Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
600 या 750? कितना है आपका क्रेडिट स्कोर? मुफ्त में यहाँ जानें
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
ट्रांसयूनियन सिबिल जिसे पहले क्रेडिट इंफोर्मेंशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। यह देश की प्रमुख क्रेडिट ब्यूरो या क्रेडिट इंफोर्मेंशन कंपनी (CIC) है, जो बैंक व एनबीएफसी से उपभोक्ता और कंपनियों के डेटा कलेक्ट और मैनटेन करता है। फिर इस जानकारी से सिबिल स्कोर और सिबिल रिपोर्ट जारी करता है, जबकि कंपनियों, एंटरप्राइजेज और संस्थानों के लिए सिबिल रिपोर्ट व सिबिल रैंक जेनरेट करता है।
ये क्रेडिट स्कोर 300-900 अंक के बीच होता है। स्कोर जितना 900 के पास यानी 700 से अधिक होता है उतना बेहतर माना जाता है। ऐसे आवेदकों को भविष्य में लोन मिलने में आसानी होती है। इस लेख में हम क्रेडिट इंफोर्मेंशन कंपनियों (CIC), ट्रांसयूनियन सिबिल और लोन लेने में इसके महत्व समेत जानेंगे कि CIBIL क्या है, यह किस प्रकार काम करता है, सिबिल स्कोर और क्रेडिट रैंक का अर्थ क्या है और साथ ही लाभार्थी के लिए उनका क्या महत्व है।
इस पेज पर पढ़े:
ट्रांसयूनियन सिबिल आरबीआई से लाइसेंस प्राप्त ऑथोराइज्ड क्रेडिट ब्यूरो है, जो वित्तीय संस्थानों से डेटा लेकर व्यक्तियों और कंपनियों के लिए क्रेडिट स्कोर व क्रेडिट रिपोर्ट तैयार करता है। ये रिपोर्ट लोन आवेदन या क्रेडिट कार्ड की मंजूरी और नामंजूरी में अहम भूमिका निभाता है। इसके बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए सिबिल स्कोर?
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त देखिए यहाँ क्लिक करें
अपना CIBIL स्कोर जांचने और डाउनलोड करने और मासिक अपडेट प्राप्त करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
नोट- अगर आपको अपने सिबिल रिपोर्ट में किसी तरह की कोई गलती ऩजर आती है तो आप इसकी सूचना CIBIL को दे सकते हैं। इसके अलावा किसी तरह का सवाल होने पर आप creditreport@paisabazaar.com पर संपर्क कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: CIBIL रिपोर्ट क्या है, मुफ्त में कैसे डाउनलोड करें?
बैंकों और NBFC सहित विभिन्न फाईनेंस संस्थानों द्वारा CIBIL को लोन और क्रेडिट कार्ड के मासिक रिकॉर्ड दिए जाते हैं। CIBIL किसी व्यक्ति की क्रेडिट सूचना रिपोर्ट (CIR) या CIBIL रिपोर्ट बनाने के लिए इस डेटा का उपयोग करता है। CIBIL रिपोर्ट के विभिन्न भाग निम्नलिखित हैं:
नोट- इस प्रकार, CIBIL रिपोर्ट मूल रूप से एक रिकॉर्ड प्रदान करती है कि किसी व्यक्ति ने पहले लोन या क्रेडिट कार्ड का भुगतान कैसे किया है। कृपया ध्यान दें कि क्रेडिट रिपोर्ट में किसी व्यक्ति के निवेश या बचत की जानकारी शामिल नहीं है।
ये भी पढ़ें: अपना CIBIL स्कोर कैसे बढ़ाए, इसके लिए 7 टिप्स
जिस तरह CIBIL व्यक्तियों के लिए क्रेडिट स्कोर प्रदान करता है, यह व्यवसायों के लिए क्रेडिट रैंक जनरेट करता है। CIBIL रैंक कंपनी क्रेडिट रिपोर्ट (CCR) के न्यूमेरिकल समरी के रूप में कार्य करता है। यह 1 से 10 के बीच होता है, जहाँ 1 को सर्वश्रेष्ठ रैंक माना जाता है। वर्तमान में CIBIL रैंक केवल उन व्यवसायों को दी जाती है, जिन्होंने 10 लाख रु. से 50 करोड़ रु. तक का लोन लिया हुआ है।
चूंकि CIBIL रैंक किसी कंपनी की योग्यता को दर्शाता है, इसलिए यह नए लोन स्वीकार होने की संभावना को प्रभावित कर सकती है। कंपनी की CIBIL रैंक 1 के जितने करीब होगी, उतना अधिक से अधिक नए लोन के स्वीकार होने की संभावना बढ़ जाएगी।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त देखिए यहाँ क्लिक करें
ट्रांसयूनियन सिबिल देश का प्रतिष्ठित और भरोसेमंद क्रेडिट ब्यूरो है जो हर महीने ऋणदाताओं द्वारा प्रदान की गई उपभोक्ता जानकारी एकत्र और मैनेज करता है। इससे आवेदक की क्रेडिट योग्यता और पिछले ऋण व्यवहार के बारे में पता चलता है।
बैंक या एनबीएफसी लोन देने से पहले किसी आवेदक की जोखिम क्षमता का मूल्यांकन इसी आधार पर करते हैं और फिर निर्धारित करते हैं कि आवेदक को लोन देना चाहिए या नहीं। इस तरह सिबिल रिपोर्ट लोन संस्थानों के लिए महत्वपूर्ण हो जाता है।
सिबिल 300 से 900 अंक के बीच की संख्या होता है जिसके आधार पर बैंक किसी आवेदक के जोखिम क्षमता का मूल्यांकन करता है। और लोन देना ह या नहीं इस बात का निर्धारण करता है।
जिन आवेदकों का सिबिल स्कोर 700 या उससे अधिक होता है यानी सिबिल स्कोर 900 के जितना करीब हो उतना बेहतर माना जाता है। क्योंकि ऐसे आवेदकों को लोन संस्थान लोन देने में प्राथमिकता प्रदान करते हैं।
ये भी पढ़ें: जानें कम क्रेडिट स्कोर कैसे आपको प्रभावित कर सकता है?
ये भी पढ़ें- सिबिल कस्टमर केयर नंबर
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त देखिए यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. सिबिल सेल्फ सर्विस पोर्टल क्या है?
उत्तर: ट्रांसयूनियन की विभिन्न सेवाओं का लाभ लेने के लिए आपको ‘myCIBIL खाता’ बना होगा। जिससे सिबिल सेल्फ सर्विस पोर्टल (CIBIL self-service portal) का एक्सेस मिल जाएगा और इसकी मदद से आप CIBIL स्कोर की जाँच करना, CIBIL क्रेडिट रिपोर्ट देखना/डाउनलोड करना और CIBIL विवाद समाधान के माध्यम से रिपोर्ट में हुई किसी तरह की गलती का सुधार करना जैसे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. लोन लेने के लिए सिबिल स्कोर कितना होना चाहिए?
उत्तर: लोन देने के लिए सिबिल स्कोर की क्राइटेरिया सभी बैंकों में अलग-अलग है। साथ ही यह लोन के प्रकार पर भी निर्भर करता है कि कौन-सा लोन ले रहे हैं। हालांकि आमतौर पर 750 या उससे अधिक सिबिल स्कोर को बैंक व एनबीएफसी द्वारा अच्छा माना जाता है।
प्रश्न. सिबिल किसी व्यक्ति की क्रेडिट हिस्ट्री का रिकॉर्ड कितने समय तक रखता है?
उत्तर: CIBIL अंतिम रिपोर्ट की तारीख से 7 वर्षों तक आपके क्रेडिट इतिहास का रिकॉर्ड रखता है।
प्रश्न. क्या सिबिल स्कोर केवल भारत में लागू है?
उत्तर: हां, सिबिल स्कोर केवल भारत में लागू है और ये केवल भारत के लोन संस्थानों द्वारा प्राप्त जानकारी के आधार पर रिपोर्ट तैयार करता है।
प्रश्न. क्या ट्रांसयूनियन सिबिल का भारत में कोई मोबाइल एप्लीकेशन भी है?
उत्तर: नहीं, भारत के लिए ट्रांसयूनियन सिबिल का कोई मोबाइल एप्लीकेशन नहीं है। हालांकि सिबिल के आधिकारिक पार्टनर पैसाबाज़ार मोबाइल ऐप है, जिस पर आप मासिक अपेडट के साथ सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं या फिर व्हाट्सऐप या ईमेल पर रिपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या CIBIL जानबूझकर चूक करने वाले डिफॉल्टर की लिस्ट जारी करता है?
उत्तर: नहीं, सिबिल को डिफॉल्ट लिस्ट जारी नहीं करता है, क्योंकि ये कोई ऐसी लिस्ट रखता ही नहीं है।
प्रश्न .क्या CIBIL एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है?
उत्तर: CIBIL आधिकारिक तौर पर एक क्रेडिट सूचना कंपनी है न कि क्रेडिट रेटिंग एजेंसी। यह व्यक्तियों के लिए क्रेडिट स्कोर प्रदान करता है और कंपनियों के लिए उनकी साख का निर्धारण करने के लिए क्रेडिट रैंक प्रदान करता है। हालांकि, एक क्रेडिट रेटिंग एजेंसी कंपनियों को उनके क्रेडिट हिस्ट्री के आधार पर क्रेडिट रेटिंग प्रदान करती है।
प्रश्न. CIBIL का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर: ट्रांसयूनियन CIBIL लिमिटेड को पहले CIBIL कहा जाता था। CIBIL का पूर्ण रूप क्रेडिट इंफॉर्मेशन ब्यूरो (इंडिया) लिमिटेड है।
प्रश्न. सिबिल स्कोर में ‘NA/NH’ का क्या मतलब होता है?
उत्तर: सिबिल स्कोर में ‘NA/NH’ का मतलब होता है- लागू नहीं/हिस्ट्री नहीं। जिसका अर्थ निम्न प्रकार होता है:
कृपया ध्यान दें कि ‘एनए/एनएच’ का मतलब ये नहीं है कि आपका क्रेडिट स्कोर खराब है। हालांकि इससे कुछ उधारकर्ता लोन देने से मना कर सकते हैं क्योंकि उन्हें आपकी जोखिम क्षमता का पता नहीं।
प्रश्न. मेरा CIBIL स्कोर कम होने का क्या कारण है?
उत्तर:आपके द्वारा CIBIL स्कोर को नकारात्मक रूप से प्रभावित करने के कई कारण हो सकते हैं। सामान्य कारणों में शामिल हो सकते हैं:
प्रश्न. क्या मैं कम CIBIL स्कोर होने पर भी लोन ले सकता हूं?
उत्तर: हां, कम सिबिल स्कोर होने के बावजूद अन्य योग्यता शर्तों को पूरा करने पर आप लोन ले सकते हैं। हालांकि आपको कम लोन राशि मिल सकता है और वो भी अधिक ब्याज दर पर।