Get up to ₹1,000*
Voucher on disbursal
- Valid till 31st July '25
- |
- *T&C Apply
Get up to ₹1,000*
Voucher on disbursal
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
लोन मोराटोरियम को चुनने का विचार अच्छा हो सकता है, लेकिन उस से पहले आपको इस पर विचार कर लेना चाहिए कि आप कितना अतिरिक्त ब्याज चुकाएंगे। अगर आप 1 महीने, 2 महीने या 3 महीने के लिए लोन मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं, तो आप टर्म लोन पर देने वाले अतिरिक्त ब्याज को जानने के लिए कोविड-19 पर्सनल लोन मोराटोरियम ब्याज कैलकूलेटर टूल का उपयोग कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसका उपयोग किसी भी बैंक या गैर–बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) से लिए गए विभिन्न प्रकार के लोन जैसे कि पर्सनल लोन, होम लोन, गोल्ड लोन आदि पर देने वाले अतिरिक्त ब्याज को कैलकुलेट करने के लिए किया जा सकता है। आपको परिणाम प्राप्त करने के लिए कुछ प्रमुख जानकारी दर्ज करनी होगी।
ध्यान दें: इस कैलकुलेटर का उपयोग आपके क्रेडिट कार्ड पर बकाया ब्याज को कैलकुलेट करने के लिए नहीं किया जा सकता है। अगर आप बकाया क्रेडिट कार्ड के लिए मोराटोरियम द्वारा कमा गए ब्याज को जानना चाहते हैं, तो आपको सीधे अपने कार्ड जारी करने वाले से संपर्क करना चाहिए। याद रखें कि क्रेडिट कार्ड टर्म लोन की तुलना में बहुत अधिक ब्याज दर वसूलते हैं इसलिए क्रेडिट कार्ड बकाया पर मोराटोरियम ब्याज शुल्क काफी अधिक हो सकता है।
30+ बैंकों/ NBFC से
बेस्ट पर्सनल लोन
ऑफर पाएं
कैलकुलेटर के लिए आवश्यक जानकारी इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने मौजूदा लोन की बकाया मूलराशि जानते हैं या नहीं।
विकल्प 1: अगर आप अपने पर्सनल लोन की बकाया मूलराशि और ब्याज दर को जानते हैं, तो आपको लोन मोराटोरियम EMI कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित जानकारी प्रदान करनी होगी:
बकाया लोन राशि: यह उस लोन राशि को परिभाषित करता है जो मोराटोरियम का लाभ उठाने के समय बकाया है। यह जानकारी आपकी लोन जानकारी में पाई जा सकती है और यह तब निर्भर करेगा जब आप मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप मार्च में लोन मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं, तो आपको मार्च की शुरुआत में मूल बकाया दर्ज करना होगा और अगर आप अप्रैल में मोराटोरियम विकल्प चुनते हैं, तो आपको अप्रैल की शुरुआत में बकाया लोन राशि को दर्ज करना होगा।
ऊपर दी गई जानकारी देने के बाद, अगर आप 1 महीने, 2 महीने या 3 महीने के मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं, तो अतिरिक्त ब्याज का भुगतान जानने के लिए “Calculate” पर क्लिक करें। कृपया ध्यान दें कि ये अतिरिक्त ब्याज दिए हुए आंकड़े आपकी EMI की देने वाली तारीख के आधार पर थोड़ा भिन्न हो सकते हैं।
विकल्प 2: अगर आप लोन राशि का बकाया नहीं जानते हैं, तो आपको कुछ अलग जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता होगी ताकि कैलकुलेटर तुरंत आपके लोन की बकाया मूलराशि को कैलकुलेट कर सके। इसके बाद 1 महीने, 2 महीने और 3 महीने की मोराटोरियम के लिए देने वाला अतिरिक्त ब्याज ऑटोमेटिक रूप से आपकी जानकारी के आधार पर कैलकुलेट की गई बकाया मूलराशि के आधार पर प्रदर्शित किया जाएगा। इस मामले में आवश्यक जानकारी हैं:
कुल लोन राशि – यह मूल रूप से उधार ली गई लोन राशि को परिभाषित करता है।
लोन अवधि (वर्षों में) – यह मूल अवधि है जिसके लिए वर्षों में लोन मंज़ूर किया गया था।
लोन ब्याज दर – यह बकाया लोन पर लागू ब्याज दर है। यह जानकारी बैंक द्वारा प्रदान किए गए लोन एग्रीमेंट में उपलब्ध है।
EMI की शुरुआत की तारीख– यह वह तारीख है जिस दिन आपने अपनी पहली EMI का भुगतान किया था। DD/MM/YYYY फॉर्मेट में इस जानकारी दर्ज करने की आवश्यकता है ताकि कैलकुलेटर कोविड-19 लोन मोराटोरियम के लिए चयन के समय आपके बकाया मूलराशि को कैलकुलेट कर सके ।
ऊपर दी गई जानकारी दर्ज करने के बाद, “Calculate” पर क्लिक करें और कैलकुलेटर आपके बकाया लोन राशि की मोराटोरियम अवधि ( 1 महीना, 2 महीना और 3 महीना) की शुरुआत में प्रदर्शित करेगा और साथ ही उस अतिरिक्त ब्याज को भी दिखाएगा जो आपको भुगतान करने की आवश्यकता है।
कम दस्तावेज जमा कर सबसे बेहतर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
कोविड-19 पर्सनल लोन मोराटोरियम ब्याज कैलकुलेटर आपकी जानकारी के आधार पर निम्नलिखित परिणाम प्रदान करता है:
1 महीने के मोराटोरियम पर अतिरिक्त ब्याज – यह वह अतिरिक्त ब्याज है जो आपके द्वारा बकाया लोन अवधि पर देना होगा, अग आप केवल 1 महीने के लिए मोराटोरियम विकल्प को चुनते हैं।
2 महीने के मोराटोरियम पर अतिरिक्त ब्याज – यह वह अतिरिक्त ब्याज है जो आपके द्वारा बकाया लोन अवधि पर देना होगा, अगर आप 2 महीने की अवधि के लिए मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं।
3 महीने के मोराटोरियम पर अतिरिक्त ब्याज – यह वह अतिरिक्त ब्याज है जो आपके द्वारा बाकाय लोन अवधि पर देना होगा, अगर आप सभी 3 महीनों के लिए मोराटोरियम का विकल्प चुनते हैं।
बकाया लोन मूल राशि – अगर आप अपनी बकाया लोन मूल राशि नहीं जानते हैं, तो उस समय की बकाया लोन मूल राशि जो आप मोराटोरियम के लिए चुनते हैं, उसको दिखाया जाएगा।
मोराटोरियम अवधि के दौरान आपके बकाया पर्सनल लोन पर अर्जित ब्याज की कैलकुलेश निम्नानुसार की जाती है:
1 महीने (A) के दौरान अर्जित अतिरिक्त ब्याज= ब्याज की बकाया राशि x ब्याज दर (प्रति माह) / 100
2 महीने (B) के दौरान अर्जित अतिरिक्त ब्याज = (बकाया राशि + A) x ब्याज दर (प्रति माह) / 100
3 महीने (C) के दौरान अर्जित अतिरिक्त ब्याज) = (बकाया राशि + A+ B) x ब्याज दर (प्रति माह) / 100
अगर आप 3 महीने की मोराटोरियम अवधि = A + B + C के लिए चुनते हैं, तो कुल ब्याज अर्जित होता है।
अपने घर के रेनोवेशन के लिए आकर्षक ब्याज दरों पर पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें। अप्लाई करें
पर्सनल लोन मोराटोरियम ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग करके किए गए सेंपल कैलकुलेशन का उदाहरण निम्नलिखित हैं:
उदाहरण 1: अनिल ने XYZ बैंक से पर्सनल लोन लिया हुआ है। बकाया लोन मूल राशि 10 लाख रु. है, जिस पर 12% की ब्याज दर लागू है और 32,100 रु. की EMI है। आइए देखें कि इस मामले में EMI को कैसे कैलकुलेट किया जाएगा, अगर लोन भुगतान के लिए बकाया अवधि 2.5 वर्ष (30 महीने) है।
स्टेप 1: दिया जाने वाले अतिरिक्त ब्याज की कैलकुलेशन
प्रति माह मामूली ब्याज दर = 12/12 = 1% अर्थात 1/100
A = 10 लाख रु. x 1/100 = 10,000 रु.
B = 10,10,000 रु. x 1/100 = 10100 रु.
C = 10,20,100 रु. x 1/100 = 10,201 रु.
कुल अतिरिक्त ब्याज देय = A + B + C = 30,301 रु.
इस प्रकार अनिल को 30,301 के अतिरिक्ट ब्याज का भुगतान करना होगा। अगर वह 3 महीने के लिए मोराटोरियम अवधि चुनता है ।
उदाहरण 2: रीना ने 18% की ब्याज दर पर पर्सनल लोन लिया, जिसमें बकाया लोन राशि 5 लाख रु. है। बकाया लोन अवधि 1 वर्ष (12 महीने) है जिसमें मूल EMI राशि 40,000 रु. है। आइए समझते हैं कि EMI राशि और बकाया लोन अवधि कैसे बदल जाएगी, अगर वह मोराटोरियम विकल्प चुनती हैं।
स्टेप 1: दिए जाने वाले अतिरिक्त ब्याज की कैलकुलेशन
प्रति माह मामूली ब्याज दर = 18/12 = 1.5% अर्थात 1.5 / 100
A = 5 लाख रु. x 1.5 / 100 = 7,500 रु.
B = 5,07,500 रु. x 1.5 / 100 = 7,612.5 रु.
C= 5,15,112.5 रु. x 1.5 / 100 = 7,726.68 रु.
कुल अतिरिक्त ब्याज = A + B + C = 22,839 रु.
इसलिए, रीना को 22,839 रु. के अतिरिक्त ब्याज का भुगतान करना होगा । अगर वह 3 महीने के पर्सनल लोन मोराटोरियम विकल्प को चुनती हैं।
निम्न टेबल विभिन्न बकाया लोन मूल राशि और ब्याज दरों के लिए 1 महीने, 2 महीने और 3 महीने की मोरेटोयिरम के दौरान अर्जित ब्याज को दिखाती है।
बकाया लोन राशि ( ₹ में) | ब्याज दर (प्रतिवर्ष) | 1 महीना मोराटोरियम का चयन करके अतिरिक्त ब्याज (₹ में) | 2 महीना मोराटोरियम का चयन करके अतिरिक्त ब्याज (₹ में) | 3 महीना मोराटोरियम का चयन करके अतिरिक्त ब्याज (₹ में) |
₹ 10 लाख | 12% | 10,000 | 20,100 | 30,301 |
₹ 5 लाख | 18% | 7,500 | 15,113 | 22, 839 |
₹ 4 लाख | 20% | 6000 | 12,090 | 18,271 |
₹ 22 लाख | 8% | 14,667 | 29,431 | 44,294 |
ध्यान दें: COVID -19 पर्सनल लोन मोराटोरियम ब्याज कैलकुलेटर का उपयोग करके उपरोक्त गणना केवल उदाहरण के लिए किया गया है। वास्तविक अतिरिक्त ब्याज EMI भुगतान की तारीख के आधार पर थोड़ा भिन्न हो सकता है।
घूमने का है शौक लेकिन अभी पैसे की है कमी! आसानी से पर्सनल लोन प्राप्त करें। अप्लाई करें