Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) आम नागरिकों को 3.05%-6.45% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों को 3.55% -6.95% प्रति वर्ष की ब्याज़ दर पर एफडी योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल तक होती है। वहीं SBI टैक्स सेविंग एफडी की ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए 6.05% प्रति वर्ष और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05% प्रति वर्ष हैं। SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए ये लेख पढ़ें।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करें
SBI एफडी की ब्याज दरें (प्रतिवर्ष) |
|
| अधिकतम स्लैब दर | 6.45% (444 दिन के लिए) |
| 1 साल के लिए | 6.25% |
| 2 साल के लिए | 6.40% |
| 3 साल के लिए | 6.30% |
| 4 साल के लिए | 6.30% |
| 5 साल के लिए | 6.05% |
| टैक्स- सेविंग एफडी | 6.05% |
*ब्याज दरें 2 जनवरी 2026 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.05% | 3.55% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.40% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 6.15% |
| 211 दिन से 1 वर्ष तक | 5.90% | 6.40% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 6.40% | 6.90% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 6.30% | 6.80% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.05% | 7.05%* |
| 444 दिन (अमृत वृष्टि) | 6.45% | 6.95% |
*ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू है।
नोट: इस ब्याज दर में ”SBI Wecare” एफडी स्कीम के तहत 50bps का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 5 – 10 साल | 6.05% | 7.05% |
यह भी पढ़ें: जानें किन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
SBI वरिष्ठ नागरिकों एफडी पर अन्य डिपॉज़िटर्स की तुलना में 50 bps का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। यह अतिरिक्त ब्याज सिर्फ निवासी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जाता है। NRE और NRO डिपॉज़िटर इस अतिरिक्त ब्याज के लिए योग्य नहीं हैं। एसबीआई पैट्रन्स, एक टर्म डिपॉज़िट स्कीम है जो सुपर सीनियर सिटीज़न्स के लिए तैयार की गई हैं, जिसमें मौजूदा 50 bps के अलावा 10 bps का अतिरिक्त प्रीमियम मिलता है। यह योजना नए डिपॉजिट के साथ-साथ मैच्योर होने वाले डिपॉजिट के रिन्यूअल पर भी उपलब्ध है। इस स्कीम का लाभ नए डिपॉज़िट और एफडी को रिन्यू पर मिलता है। इसके अलावा, एसबीआई अपने कस्टमर्स को एसबीआई वीकेयर डिपॉज़िट स्कीम के नामक एक अन्य डिपॉज़िट भी ऑफर करता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को मौजूदा एफडी दरों पर 50 bps प्रदान करता है। यह स्कीम सिर्फ 5 साल और उससे अधिक अवधि की एफडी स्कीम पर दिया जाता है।
| SBI FD ब्याज दरें (प्रतिवर्ष) | ||
| अवधि | सामान्य नागरिक | वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 14 दिन | 4.50% | 5.00% |
| 15 दिन से 45 दिन | 5.00% | 5.50% |
| 46 दिन से 179 दिन | 5.10% | 5.60% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.60% | 6.10% |
| 211 दिन से 1 वर्ष तक | 5.60% | 6.10% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष तक | 6.25% | 6.75% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष तक | 6.15% | 6.65% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष तक | 6.00% | 6.50% |
| 5 वर्ष से 10 वर्ष तक | 6.00% | 6.50% |
ध्यान दें: ऊपर दी गई ब्याज दरें 15 जुलाई 2025 से लागू हैं।
यह भी पढ़ें: टैक्स सेविंग्स FD में करना चाहते हैं निवेश? जाने विभिन्न बैंकों की ब्याज दरें
| Bonds in India | Types of Bonds | Bonds vs FD |
| Corporate Bonds | Tax Free Bonds | Capital Gain Bonds |
| Government Bonds | Zero Coupon Bonds | Floating Rate Bonds |
| अवधि | ब्याज दरें (%प्रति वर्ष) | |||
| रिटेल डिपॉज़िट | बल्क डिपिॉज़िट | |||
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | ग्रीन पब्लिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 1111 दिन | 6.20% | 6.70% | 5.90% | 6.40% |
| 1777 दिन | 6.20% | 6.70% | 5.90% | 6.40% |
| 2222 दिन | 5.95% | 6.45% | 5.90% | 6.40% |
| SBI NRE FD ब्याज दरें(प्रति वर्ष) | ||
| अवधि | ₹3 करोड़ रु. से कम | ₹3 करोड़ रु. और उससे अधिक |
| 1 साल से 2 साल | 6.25% | 6.25% |
| 444 दिन (अमृत अमृत वृष्टि) | 6.45% | – |
| 2 साल से 3 साल | 6.40% | 6.15% |
| 3 साल से 5 साल | 6.30% | 6.00% |
| 5 साल से 10 साल | 6.05% | 6.00% |
*ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू हैं
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष) | |
| ₹3 करोड़ से कम | ₹3 करोड़ या उससे अधिक | |
| 7 दिन से14 दिन | 3.05% | 4.50% |
| 15 दिन से 45 दिन | 3.05% | 5.00% |
| 46 दिन से 179 दिन | 4.90% | 5.10% |
| 180 दिन से 210 दिन | 5.65% | 5.60% |
| 211 दिन से 1 साल से कम | 5.90% | 5.60% |
| 1 साल से 2 साल से कम | 6.25% | 6.25% |
| 444 दिन (अमृत वृष्टि) | 6.45% | – |
| 2 साल से 3 साल से कम | 6.40% | 6.15% |
| 3 साल से 5 साल से कम | 6.30% | 6.00% |
| 5 साल से 10 साल तक | 6.05% | 6.00% |
*ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से लागू हैं।
| अवधि | ब्याज दरें (%) | |||||
| USD |
GBP |
Euro |
CAD |
AUD |
JPY |
|
| 1 साल | 4.70 | 4.25 | 2.75 | 2.97 | 3.75 | 0.40 |
| 1 साल से 2 साल तक | 4.70 | 4.25 | 2.75 | 2.95 | 3.75 | 0.40 |
| 2 साल से 3 साल तक | 3.85 | 4.20 | 1.25 | 2.72 | 3.65 | 0.40 |
| 3 साल से 4 साल तक | 3.65 | 3.25 | 1.25 | 2.47 | 3.55 | 0.40 |
| 4 साल से 5 साल तक | 3.25 | 3.15 | 1.25 | 2.52 | 3.45 | 0.30 |
| 5 साल | 3.35 | 3.05 | 1.25 | 2.57 | 3.35 | 0.30 |
* ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं।
| SBI RFC ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |||
| अवधि | USD | GBP | Euro |
| 1 साल से 2 साल तक | 4.70 | 4.25 | 2.75 |
| 2 साल से 3 साल तक | 3.85 | 4.20 | 1.25 |
| 3 साल | 3.65 | 3.25 | 1.25 |
* ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभावी हैं।
एसबीआई द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न एफडी स्कीम के बारे में नीचे जानकारी दी गई है:-
एसबीआई पैट्रन्स सुपर सीनियर सिटीज़न के लिए एक एफडी स्कीम है। इस स्कीम के तहत वरिष्ठ नागरिकों को जितनी ब्याज दरों पर एफडी दी जाती है, उससे 10 बीपीएस का अतिरिक्त प्रीमियम दिया जाएगा।
एसबीआई ग्रीन रुपी टर्म डिपॉजिट, एक ऐसी एफडी स्कीम है जो एक विशिष्ट टेन्योर के लिए खोली जाती है। इसमें बैंक कस्टमर द्वारा डिपॉज़िट की गई राशि का इस्तेमाल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, जल या अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं, ग्रीन बिल्डिंग परियोजनाओं, स्मार्ट कृषि परियोजनाओं आदि को फाइनेंस करने के लिए करता है।
विशेषताएं
हालाँकि, रेकरिंग डिपॉज़िट (RD), टैक्स सेविंग स्कीम, एन्युटी डिपॉज़िट, MACAD, मल्टी ऑप्शन डिपॉज़िट (MODs), कैपिटल गेन्स स्कीम, कर्मचारियों और वरिष्ठ नागरिकों के NRI डिपॉज़िट आदि जैसी डिपॉज़िट स्कीम इस योजना के लिए योग्य नहीं हैं।
| लोन लेने की तारीख से डिपॉज़िट की मैच्योरिटी में बची शेष अवधि तक | मार्जिन |
| >36 महीने और 60 महीने तक | 10% |
| >60 महीने | 15% |
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत की टॉप क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां
मोटर एक्सिडेंट के पीड़ितों/दावेदारों को ट्रिब्यूनल/कोर्ट द्वारा प्रदान की गई मुआवज़े की राशि को डिपॉज़िट करने के लिए यह मासिक FD एन्युटी योजना पेश की गई है।
यह भी पढ़ें: एसबीआई से एफडी के बदले लेना चाहते हैं लोन? जानें तरीका
| विवरण | चार्ज़ेस |
| जॉइनिंग फीस | ₹1,500 |
| वार्षिक फीस | पहले 4 वर्षों के लिए शून्य |
| रिन्यूअल फीस | ₹499 (पांचवें वर्ष से लिया जाएगा) |
| ब्याज दर | 2.75% प्रति माह (33% प्रति वर्ष) |
| न्यूनतम FD राशि | ₹25,000 |
| इंटरेस्ट–फ्री पीरियड | 20 से 50 दिन |
| इसके लिए उपयुक्त | कम क्रेडिट स्कोर वाले व पहली बार क्रेडिट कार्ड लेने वाले |
| आय शर्तें | शून्य |
एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट कैलकुलेटर (sbi fd calculator) का उपयोग ब्याज और मैच्योरिटी राशि को जानने के लिए किया जा सकता है जो जमाकर्ता को मैच्योरिटी पर मिलेगा। चूंकि एसबीआई FD ब्याज दरें बदलती रहती हैं, इसलिए फिक्स्ड डिपॉज़िट में निवेश करने से पहले प्रचलित ब्याज दरों के अनुसार मैच्योरिटी राशि को जानना अधिक ज़रूरी है।
कैलकुलेटर को जमा राशि और अवधि जिसके लिए यह राशि जमा करनी होती है, की जानकारी प्रदान करने की आवश्यकता होती है जमा राशि और अवधि के साथ-साथ, ग्राहकों को ब्याज दर भी प्रदान करने की आवश्यकता है, जिस पर मैच्योरिटी राशि कैलकुलेट की जाएगी। एफडी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करने के लिए यहां क्लिक करें।
एसबीआई के मौजूदा कस्टमर्स YONO SBI ऐप के ज़रिए या इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए ऑनलाइन एफडी खोल सकते हैं। इसके अलावा, कस्टमर एसबीआई के नज़दीकी ब्रांच जाकर, वहां एसबीआई एफडी फॉर्म भरकर एफडी अकाउंट खोल सकते हैं। यह फॉर्म ऑनलाइन भी डाउनलोड किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रहे एफडी खोलने की न्यूनतम राशि 1,000 रु. है।
यह भी पढ़ें: कंपनी/कॉरपोरेट फिक्स्ड डिपॉज़िट क्या होती है?
हां, एसबीआई फिक्स्ड डिपॉज़िट को इंटरनेट बैंकिंग या SBI YONO ऐप के माध्यम से ऑनलाइन खोला जा सकता है।
एसबीआई में एफडी अकाउंट न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम अवधि 10 साल के लिए खोला जा सकता है।
वर्तमान में SBI की अधिकतम ब्याज दर 6.45% है, जो कि 444 दिन की एफडी में मिलती है।
SBI फिक्स्ड डिपॉज़िट अकाउंट खोलने के लिए आवश्यक न्यूनतम राशि 1,000 रु. है।
हां, एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर 0.50 का अतिरिक्त ब्याज प्रदान करता है। यह लाभ एसबीआई वीकेयर एफडी स्कीम के ज़रिए दिया जाता है। बैंक 5 साल या उससे अधिक की अवधि की एफडी पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% का अतिरिक्त ब्याज ऑफर करता है। सुपर सीनियर सिटीज़न के मामले में, निवासी व्यक्ति जिनकी उम्र 80 साल या उससे ज़्यादा है, को बैंक एसबीआई पैटरॉन एफडी स्कीम के तहत मिलने वाले ब्याज पर 0.10% का प्रीमियम प्रदान करता है।
एसबीआई वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल की अवधि की एफडी पर 6.90% प्रति वर्ष का ब्याज प्रदान करता है। हालांकि, यह ब्याज दरें 1 करोड़ से 3 करोड़ रु. की सिर्फ नॉन-कोलेबल एफडी पर ऑफर किया जाता है। जो लोग कोलेबल एफडी टर्म डिपॉज़िट में निवेश करना चाहते हैं वे SBI की अमृत वृष्टि एफडी स्कीम में 444 दिन के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें 3 करोड़ रु. से कम रकम की एफडी पर अधिकतम 6.85% प्रति वर्ष का ब्याज ऑफर किया जाता है।
हां, लेकिन 5 लाख रु. तक की डिपॉज़िट का प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर 0.50% और 5 लाख से अधिक की डिपॉज़िट का प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर 1% की पेनेल्टी ली जाती है।
हां, आप अपने एसबीआई एफडी अकाउंट को YONO मोबाइल ऐप या नेट बैंकिंग के ज़रिए
ऑनलाइन बंद कर सकते हैं।
नहीं, एसबीआई में एफडी खोलने के लिए आपके पास बैंक में एक्टिव सेविंग्स, करेंट या एक OD अकाउंट होना चाहिए।
हां, नाबालिक बच्चे के नाम पर उसके माता-पिता या कानूनी अविभावक एफडी अकाउंट खोल सकते हैं।
नहीं, आप अपनी मौजूदा SBI एफडी में टॉप-अप नहीं कर सकते। हालाँकि, आप मौजूदा SBI FD ब्याज दर, एक नई एफडी खोल सकते हैं।
अगर आप एफडी बुक करते समय अपना पैन कार्ड नहीं देते हैं, तो सामान्य दर 10% के बजाय 20% की दर से टीडीएस काटा जाएगा। साथ ही, आयकर विभाग से कोई टीडीएस वापस नहीं होगा। बैंक आपको टीडीएस सर्टिफिकेट जारी नहीं करेगा और यहां तक कि आपका फॉर्म 15G/H और अन्य एक्जेंम्पशन सर्टिफिकेट भी अमान्य हो जाएंगे। आपके पैन विवरण के बिना, पीनल टीडीएस भी लिया जाएगा।
हाँ, FD की मूल राशि का 90% तक लोन सुविधा उपलब्ध है।
टैक्स सेविंग स्कीम के तहत टर्म डिपॉज़िट की लॉक–इन अवधि 5 वर्ष है।
SBI में एफडी कोई बी व्यक्ति, पार्टनशिप फर्म, निजी और सार्वजनिक लिमिटेड कंपनियों, HUF/स्पेसिपाइट असोसिएशन, सोसाइटियों, ट्रस्टों आदि द्वारा खोला जा सकता है।
हां, यह विकल्प एफडी बुक करते समय मिलता है। अगर कस्टमर इसे चुनता है तो तय अवधि के बाद फिक्स्ड डिपॉज़िट का ऑटोमैटिक रिन्यू कर दिया जाता है।
एसबीआई ने बैंक में खोले जा सकने वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की संख्या पर कोई सीमा निर्धारित नहीं की है।
हां, आप अपनी एसबीआई एफडी को एक एसबीआई ब्रांच से दूसरी में ट्रांसफर कर सकते हैं।
एसबीआई एफडी पर लोन प्राप्त करने के लिए मार्जिन 10-25% के बीच होता हैं, जो कोलैटरल के रूप में उपयोग की जाने वाली एफडी के प्रकार पर निर्भर करता है।
नहीं, एसबीआई अपने सर्वोत्तम (नॉन-कॉलेबल) एफडी के ऑटो-रिन्यूअल की सुविधा नहीं देता है।
नहीं, एसबीआई अपने जमाकर्ताओं को अपनी मौजूदा सर्वोत्तम (गैर-कॉलेबल) एफडी को कॉलेबल एफडी में बदलने की अनुमति नहीं देता है।
नहीं, एसबीआई एफडी की मैच्योरिटी राशि केवल उसी अकाउंट में ट्रांसफर की जाएगी, जिससे एफडी में राशि जमा की गई थी।
एसबीआई टैक्स सेविंग स्कीम के तहत खोले गए ई-टीडीआर/ई-एसटीडीआर को लॉक-इन अवधि के दौरान समय से पहले बंद करने की अनुमति नहीं है। हालांकि, लॉक-इन अवधि यानी 5 साल की अवधि के पूरा होने के बाद समय से पहले बंद करने की अनुमति है, लेकिन केवल होम ब्रांच के माध्यम से। डिपॉज़िटर की मृत्यु के मामले में उसका कानूनी उत्तराधिकारी समय से पहले एफडी को बंद कर सकता है, लेकिन केवल होम ब्रांच के माध्यम से।