Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
कैपिटल फ्लोट एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो आरबीआई के साथ रजिस्टर्ड है और सिबिल की सदस्य भी है। कैपिटल फ्लोट की कोशिश रहती है कि भारत में एसएमई सेक्टर को प्रदान किए जाने वाले लोन की प्रक्रिया जल्दी, आसान और पारदर्शी हो। यह काफी कम ब्याज दरों पर लोन ऑफर करता है, इसका भुगतान आसानी से किया जा सकता है और इसमें वह ज़ोखिम भी शामिल नहीं होता है जो अक्सर इनफॉर्मल सेक्टर फाइनेंस से जुड़ा होता है। डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके आसानी से लोन दिया जाता है और इस पर किसी तरह की प्रोसेसिंग या कैंसलेशन फीस भी लागू नहीं होती है। कैपिटल फ्लोट पर्सनल लोन लेने के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उसका किसी प्रतिष्ठित भारतीय बैंक में अकाउंट और अपना वैध पैन कार्ड, आधार कार्ड भी होना चाहिए।
बिना कुछ गिरवी रखे किसी भी ज़रूरत के लिए बेस्ट पर्सनल लोन ऑफर प्राप्त करें! अप्लाई करें
| ब्याज दरें | 18% – 24% प्रति वर्ष |
| लोन राशि | ₹1,00,000 – ₹50,00,000 |
| अवधि | 6 महीने – 3 साल |
| प्रोसेसिंग फीस | लोन राशि की 2% तक |
| प्रीपेमेंट फीस | शून्य |
ये भी पढ़ें: पर्सनल लोन के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
कैपिटल फ्लोट पर्सनल लोन की ब्याज दरें फ्लेक्सिबल होती हैं और इस लोन का भुगतान ईएमआई के ज़रिए आसानी से किया जा सकता है। पोस्ट-डेटेड चेक या ईसीएस भुगतान के दो प्रमुख तरीके हैं। यदि कोई व्यक्ति 30 दिनों की अवधि के भीतर अपने लोन का जल्दी भुगतान करना चाहता है, तो कैपिटल फ्लोट कोई प्रीपेमेंट फीस नहीं वसूलता है।