Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
बंधन बैंक आम नागरिकों को सालाना 2.95-7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को सालाना 3.70-7.70% की ब्याज दर पर FD योजनाएं प्रदान करता है, जिसकी अवधि 7 दिनों से लेकर 10 साल या उससे अधिक होती है। बैंक टैक्स सेविंग FD योजना भी प्रदान करता है, जिसकी ब्याज दरें आम नागरिकों के लिए सालाना 6.25% और वरिष्ठ नागिरकों के लिए 7.25 प्रति वर्ष है।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंइसके अलावा बैंक NRI के लिए विभिन्न फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाएं जैसे NRE, RFC और FCNR (B) प्रदान करता है। बंधन बैंक की FD योजनाओं (Bandhan Bank FD Schemes) और बंधन बैंक एफडी ब्याज दरों (Bandhan Bank FD Par Kitne Interest Milta hai), ये जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
बंधन बैंक एफडी ब्याज दरें |
|
| अधिकतम स्लैब रेट | 7.20% (2 साल से 3 साल से कम) |
| 1 साल के लिए | 7.00% |
| 2 साल के लिए | 7.20% |
| 3 साल के लिए | 7.00% |
| 4 साल के लिए | 7.00% |
| 5 साल के लिए | 5.85% |
| टैक्स- सेविंग एफडी | 6.25% |
*ब्याज दरें 11 दिसंबर 2025 को अपडेट की गई हैं।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
| अवधि | बंधन बैंक की फिक्स्ड डिपॉज़िट दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 7 दिन से 14 दिन | 2.95 | 3.70 |
| 15 दिन – 30 दिन | 2.95 | 3.70 |
| 31 दिन – 2 महीने से कम | 3.45 | 4.20 |
| 2 महीने – 3 महीने से कम | 4.20 | 4.95 |
| 3 महीने – 6 महीने से कम | 4.20 | 4.95 |
| 6 महीने – 1 साल से कम | 4.20 | 4.95 |
| 1 साल | 7.00 | 7.50 |
| 1 साल 1 दिन 1 – 1 साल 9 महीने | 7.00 | 7.50 |
| 1 साल 9 महीने 1 दिन – 2 साल | 7.00 | 7.50 |
| 2 साल – 3 साल से कम | 7.20 | 7.70 |
| 3 साल – 5 साल से कम | 7.00 | 7.50 |
| 5 साल – 10 साल तक | 5.85 | 6.60 |
नोट: 1. NRE फिक्स्ड डिपॉज़िट की न्यूनतम अवधि 1 साल है
2. अतिरिक्त ब्याज दरें भारत में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को दी जाएगी
| अवधि | ब्याज दरें (प्रति वर्ष%) | |
| आम नागरिक | वरिष्ठ नागरिक | |
| 5 साल से 10 साल | 6.25% | 7.25% |
*ब्याज दरें 9 अगस्त 2025 से लागू
| अवधि | ब्याज़ दरें (प्रति वर्ष%) | ||
| USD | GBP | EUR | |
| सिर्फ 1 साल | 4.95 | 3.72 | लागू नहीं |
| 1 साल से 2 साल | 4.65 | 3.72 | लागू नहीं |
| 2 साल से 3 साल | 3.55 | लागू नहीं | लागू नहीं |
| 3 साल से 4 साल | 3.55 | लागू नहीं | लागू नहीं |
| 4 साल से 5 साल | 3.55 | लागू नहीं | लागू नहीं |
| केवल 5 साल | 2.55 | लागू नहीं | लागू नहीं |
ध्यान दें:
यह भी पढ़ें: इन बैंकों से मिलेगा एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
ग्राहकों को डिपॉज़िट अवधि पूरी होने से पहले अपने FD अकाउंट से पैसा निकालने की अनुमति दी जाती है। इसे FD तोड़ना भी कहा जा सकता है। बंधन बैंक अपनी फिक्स्ड डिपॉज़िट योजनाओं में यह सुविधा प्रदान करता है लेकिन टैक्स-बचत योजना के लिए नहीं। बैंक द्वारा एक मामूली जुर्माना लगाया जा सकता है जिसके बारे में योजना में बताया जाएगा।
कई बार अचानक पैसे की ज़रूरत होती है, ऐसी स्तिथि के लिए निवेशकों के पास अपने बंधन बैंक एफडी के बदले लोन लेने का विकल्प होता है।
ये जानने के लिए की बंधन बैंक की FD मैच्योर होने पर आपको कितनी राशि मिलेगी आप पैसाबाज़ार.कॉम के FD कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको FD कैलकुलेटर में कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी जैसे FD में निवेश की जाने वाली राशि, उसकी अवधि और लागू FD दरें और इसके आधार पर आपको बता दिया जाएगा कि आपको मैच्योरिटी पर कितनी राशि मिलेगी। FD कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
प्रश्न. क्या बंधन बैंक द्वारा टैक्स सेवर एफडी पर समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा उपलब्ध है?
उत्तर: नहीं, टैक्स सेवर एफडी योजना मैच्योरिटी से पहले राशि निकालने या खाता बंद करने की सुविधा प्रदान नहीं करती है।
प्रश्न. बंधन बैंक एफडी की सबसे ज़्यादा ब्याज दर कितनी है?
उत्तर: वर्तमान में बंधन बैंक की अधिकतम ब्याज दर 7.20% प्रति वर्ष है।
प्रश्न. बंधन बैंक में एफडी कैसे खोल सकते हैं?
उत्तर: बंधन बैंक में कस्टमर्स इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल और बैंक के नज़दीकी ब्रांच जाकर एफडी अकाउंट खोल सकते हैं।
प्रश्न. क्या बंधन बैंक एफडी के बदले ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान करता है?
उत्तर: बंधन बैंक 5 साल तक की अवधि की एफडी पर 90% तक ओवरड्राफ्ट की सुविधा प्रदान करता है।
प्रश्न. क्या अपने मौजूदा बंधन बैंक एफडी की अवधि में बदलाव किया जा सकता है?
उत्तर: नहीं, एक बार एफडी खोलने के बाद उसकी अवधि में बदलाव नहीं किया जा सकता। अगर आप किसी दूसरी अवधि के लिए एफडी में निवेश करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी मौजूदा एफडी को बंद करना होगा। इसके बाद, आप नई अवधि के लिए एफडी में निवेश कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपनी बंधन बैंक एफडी को किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकता हूं?
उत्तर: आप बंधन बैंक में खोली गई एफडी को किसी दूसरे बैंक में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी मौजूदा बंधन बैंक एफडी को बंद करना होगा या फिर मैच्योरिटी तक इंतज़ार करना होगा, मैच्योरिटी पर आप उस रकम को किसी दूसरे बैंक की एफडी स्कीम में निवेश कर सकते हैं।