Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
केनरा बैंक 35 लाख रुपये तक की लोन राशि के लिए 8.75% प्रति वर्ष की दर से गोल्ड लोन ऑफर करता है। जिसकी भुगतान अवधि 2 वर्ष तक की है। ग्राहक अपने सोने के गहनों और सोने के सिक्को को गिरवी रखकर बैंक से गोल्ड लोन ले सकते हैं। उधारकर्ता बुलेट पुनर्भुगतान विधि और ब्याज भुगतान विधि के माध्यम से पुनर्भुगतान कर सकते हैं। केनरा बैंक गोल्ड लोन (Canara Bank Gold Loan) के बारे में और अधिक जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
| केनरा बैंक गोल्ड लोन | |
| ब्याज दर | 8.75% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹5,000- ₹35 लाख |
| LTV रेश्यो | सोने के बाज़ार मूल्य का 80% तक |
| अवधि | 3 साल तक |
| कोलैटरल/सिक्योरिटी | सोने के गहने/ बैंक द्वारा प्रति ग्राहक को जारी 50 ग्राम तक के स्पेशल सोने के सिक्के |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि का का 0.50% (अधिकतम ₹5,000) |
ब्याज दरें 3 अप्रैल 2025 को अपडेट की गई है।
केनरा बैंक गोल्ड लोन की ब्याज दर 8.75% प्रति वर्ष है। हालांकि ब्याज दरें बैंक द्वारा ऑफर की जाने वाली गोल्ड लोन स्कीम के आधार पर अलग-अलग हो सकती है।
| विवरण | ब्याज दर (प्रति वर्ष) |
| स्वर्ण लोन | 9.00% |
| स्वर्ण ओवरड्राफ्ट | 9.00% |
| स्वर्ण एक्सप्रेस | 9.00% |
केनरा बैंक भारतीय निवासी और एनआरआई दोनों को गोल्ड लोन ऑफर करता है। हालांकि बैंक अपने आवेदकों की उम्र और पेशे, सुरक्षा के रूप में गिरवी रखे गए सोने के आभूषणों का वजन और शुद्धता आदि सहित अन्य कारकों पर भी विचार कर सकते हैं।
केनरा बैंक ने गोल्ड लोन लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों का उल्लेख नहीं किया है। हालांकि, आवेदक केनरा बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते समय निम्नलिखित गोल्ड लोन दस्तावेज़ों पर विचार कर सकते हैं।