Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
कोटक महिंद्रा (Kotak Mahindra) बैंक की ब्याज दरें 9% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक 1.5 करोड़ रुपये तक की लोन राशि और 4 वर्ष तक की अवधि के साथ गोल्ड लोन प्रदान करता है। आवेदक अपने 18 से 22 कैरेट के सोने के आभूषणों और 24 कैरेट के सोने के सिक्कों (प्रति ग्राहक 50 ग्राम तक) के बदले कोटक गोल्ड लोन का लाभ उठा सकते हैं। कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन के ग्राहक के पास लोन का भुगतान करने के तीन विकल्प हैं: बुलेट स्कीम, ईएमआई स्कीम और वेनिला स्कीम।
| कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन की विशेषताएं | |
| ब्याज दर | 9% -24% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | 20,000 रुपये – 1.5 करोड़ रुपये |
| लोन अवधि | 4 वर्ष तक |
| एलटीवी रेश्यो | 65% से 75% |
| प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 2% तक |
| कोलैटरल | सोने के आभूषण और सोने के सिक्के |
| भुगतान |
|
ब्याज दरें 7 मार्च 2025 को अपडेट की गई है।
कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन (Kotak Mahindra Bank Gold Loan) की ब्याज दरें 9% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक अपने गोल्ड लोन आवेदकों को प्रकार और लोन अवधि के आधार पर गोल्ड लोन ब्याज दरें प्रदान करता है।
| न्यूनतम ब्याज दर | 9% प्रति वर्ष |
| अधिकतम ब्याज दर | 24% प्रति वर्ष |
| प्रकार | शुल्क |
| प्रोसेसिंग शुल्क | लोन राशि का 2% तक |
| दस्तावेज़ीकरण शुल्क | NIL |
| प्रीपेमेंट/फोरक्लोजर शुल्क | 12 महीने तक बुलेट लोन:
|
| क्रेडिट एडमिनिस्ट्रेशन चार्ज | NIL |
| ओवरड्यू ब्याज | ओवरड्यू राशि का 3% |
कोटक महिंद्रा बैंक के मौजूदा ग्राहकों के लिए-
नए ग्राहकों के लिए
ईएमआई योजना के माध्यम से कोटक महिंद्रा बैंक गोल्ड लोन लेने की योजना बनाने वाले आवेदक लोन अवधि, लोन राशि और ब्याज दर के आधार पर अपनी ईएमआई और ब्याज को कैलकुलेट करने के लिए विभिन्न ऑनलाइन गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। ग्राहक पैसाबाजार वेबसाइट पर उपलब्ध गोल्ड लोन ईएमआई कैलकुलेटर का भी उपयोग कर सकते हैं।