Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
भारत में एफडी अधिकतर लोगों की पसंदीदा और विश्वसनीय निवेश विकल्पों में गिनी जाती है। इसका कारण यह है कि एफडी पर आपको निश्चित अवधि के लिए जमा राशि पर गारंटी के साथ आकर्षक ब्याज़ मिलता है।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंफिक्स्ड डिपॉजिट आम नागरिकों, वरिष्ठ नागरिकों और NRI द्वारा खोला जा सकता है और पैसों की ज़रूरत पड़ने पर इसे तोड़ा (प्रीमैच्योर विड्रॉल) भी जा सकता है। हालांकि, एफडी तोड़ने पर आपको पेनेल्टी का भी भुगतान करना पड़ता है। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप बिना एफडी तोड़े आर्थिक ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं।
जब आप अपनी एफडी को समय से पहले तोड़ते हैं, तो आप उस पैसे को खो देते हैं जिसे ब्याज के रूप में कंपाउंड किया जा सकता था। FD का प्रीमैच्योर क्लोज़र करने पर पेनेल्टी भी लगाई जाती है जो मूल राशि के 1% तक होती है, लेकिन यह दर एक बैंक से दूसरे में अलग हो सकती है।
उदाहरण– मान लीजिए, आपने 10 साल तक की अवधि के लिए 6.8% की ब्याज़ दर पर 1,00,000 रु. की एफडी शुरू की। एफडी के मैच्योर होने पर आपको 1,93,009 रु. मिलेंगे। अब अगर आप अपनी एफडी को 4 साल बाद तोड़ देते हैं तो आपको लागू ब्याज़ से 1% कम ब्याज़ यानी 6.80%-1%= 5.80% ब्याज़ दिया जाएगा और 1,26,041 रु. मिलेंगे। इस तरह आपको प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर आपको 66,968 रु. का नुकसान होगा।
इसलिए प्रीमैच्योर विड्रॉल करना घाटे का सौदा साबित हो सकता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप प्रीमैच्योर विड्रॉल किए बिना अपनी अल्पकालिक ज़रूरतों को पूरा कर सकते हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
एफडी का प्रीमैच्योर विड्रॉल करने पर जो पेनेल्टी ली जाती है, वो एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न होती है:-
| बैंक | पेनेल्टी दरें |
| SBI | 1% |
| HDFC बैंक | 1% |
| ICICI बैंक | 1.50%* तक |
| पंजाब नेशनल बैंक | 1% |
| एक्सिस बैंक | 1% |
| केनरा बैंक | 1%** |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 1%*** |
| यूनियन बैंक | शून्य |
| IDBI बैंक | 1% |
| बैंक ऑफ इंडिया | 1% |
* एक वर्ष से कम अवधि के लिए 0.50%, एक वर्ष से अधिक के लिए 1% अगर जमा राशि 5 करोड़ से कम है; 5 करोड़ से अधिक जमा के लिए, 5 वर्ष तक की अवधि के लिए 1%, और 5 वर्ष और उससे अधिक के लिए 1.50%
** 1 करोड़ रु. तक की डिपॉज़िट पर लागू
*** अगर 5 लाख रु. से कम की राशि न्यूनतम 12 महीने के लिए रखी जाती है तो कोई पेनेल्टी नहीं ली जाएगी।
एफडी को तोड़ने के बजाय आप अपनी तत्काल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए इन विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते हैं:-