सेविंग FD | 8.00% |
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा आम नागरिकों को 4.00-8.60% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 4.50-9.10% प्रति वर्ष के बीच एफडी योजनाएं प्रदान करता है। एफडी डिपॉज़िट की अवधि 7 दिनों से 10 साल तक होती हैं। टैक्स सेविंग FD के लिए ब्याज दर आम नागरिकों के लिए 8.25% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.75% प्रति वर्ष होती हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.60% प्रति वर्ष (2 साल से 3 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 6.85% |
2 साल के लिए | 8.50% |
3 साल के लिए | 8.60% |
4 साल के लिए | 6.75% |
5 साल के लिए | 8.25% |
टैक्स सेविंग FD | 8.25% |
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा दी जाने वाली एफडी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 3.50-8.50% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिक के लिए 4.00-9.00% प्रति वर्ष होती हैं। यह एफडी 7 दिनों से 10 साल तक की अवधि के लिए प्रदान की जाती हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.50% प्रति वर्ष (444 दिन ) |
1 साल के लिए | 8.20% |
2 साल के लिए | 7.75% |
3 साल के लिए | 8.00% |
4 साल के लिए | 7.50% |
5 साल के लिए | 7.25% |
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर आम नागरिकों को सालाना 3.00-8.50% व वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.50-9.00% की ब्याज प्रदान करता है। ये सभी एफडी योजनाएं 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए दी जाती हैं। इसके अलावा बैंक की टैक्स-सेविंग एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 7.25% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.75% हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.50% प्रति वर्ष (2 साल से 3 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 8.00% |
2 साल के लिए | 8.25% |
3 साल के लिए | 8.50% |
4 साल के लिए | 7.25% |
5 साल के लिए | 7.25% |
टैक्स सेविंग FD | 7.25% |
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों को सालाना 4.00-8.50% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 4.50-9.00% की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं ऑफर करता है। ये एफडी योजनाएं 7 दिन से 10 साल तक की अवधि के लिए दी जाती हैं।
अधिकतम स्लैब रेट | 8.50% प्रति वर्ष (2 साल से 3 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 6.00% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 8.50% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 6.75% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 6.75% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 6.25% प्रति वर्ष |
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 4.00-8.50% प्रति वर्ष हैं। वहीं बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को 4.75-9.10% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर एफडी योजनाएं दी जाती हैं, जिसकी अवधि 7 दिनों से 10 साल तक होती हैं। टैक्स सेविंग FD की ब्याज दर आम नागरिकों के लिए 7.50% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.25% प्रति वर्ष हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.50% प्रति वर्ष (2 साल से 3 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 8.00% |
2 साल के लिए | 8.50% |
3 साल के लिए | 8.50% |
4 साल के लिए | 7.50% |
5 साल के लिए | 7.50% |
टैक्स सेविंग FD | 7.50% |
SBM बैंक
SBM बैंक की एफडी दरें आम नागरिकों के लिए 4.25-7.75% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.75-8.25% तक होती हैं। SBM बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी योजनाएं प्रदान करता है।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.75% ( 5 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 7.05% |
2 साल के लिए | 7.30% |
3 साल के लिए | 7.30% |
4 साल के लिए | 8.25% |
5 साल के लिए | 7.75% |
टैक्स-सेविंग FD | 7.75% |
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.75%-8.25% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 4.25-8.75% की ब्याज दर पर फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 से 10 साल तक होती हैं। वहीं बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 7.20% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.70% प्रति वर्ष होती हैं।
अधिकतम स्लैब रेट | 8.25% (1 साल; 80 सप्ताह-560 दिन के लिए) |
1 साल के लिए | 8.25% |
2 साल के लिए | 7.50% |
3 साल के लिए | 7.20% |
4 साल के लिए | 7.20% |
5 साल के लिए | 7.20% |
टैक्स- सेविंग एफडी | 7.20% |
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक
AU स्मॉल फाइनेंस बैंक द्वारा एफडी पर आम नागरिकों को 3.75-8.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 4.25-8.50% प्रति वर्ष की ब्याज दी जाती हैं। एफडी योजनाएं 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए प्रदान की जाती हैं। इतना ही नहीं बैंक द्वारा प्रदान की जाने वाली टैक्स सेविंग एफडी पर आम नागरिकों को 7.25% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 7.75% की ब्याज दी जाती हैं।
अधिकतम स्लैब रेट | 8.00% प्रति वर्ष (24 महीने 1 दिन – 36 महीने के लिए) |
1 साल के लिए | 6.75% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 7.50% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 8.00% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 7.25% प्रति वर्ष |
DCB बैंक
आम नागरिकों को DCB बैंक 3.75-7.90% की ब्याज़ दर पर और वरिष्ठ नागरिकों को 4.25-8.50% की ब्याज़ दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है जिसकी अवधि 7 दिन से 10 साल तक होती है। DCB बैंक टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज़ दर आम नागरिकों के लिए 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.90% है।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.90% (25 – 26 महीने; 37 -38 महीने के लिए) |
1 साल के लिए | 7.15% |
2 साल के लिए | 7.55% |
3 साल के लिए | 7.60% |
4 साल के लिए | 7.40% |
5 साल के लिए | 7.40% |
टैक्स सेविंग एफडी | 7.40% |
बंधन बैंक
बंधन बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.00-7.85% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.75-8.35% की ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल होती है। बैंक टैक्स सेविंग FD योजना भी प्रदान करता है, जिसकी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 5.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.60% होती है।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.85% (500 दिन के लिए (1 साल, 4 महीने ,11 दिन)) |
1 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 5.85% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 5.85% प्रति वर्ष |
इंडसइंड बैंक
इंडसइंड बैंंक की एफडी दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 3.50-7.85% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.25-8.25% प्रति वर्ष हैं। बैंक 7 दिनों से लेकर 61 महीने या उससे अधिक अवधि के लिए एफडी प्रदान करता है। वहीं बैंक टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज़ दरें आम नागरिकों के लिए 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.00% है।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.85% (1 साल 6 माह से 1 साल 7 महीने) |
1 साल के लिए | 7.50% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 7.50% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 7.25% प्रति वर्ष |
RBL बैंक
RBL बैंक एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 3.25-8.00% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना 3.75-8.50% होती हैं। ये एफडी योजनाएं 7 दिन से 20 साल तक की अवधि के लिए दी जाती हैं। वहीं RBL बैंक की टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए सालाना 7.60% हैं।
अधिकतम ब्याज दर | 8.00% (18 महीने से 2 साल के लिए) |
1 साल के लिए | 7.00% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 8.00% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 7.50% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.10% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.10% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 7.10% प्रति वर्ष |
ये भी पढ़ें: वर्ष 2023 में इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
IDFC फर्स्ट बैंक
IDFC फर्स्ट बैंक की एफडी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 3.50-7.75% तक होती हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.00-8.25% प्रति वर्ष की ब्याज दरों पर एफडी प्रदान करता है, जो 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए दी जाती हैं। बैंक द्वारा आम नागरिकों को 7.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 7.50% की ब्याज पर टैक्स सेविंग एफडी प्रदान की जाती हैं।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.50% (549 दिन से 2 साल) |
1 साल के लिए | 6.50% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.00% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.00% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 7.00% प्रति वर्ष |
यस बैंक
यस बैंक आम नागरिकों को सालाना 3.25- 7.75% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.75-8.25% की ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करता है, जिनकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक होती है। बैंक टैक्स सेविंग FD की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 7.25% हैं।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.75% (18 महीने से 24 महीने के लिए ) |
1 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
2 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
3 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
4 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
5 साल के लिए | 7.25% प्रति वर्ष |
टैक्स सेविंग FD | 7.25% प्रति वर्ष |
ये भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज़्यादा ब्याज़
पंजाब एंड सिंध बैंक
पंजाब एंड सिंध बैंक की एफडी ब्याज दरें 2.80-7.40% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2.80-7.90% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। ये ब्याज दरें 7 दिन से लेकर 10 साल तक के लिए लागू होती हैं। वहीं अगर बात करें इसकी टैक्स सेविंग एफडी की तो ये आम नागिरकों को 6.00% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% प्रति वर्ष की ब्याज दरों पर 5 साल के लिए टैक्स सेविंग एफडी प्रदान करता है। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिकों को 400 दिन, 555 दिन और 601 दिन की अवधि के रेगुलर फिक्स्ड डिपॉजिट पर 0.15% प्रति वर्ष की दर से अतिरिक्त ब्याज दरों की पेशकश की जाती है।
अधिकतम स्लैब रेट | 7.40% (444 दिन के लिए) |
1 साल के लिए | 6.40% |
2 साल के लिए | 6.20% |
3 साल के लिए | 6.00% |
4 साल के लिए | 6.00% |
5 साल के लिए | 6.00% |
टैक्स- सेविंग एफडी | 6.00% |