Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो अक्सर खरीददारी करते रहते हैं। इस कार्ड से आप खरीददारी पर तो बचत कर ही सकते हैं, साथ ही आपको ग्रोसरी, फिल्म, डाइनिंग और डिपार्टमेंटल स्टोर में खरीददारी पर रिवॉर्ड पॉइंट भी मिलते हैं। एसबीआई सिंपलीसेव क्रेडिट कार्ड (SBI SimplySave Credit Card) के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस लेख को पढ़ें।
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
| कार्ड का प्रकार | एंट्री-लेवल |
| इसके लिए उपयुक्त | रोज़मर्रा के खर्च |
| जॉइनिंग फीस | ₹499 |
| वार्षिक फीस | ₹499 (साल में ₹1 लाख खर्च करने पर माफ) |
| वेलकम बेनिफिट | 2,000 बोनस रिवॉर्ड पॉइंट (जिसकी कीमत ₹500) |
| मुख्य विशेषता | डाइनिंग, मूवी, ग्रॉसरी और डिपार्टमेंटल स्टोर पर किए गए खर्च पर 10 गुना रिवॉर्ड पॉइंट |
| पैसाबाज़ार की रेटिंग | 3/5 |
यह भी पढ़ें: भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड कौन-से हैं? कैसे बनवाएं क्रेडिट कार्ड?
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड विभिन्न कैटेगरी जैसे खानपान, मूवी, ग्रॉसरी, फ्यूल आदि पर कई लाभ प्रदान करता है। आप इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए हर खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं और उन्हें 4 रिवॉर्ड पॉइंट= 1 रु. के रूप में रिडीम कर सकते हैं। नीचे एसबीआई सिंप्लीसेव क्रेडिट कार्ड (SBI SimplySAVE Credit Card) की विशेषताओं के बारे में बताया गया है:-
10 गुना तक के रिवॉर्ड पॉइंट
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप चुनिंदा कैटेगरी पर 10 गुना तक के रिवॉर्ड पॉइंट प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इसके बारे में जानकारी दी गई है:-
इस तरह अगर आप ग्रॉसरी पर 3,000 रु. खर्च करते हैं तो आप 200 रिवॉर्ड पॉइंट अर्न कर सकते हैं। जो 50 रु. के बराबर होगा। हालांकि अगर आप इतनी ही राशि ट्रैवल पर खर्च करते हैं तो बेस रेट मिलेगा। जिसका मतलब है 3,000 रु. पर 20 रिवॉर्ड पॉइंट्स, यानी मात्र ₹5. इस तरह आप SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड से ग्रॉसरी, डायनिंग और मूवी आदि पर खर्च करके अधिकतम लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में क्रेडिट कार्ड ऑफर 2025
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड के अन्य फायदें
SBI सिंप्लीसेव क्रेडिट कार्ड बोनस रिवॉर्ड पॉइंट, वार्षिक फीस और फ्यूल सरचार्ज पर छूट जैसे कई अन्य फायदें भी प्रदान करता है जिनके बारे में नीचे बताया जा रहा है:-
मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड पर लागू फीस और चार्ज़ेस की जानकारी नीचे दी गई है:
| फीस और चार्ज़ेस | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹499 |
| वार्षिक/रिन्यूअल फीस | ₹499 (साल में ₹1 लाख खर्च करने पर वापस) |
| ब्याद दरें | 3.50% प्रति महीने (42% प्रति वर्ष) |
| लेट पेमेंट फीस* | स्टेटमेंट बैलेंस के लिए:
|
इससे जुड़े अन्य फीस और चार्ज़ेस के बारे में जानने के लिए यहां क्लिक करें।
** तय तारीख तक लगातार 2 बार मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट न करने पर 100 रु. का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। ये शुल्क तब तक लिया जाएगा, जब तक आप मिनिमम अमाउंट ड्यू का पेमेंट नहीं करते।
इस कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:-
| योग्यता शर्तें | विवरण |
| आयु | 21 से 70 वर्ष |
| व्यवसाय | नौकरीपेशा या गैर नौकरीपेशा |
| आवश्यक दस्तावेज़ | आवश्यक दस्तावेजों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
| इन शहरों में मिलेगा क्रेडिट कार्ड | शहरों की लिस्ट के लिए यहां क्लिक करें |
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम वार्षिक फीस के साथ बेसिक क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं। इस कार्ड पर 500 रु. की वार्षिक फीस ली जाती है जो साल में 1 लाख से अधिक खर्च करने पर वापस कर दी जाती है। इस क्रेडिट कार्ड पर आपको प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट दिए जाते हैं। कुल मिलाकर, आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं अगर:
नीचे कुछ क्रेडिट कार्डों के बारे में बताया गया है जो SBI सिंपलीसेव क्रेडिट कार्ड के समान लाभ प्रदान करते हैं:-
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएं |
| SBI सिंपलीक्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹499 | चुनिंदा पार्टनर से प्रति ₹100 की ऑनलाइन खरीद करने पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड | ₹750 | प्रति ₹150 खर्च करने पर 1 रिवॉर्ड पॉइंट |
| HDFC मनीबैक क्रेडिट कार्ड | ₹500 | प्रति ₹150 ऑनलाइन खर्च करने पर 4 रिवॉर्ड पॉइंट |
| HDFC स्मार्ट वैल्यू क्रेडिट कार्ड | शून्य | ऑनलाइन, खानपान, टेलीकॉम कैटेगरी पर प्रति ₹100 खर्च करने पर 3 रिवॉर्ड पॉइंट |
| स्टैंडर्ड चार्टर्ड प्लेटिनम रिवॉर्ड क्रेडिट कार्ड | ₹250 | पार्टनर रेस्टोरेंट पर प्रति ₹150 खर्च करने पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट |
मुफ़्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें?
उत्तर: आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए पैसाबाज़ार के ज़रिए आवेदन कर सकते हैं, आपको बस एक एप्लीकेशन फॉर्म और संबंधित दस्तावेज जमा करने हैं। हमारे प्लेटफॉर्म के ज़रिए इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें। इसके अलावा आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या बैंक की नज़दीकी शाखा में जाकर भी आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड पर रिवॉर्ड पॉइंट कैसे रिडीम करें?
उत्तर: आप SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड के पॉइंट्स को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रिडीम/ उपयोग कर सकते हैं। अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स को ऑनलाइन रिडीम करने के लिए, आप SBI कार्ड मोबाइल ऐप डाउनलोड कर सकते हैं या बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल पर जा सकते हैं। इसके अलावा, आप कस्टमर केयर नंबर पर भी कॉल कर सकते हैं और एग्जीक्यूटिव आपको रिडेम्पशन प्रक्रिया में मदद करेगा।
प्रश्न. क्या SBI सिंपलीसेव क्रेडिट कार्ड के ज़रिए किए गए प्रत्येक ट्रांजैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज में छूट मिलती है?
उत्तर: नहीं, आप भारत के पेट्रोल पंपो पर ₹500 से ₹3,000 रु. के ट्रांजैक्शन पर फ्यूल सरचार्ज में छूट का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा आप प्रत्येक स्टेटमेंट पीरियड में अधिकतम ₹100 की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड में कैश विड्रॉल करने पर कोई फीस लगती है?
उत्तर: हाँ, क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पैसे निकालने पर बैंक निकाली गई राशि का 2.5% या न्यूनतम ₹500 का शूल्क लेता है। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कैश न निकालें क्योंकि इसके लिए आपको अधिक फीस देनी पड़ती है और साथ ही इससे आपके क्रेडिट स्कोर पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
प्रश्न. SBI सिंपलीसेव क्रेडिट कार्ड पर इंटरेस्ट–फ्री पीरियड कितना होता है?
उत्तर: SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड पर दिया जाने वाली इंटरेस्ट–फ्री पीरियड 20 से 50 दिनों तक का होता है।
प्रश्न.SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड का बिल पेमेंट कैसे करें?
उत्तर: आप अपने क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। आप NEFT, इलेक्ट्रॉनिक बिल पेमेंट, नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (एनएसीएच), वीजा क्रेडिट कार्ड पे, डेबिट कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। इसके अलावा आप कैश, चेक, डिमांड ड्राफ्ट और SBI एटीएम द्वारा ऑफ़लाइन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड पर एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस दिया जाता है?
उत्तर: नहीं, SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड कोई एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस सुविधा प्रदान नहीं करता है।
प्रश्न. SBI सिम्पली सेव क्रेडिट कार्ड की लिमिट कैसे चेक करें?
उत्तर: आप SBI कार्ड ऐप के ज़रिए कुल क्रेडिट लिमिट और उपलब्ध क्रेडिट लिमिट दोनों चेक कर सकते हैं।