Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
हम अक्सर कम ब्याज दर और बेहतर शर्तों पर पर्सनल लोन पाने के लिए कई बैंक व एनबीएफसी में आवेदन करते हैं। लेकिन क्या कम समय में कई लोन आवेदन करने से क्रेडिट स्कोर पर कोई असर पड़ता है? जवाब है हाँ। कम समय में कई लोन आवेदन करने से क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है। आइए इस लेख में समझते हैं कैसे, लेकिन पहले आपको “हार्ड इन्क्वायरी” समझना होगा:-
जब भी आप बैंक/NBFC में लोन या क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, वह आपकी साख जानने के लिए क्रेडिट ब्यूरो (ट्रांसयूनियन सिबिल, एक्सपीरियन, इक्विफैक्स, CRIF हाई मार्क) से आपका क्रेडिट रिपोर्ट चेक करते हैं। जिसे हार्ड इन्क्वायरी कहा जाता है। इससे आपका क्रेडिट स्कोर कुछ अंकों से कम हो जाता है, भले ही आपका लोन आवेदन मंजूर हो या न हो। इसके साथ ही लेंडर द्वारा की गई हर बार की चेकिंग आपके क्रेडिट रिपोर्ट में दर्ज होती है।
अलग-अलग बैंक व एनबीएफसी के पर्सनल लोन ऑफर की तुलना करने के लिए पैसाबाज़ार जैसे ऑनलाइन फाइनेंशियल मार्केटप्लेस पर जाएं। वहां, लोन की ब्याज दरें, योग्यता शर्ते, फीस व चार्जेस और लोन डिस्बर्सल समय आदि की तुलना करें फिर अपने लिए बेहतर लोन विकल्प चुनें। इस तरह खुद से की गई क्रेडिट स्कोर चेकिंग सॉफ्ट इन्क्वायरी मानी जाती है, इसका क्रेडिट स्कोर पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता है।
प्री-अप्रूव्ड पर्सनल लोन ऑफर को सॉफ्ट इन्क्वायरी माना जाता है, क्योंकि इसमें आप लोन के लिए आवेदन नहीं करते और इसलिए आपका क्रेडिट स्कोर पर प्रभावित नहीं होता है। लेकिन एक बार जब आप ऑफर स्वीकार कर लेते हैं, तब हार्ड इन्क्वायरी हो सकती है और क्रेडिट स्कोर भी प्रभावित हो सकता है।
हार्ड और सॉफ्ट इन्क्वायरी को समझने के बाद, यह साफ है कि लोन आवेदन हमेशा सोच-समझकर और ज़रूरत के अनुसार ही करें। साथ ही प्री-अप्रूव्ड ऑफर्स और सॉफ्ट इन्क्वायरी वाले विकल्प ही चुनें। ताकि आपका क्रेडिट स्कोर सुरक्षित रहे और भविष्य में अन्य लोन लेने के लिए आपकी क्रेडिट संबंधित पात्रता बनी रहे।