Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और भारत पेट्रोलियम ने मिलकर लॉन्च किया है। ये कार्ड फ्यूल खर्च पर अच्छा वैल्यू-बैंक और रिवॉर्ड पॉइंट ऑफर करता है। साथ ही इसकी वार्षिक फीस भी कम है। एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड के फायदे (SBI BPCL Credit Card Benefits) क्या हैं, इसकी फीस व चार्जेस कितनी है आदि जानने के लिए ये लेख पढ़ें:
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
50+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
बीपीसीएल SBI कार्ड एक को ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड (fuel credit card) है जो बीपीसीएल पेट्रोल पंप से फ्यूल लेने पर रिवॉर्ड पॉइंट्स के रुप में 4.25% तक का वैल्यू बैक ऑफर करता है। इन रिवॉर्ड पॉइंट्स को बीपीसीएल के 1200 से अधिक पार्टनर आउलेट्स पर तुरंत रिडिम कर सकते हैं। फ्यूल क्रेडिट कार्ड होने के बावजूद ये कार्ड अन्य खर्चों जैसे ग्रॉसरी, डायनिंग और मूवीज आदि पर भी अच्छा रिवॉर्ड ऑफर करता है।
बीपीसीएल एसबीआई कार्ड (BPCL SBI Card) की वार्षिक फीस 499 रुपये है, इसके बावजूद भी यह अन्य एंट्री लेवल फ्यूल क्रेडिट कार्ड जैसे- इंडियन ऑयल एचडीएफसी, इंडियन ऑयल एक्सिस और ICICI एचपीसीएल सुपर सेवर क्रेडिट के समान लाभ प्रदान करता है। इस कार्ड की अन्य विशेषताएं व लाभ जानने के लिए लेख पढ़ें:
| मुख्य पॉइंट: |
SBI बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड के फायदे (SBI BPCL Credit Card Benefits) व विशेषताएं निम्नप्रकार है:
इस कार्ड के ज़रिए आप बीपीसीएफ से फ्यूल खरीद पर रिवॉर्ड के माध्यम से (1 रिवॉर्ड पॉइंट= ₹0.25, और 1% फ्यूल सरचार्ज माफ़) 3.25% तक बचत कर सकते हैं। इससे आपके को-ब्रांडेड फ्यूल खर्च पर कुल 4.25% तक वैल्यू-बैक प्राप्त होता है। तो अगर आप बीपीसीएल फ्यूल पंप पर 5,000 रु. खर्च करते हैं तो आपको 650 रिवॉर्ड पाइंट मिलता है, जिसका मूल्य 162.50 रु. होता है। इसके साथ ही आप फ्यूल सरचार्ज के रुप में 50 रु. बचत कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ये हैं भारत के टॉप क्रेडिट कार्ड, ऐसे करें आवेदन?
एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड पर लगने वाली फीस व चार्जेस (SBI BPCL Credit Card Fee & Charges) निम्नप्रकार है:
| फीस/शुल्क | राशि |
| वार्षिक फीस | ₹499 |
| रिन्यूअल फीस | ₹499 |
| ब्याज़ मुक्त अवधि | रिटेल खरीदारी करने पर 20-50 दिन, साथ ही पिछले सभी बिलों का भुगतान हो गया है. |
| ब्याज़ दर | प्रतिमाह 3.35% तक। वार्षिक 40.2% |
| न्यूनतम बकाया राशि और ब्याज़ दर | बकाया राशि पर 5% (न्यूनतम 200 रु. + लागू टैक्स + ईएमआई (अगर ईएमआई हो) + ओवर लिमिट राशि (अगर हो) |
| नकदी निकालने की सीमा | क्रेडिट लिमिट की 80%, एक दिन में अधिकतम 15,000 रु. |
| ब्याज़ मुक्त अवधि | शून्य |
| नकदी निकालने पर शुल्क | प्रतिमाह 3.35% तक, ट्रांजेक्शन की तारिख से 40.2% प्रतिवर्ष |
| SBI एटीएम और अन्य एटीएम से नकदी निकालने पर शुल्क | निकाली गई राशि का 2.5% या प्रति ट्रांजेक्शन पर 300 रु. जो भी ज़्यादा हो. |
| अन्तराष्ट्रीय एटीएम से नकदी निकालने पर फीस | निकाली गई राशि का 3% या प्रति ट्रांजेक्शन पर 300 रु. जो भी ज़्यादा हो. |
| ओवर लिमिट शुल्क | ओवर लिमिट राशि का 2.5% या न्यूनतम 500 रु. जो भी ज़्यादा हो. |
| देरी से भुगतान पर फीस |
|
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए एक अच्छा ऑप्शन है जो अक्सर बीपीसीएल पेट्रोल पंप से फ्यूल की खरीदारी करते हैं। साथ ही कम वार्षिक फीस वाली एंट्री लेवल क्रेडिट कार्ड लेना चाहते हैं। इसके साथ ही ग्रॉसरी और लाइफस्टाइल से संबंधति खर्चों जैसे डायनिंग व मूवी खर्च पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स पाना चाहते हैं।
पैसाबाज़ार पर आप इस कार्ड के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
ऑनलाइन आवेदन के बाद आपको पैसाबाज़ार या फिर बैंक की ओर से संपर्क किया जाएगा। बैंक अधिकारी आपसे दस्तावेज लेने के लिए आपके पते पर आएगा। आपके द्वारा दिए गए दस्तावेजों की बैंक जांच करेगा। अगर सब सही होता है तो आपको दिए गए पते पर कुछ दिनों में कार्ड मिल जाएगा।
हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
प्रश्न. ऐड-ऑन कार्ड क्या है?
उत्तर: ऐड-ऑन कार्ड आपके क्रेडिट कार्ड अकाउंट पर जारी एक अतिरिक्त कार्ड होता है जिसमें आपके मुख्य क्रेडिट कार्ड जैसी ही विशेषताएँ होती है। इसे परिवार के सदस्यों के लिए जारी कराया जा सकता है।
प्रश्न. फ्लेक्सिपे क्या है?
उत्तर: फ्लेक्सिपे मौजूदा SBI क्रेडिट कार्डधारकों को दी जाने वाली सुविधा है जो उनके बिल भुगतान को ईएमआई में बदलती है। कोई भी SBI कार्ड धारक,500 रु. से अधिक का बिल भुगतान ईएमआई में कर सकता है।
प्रश्न. क्या इस कार्ड पर बैलेंस ट्रान्सफर सुविधा उपब्ध है?
उत्तर: हाँ, कार्डधारक SBI के इस कार्ड पर अपनी किसी अन्य क्रेडिट कार्ड का बिल ट्रान्सफर का चुका सकते हैं।
प्रश्न. SBI बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड के फायदे क्या हैं?
उत्तर: एसबीआई बीपीसीएल क्रेडिट कार्ड कम वार्षिक फीस- 499 रु. वाला एक को-ब्रांडेड फ्यूल क्रेडिट कार्ड है। जो बीपीसीएल पेट्रोल पंप से फ्यूल लेने पर 4.25% तक वैल्यू- बैक ऑफर करता है। साथ ही ग्रॉसरी, डायनिंग, मूवी और डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी रिवॉर्ड पॉइंट्स ऑफर करता है।
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | रिवॉर्ड पॉइंट | बचत |
| BPCL एसबीआई (SBI) कार्ड | ₹.499 | BPCL पेट्रोल पंपों से फ्यूल खरीदने पर 13X रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. | ₹.2,515*
₹.5,005** |
| स्टैण्डर्ड चार्टर्ड सुपर वैल्यू टाइटेनियम क्रेडिट कार्ड | ₹ 750 | प्रति 150 रु. के ट्रांजेक्शन 1 रिवॉर्ड पॉइंट. | ₹ 9,834*
₹ 12,930** |
| सिटी बैंक इंडियन ऑइल क्रेडिट कार्ड | ₹.750 | एक साल में 71 लीटर तक फ्यूल प्राप्त कर सकते हैं | ₹ 5,288*
₹10,576** |
| SBI सिम्पली-क्लिक क्रेडिट कार्ड | ₹ 750 . | ऑनलाइन खरीदारी के लिए प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट. | ₹ 9,834*
₹ 14,541** |
*वार्षिक दो लाख रुपए के खर्च पर
**वार्षिक 4 लाख रुपए के खर्च पर
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | मुख्य विशेषताएँ | पैसाबाज़ार रेटिंग |
| यात्रा SBI कार्ड | ₹ 499 | ग्रोसरी, रेस्टोरेंट, फिल्म के लिए प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 6 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. | 3.4/5 |
| ICICI प्लैटिनम चिप वीजा क्रेडिट कार्ड |
₹ 499 | फ्यूल खरीदने पर सरचार्ज माफ़
रिटेल खरीदारी पर 100 रु. खर्चने पर 2 पेबैक पॉइंट. |
3.6/5 |
| SBI सिम्पली-सेव क्रेडिट कार्ड |
₹.499 | फ्यूल खरीदने पर सरचार्ज माफ़
ग्रोसरी, डिपार्टमेंटल स्टोर, रेस्टोरेंट, फिल्म के लिए प्रति 100 रु. के ट्रांजेक्शन पर 10 रिवॉर्ड पॉइंट पाएं. |
3.7/5 |
| इंडियन ऑयल सिटी बैंक प्लैटिनम क्रेडिट कार्ड | ₹1,000 | एक साल में 71 लीटर तक फ्यूल प्राप्त कर सकते हैं | 3.6/5 |