Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.05% से शुरू होती हैं। बैंक गोल्ड लोन पर 1 करोड़ रुपये तक की लोन राशि और 2 वर्ष तक की अवधि के लिए पर गोल्ड लोन प्रदान करता है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन आवेदक अपने गोल्ड लोन को बुलेट रीपेमेंट विकल्प या ईएमआई आधारित विकल्प के माध्यम से चुका सकते हैं।
| बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन | |
| ब्याज दर | 9.05% प्रति वर्ष से शुरू |
| लोन राशि | ₹20,000 से ₹1 करोड़ |
| एलटीवी रेश्यो | गोल्ड की मार्किट मूल्य का 75% तक |
| अवधि | टर्म लोन ईएमआई आधारित- 2 साल तक टर्म लोन बुलेट भुगतान- 1 साल तक कैश क्रेडिट- साल में एक बार चुकाया जाता है |
| कोलैटरल | सोने के आभूषणों गिरवी |
| प्रोसेसिंग शुल्क | शून्य |
ब्याज दर 27 मार्च 2025 को अपडेट की गई है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र गोल्ड लोन की ब्याज दरें 9.05% प्रति वर्ष से शुरू होती हैं। बैंक आवेदकों को दिए जाने वाले गोल्ड लोन के प्रकार के आधार पर अलग-अलग गोल्ड लोन ब्याज दरें प्रदान करता है।
उद्देश्य: महा गोल्ड लोन एक टर्म लोन या कैश क्रेडिट सुविधा है जो आवेदकों को सट्टेबाजी को छोड़कर विभिन्न उद्देश्यों के लिए धन प्रदान करता है।
लोन राशि: 20,000 रुपये से 25 लाख रुपये तक
अवधि: टर्म लोन फैसिलिटी
कैश क्रेडिट सुविधा: वर्ष में एक बार चुकाया जाना है
बैंक ऑफ महाराष्ट्र अपने कर्मचारियों सहित सभी व्यक्तियों को सोने के आभूषणों के बदले गोल्ड लोन प्रदान करता है। बैंक अपने आवेदकों की गोल्ड लोन योग्यता का मूल्यांकन करते समय सिबिल स्कोर या किसी अन्य क्रेडिट स्कोर पर विचार नहीं करता है।