ICICI बैंक एक आसान कागज़ी प्रक्रिया के साथ सोने के आभूषणों के बदले लोन प्रदान करता है। बदले में, ग्राहक को लोन राशि पर ब्याज का भुगतान करने की आवश्यकता होती है। ग्राहक द्वारा लिए गए गोल्ड लोन का उपयोग आपके व्यवसाय के लिए, संपत्ति या ऑटोमोबाइल की खरीद की डाउन पेमेंट, अपने बच्चों की शिक्षा, मेडिकल इमरजेंसी, छुट्टी, कृषि से जुड़ी ज़रूरतों आदि के लिए किया जा सकता है। यहाँ ICICI गोल्ड लोन की ब्याज दर, न्यूनतम आवश्यकता और अवधि के बारे में अधिक जानकारी है।
ICICI बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं
- लोन की मंजूरी और ट्रान्सफर प्रक्रिया तेज़ और सरल है
- हर ग्राहक 25,000 रु. तक के कृषि लोन के लिए पेनल्टी ब्याज लागू नहीं है
- EMI के माध्यम से नहीं बल्कि लोन की समाप्ति लोन अवधि के अंत में आवश्यक है
ICICI गोल्ड लोन ब्याज दर और योग्यता शर्तें
आईसीआईसीआई (ICICI) गोल्ड लोन प्राप्त करने से पहले इन बातों को भी जानना चाहिए:
- 18 से 70 वर्ष की आयु के भीतर कोई भी आईसीआईसीआई बैंक गोल्ड लोन ले सकता है
- गोल्ड लोन के योग्य होने के लिए सोने के गहनों की शुद्धता 18 कैरट से अधिक होनी चाहिए
- सोने के गहनों के अलावा, सोने के सिक्के गिरवी रखकर भी गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं। हालाँकि, सिक्कों को भारत में 99.99% शुद्धता वाले बैंकों द्वारा जारी 24 कैरेट की शुद्धता का होना चाहिए। RBI की पॉलिसी के अनुसार, सोने के सिक्कों का वज़न प्रति ग्राहक 50 ग्राम से अधिक नहीं हो सकता है
न्यूनतम-अधिकतम | |
लोन राशि | ₹ 10,000-₹ 15 लाख |
लोन अवधि | 3 महीने -12 महीने |
ब्याज दर | 11% -19.76% |
प्रक्रिया फीस | लोन राशि का 1% |
ध्यान दें: ऊपर दी गई जानकारी समय-समय पर बदल सकती है।
सोने के गहनों के बदले कितना लोन मिल सकता है?
नीचे दी गई टेबल से आपको इस बात का संकेत मिल जाएगा कि आप अपने सोने के आभूषणों के बदले कितना गोल्ड लोन प्राप्त कर सकते हैं:
शुद्धता | 18कैरट (लोन राशि) | 20 कैरट (लोन राशि) | 22 कैरट (लोन राशि) | 24कैरट (लोन राशि) | |
सोने के ग्राम (मात्रा) | अवधि | ||||
15 ग्राम | 6 महीने | ₹ 28,920 | ₹32,130 | ₹35,355 | ₹38,565 |
12 महीने | ₹30,990 | ₹34,425 | ₹37,875 | ₹41,325 | |
20 ग्राम | 6 महीने | ₹38,560 | ₹42,840 | ₹47,140 | ₹51,420 |
12 महीने | ₹41,320 | ₹45,900 | ₹50,500 | ₹55,100 | |
25 ग्राम | 6 महीने | ₹48,200 | ₹53,500 | ₹58,925 | ₹64,275 |
12 महीने | ₹51,650 | ₹57,375 | ₹63,125 | ₹68,875 | |
6 महीने | ₹ 57,840 | ₹64,260 | ₹70,710 | ₹77,130 | |
30 ग्राम | 12 महीने | ₹61,980 | ₹68,850 | ₹75,750 | ₹82,650 |
ध्यान दें: यह अनुमानित मूल्य है। अंतिम मूल्य शाखा में उनकी कार्यकारी द्वारा किए गए सोने के मूल्यांकन पर निर्भर करेगा।
आवश्यक दस्तावेज़
नीचे कुछ दस्तावेज़ आईसीआईसीआई बैंक गोल्ड लोन के लिए आवेदन करते समय पेशकरने की आवश्यकता है:
- ड्राइविंग लाइसेंस
- पैन कार्ड
- फॉर्म 60/61
- पासपोर्ट की कॉपी
- वोटर आई कार्ड
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो
- एक पते के प्रमाण के रूप में रजिस्टर्ड लीज़ एग्रीमेंट (3 महीने से पुराना नहीं)
- 1 लाख रु. से अधिक के कृषि लोन के मामले में भूमि जोत का प्रमाण
ICICI गोल्ड लोन के लिए आवेदन कैसे करें?
कोई भी व्यक्ति नज़दीकी शाखा में या ऑनलाइन माध्यम से आईसीआईसीआई गोल्ड लोन का लाभ उठा सकता है।
ऑनलाइन
- आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ‘Apply Online’ पर क्लिक करें। ICICI गोल्ड लोन के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
- अगले पेज पर, लोन हेडर के तहत, ‘Gold loan’ पर क्लिक करें
- इसके बाद ‘Apply now’ पर क्लिक करें, इस लिंक पर क्लिक करने से आप मुख्य फॉर्म पेज पर पहुंच जाएंगे
- अपनी जानकारी के साथ फॉर्म भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें
- 2-3 दिनों में, ICICI बैंक के प्रतिनिधि आपको गोल्ड लोन के बारे में बताएंगे
ऑफलाइन
ICICI बैंक की नज़दीकी शाखा (http://maps.icicibank.com/mobile/) पर जाएं और अपने साथ सोना गिरवी रखने के लिए तैयार रहें। ICICI बैंक में बैंक अकाउंट इस बैंक में गोल्ड लोन के लिए आवेदन करने की शर्त नहीं है। अगर दस्तावेज़ क्रम में हों, तो वहां मौजूद काउंटर कर्मचारी आपको आवेदन प्रक्रिया और अनुमोदन लोन के माध्यम से मार्गदर्शन करेंगे।
कस्टमर केयर
वैकल्पिक रूप से, आप 8444884448 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं और उनके कार्यकारी आपको अपने आवश्यक लोन आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक सभी आवश्यक जानकारियों के साथ कॉल करेगी।
ICICI बैंक कस्टमर केयर
अगर आपके पास आईसीआईसीआई बैंक गोल्ड लोन से जुड़े सवाल हैं, तो आप निम्न चरणों के माध्यम से उनसे कॉल वापस करने का आवेदन कर सकते हैं:
- आईसीआईसीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Products’ हेडर से ‘Gold loan’ चुनें
- दाई ओर एक पेज नीचे स्क्रॉल करें, अपनी जानकारी के साथ ‘Request a Call back’ फॉर्म भरें, ‘Submit’ पर क्लिक करें
- आपके आवेदन के लिए आपको रेफिरेंस नंबर मिल जाएगा। उनकी कार्यकारी आपको 2-3 दिनों में वापस कॉल करेगी
आईसीआईसीआई गोल्ड लोन अकाउंट को फोरक्लोज़ कैसे करें?
आप शाखा कार्यालय में अर्जित पूरी राशि और ब्याज का भुगतान करके अपना अकाउंट बंद कर सकते हैं। पूरा भुगतान करने के बाद, आपका लोन अकाउंट बंद हो जाएगा और शाखा प्रमुख आपके गहने सौंप देगा। किसी के पास अपने अकाउंट को फोरक्लोज़ करने का भी विकल्प होता है, यानी अवधि खत्म होने से पहले लोन का पूरा भुगतान कर अपना अकाउंट बंद करना। अकाउंट फोरक्लोज़ का शुल्क निम्नलिखित है:
अवधि | शुल्क |
6 महीने की अवधि | 1%, अगर अकाउंट 5 महीने के भीतर बंद हो जाता है और 5 महीने के बाद बंद किए जाने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है |
12 महीने की अवधि | 1%, अगर अकाउंट 11 के भीतर बंद होता है और 11 महीने के बाद बंद किए जाने पर कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है |
महत्वपूर्ण पहलू
उधारकर्ता को आईसीआईसीआई बैंक से गोल्ड लोन प्राप्त करते समय निम्नलिखित पहलुओं को ध्यान में रखना चाहिए:
- लोन राशि की स्वीकृति आपके द्वारा जमा किए गए सोने और अन्य दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन के बाद की जाएगी
- आपकी लोन राशि की योग्यता शुद्धता, सोने के शुद्ध वज़न और आपके द्वारा चुनी गई अवधि पर निर्भर करती है
संबंधित सवाल
गोल्ड लोन को मंज़ूर होने की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
यह आमतौर पर एक घंटे में वितरित किया जाता है। हालांकि, यह आपके द्वारा जमा किए गए सोने और अन्य दस्तावेज़ों के वेरिफिकेशन के तहत है।
मुझे अपने सोने के आभूषण कब वापिस मिलेंगे?
एक बार जब आप अपना गोल्ड लोन बैंक को चुका देंगे तो आपके सोने के आभूषण वापिस कर दिए जाएंगे। भुगतान नगद, चेक और डीडी के माध्यम से किया जा सकता है।
क्या मैं अपनी गोल्ड लोन राशि को आंशिक रुप से चुका सकता हूं?
हां, आप आईसीआईसीआई बैंक के साथ पार्ट-पेमेंट कर सकते हैं लेकिन आपकी सोने के आभूषण पूरी बकाया राशि चुकाने के बाद ही मिलेंगें।
अगर मुझे ब्याज जमा करने में देरी हो जाती है तो क्या मुझे कोई अन्य शुल्क भी देना होगा?
हाँ, आपको ब्याज के अलावा 6% वार्षिक दर के हिसाब ब्याज जुर्माना देना होगा।
क्या आईसीआईसीआई बैंक के पास मेरा सोना सुरक्षित है?
हां, आपके द्वारा गिरवी रखा सोना आईसीआईसीआई बैंक की तिजोरी में रखा जाएगा। गोल्ड लोन की राशि और अन्य बकाया शुल्क चुकाने के बाद, सोना आपको उसी स्थिति में वापस दिया जाएगा जैसा आपने पहले स्थान पर जमा किया था।