Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
पैन के लिए आवेदन करने वाले व्यक्तियों को कई बार सही फ़ॉरमेट या सही जानकारी में पैन प्राप्त करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसके लिए सरकार ने पैन के लिए आवेदन करते समय या प्राप्त करने के बाद उससे जुड़ी शिकायतों का समाधान दिया है। इसके अलावा, सरकार लगातार उसी पर काम कर रही है ताकि कोई भी पैन से जुड़े किसी भी समस्या से परेशान न हो। आयकर विभाग के पास आयकर संपर्क केंद्र (SSK) के माध्यम से पैन शिकायत दर्ज करने के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल है। इस पोर्टल का उपयोग करके कोई भी व्यक्ति UTIITSL या NSDL को जमा किए गए पैन से जुड़ी अपनी शिकायत को दर्ज कर सकते हैं। कोई भी इस पोर्टल के माध्यम से डुप्लिकेट पैन को सरेंडर कर सकता है।

आप UTIISL या NDSL के माध्यम से पैन के लिए आवेदन करने पर इससे जुड़ी किसी भी शिकायत का सामना कर रहे हैं, तो आयकर विभाग के पेज पर जा सकते हैं, जिसे स्पर्श इंडिया कहा जाता है और इस पर आप पैन कार्ड से जुड़ी अपनी शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। शिकायत जमा होने के बाद आवेदक अपने पैन आवेदन का स्टेटस/ स्थिति को जान सकेंगे।
पैन के लिए आवेदन करने या प्राप्त करने के दौरान अलग-अलग तरह की शिकायतें हो सकती हैं। नीचे कुछ शिकायतें दी गई हैं, जिन्हें सबसे आम माना जाता है:
पैन कार्ड पर गलत नाम प्रिंट होना: यह अक्सर पाया गया है कि व्यक्तियों का पैन कार्ड में नाम गलत छपा होता है या वास्विक नाम नहीं होता है। यह किसी भी मैनुअल गलती या तकनीकी के कारण हो सकता है। जितनी जल्दी हो सके इसे तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए क्योंकि यह कार्ड देश में पहचान के प्रमाण के रूप में काम करता है।
पैनकार्ड और पैन नंबर का प्राप्त न होना: कई बार गलत पते के कारण व्यक्तियों को अपना पैन नंबर या पैन कार्ड प्राप्त नहीं हो पाता है, यह कार्ड धारक की रिपोर्ट करने और इसे जल्द हल करने की ज़िम्मेदारी होनी चाहिए। ।
पैन कार्ड का डिलीवर न होना: कभी-कभी गलत डिलीवरी पते या डिलीवरी की तारीख को याद नहीं करने के कारण पैन प्राप्त नहीं हो पाता है और पैन वापिस संबंधित अधिकारियों के पास पहुंच जाता है। इस स्थिति में, संबंधित प्राधिकरण को जल्द ही रिपोर्ट की जानी चाहिए।
फोटो का मेल न खाना : कार्ड पर छपी फोटो व्यक्ति की वास्तविक फोटो बेमेल हो जाती है। यह आवेदकों द्वारा सामना की जाने वाली आम शिकायतों में से एक है। इससे जुड़ी शिकायत पर तुरंत रिपोर्ट की जानी चाहिए।
अन्य : कुछ अन्य शिकायतें भी हो सकती हैं जैसे कि पिता का नाम गलत, गलत पता, गलत नाम, जन्म की तारीख का गलत छपना आदि। ऐसी सभी गलतियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए।
विभिन्न कार्ड धारकों की शिकायतें अलग -अलग हो सकती है, आयकर संपर्क केंद्र पैन संबंधित शिकायतों को हल करने के रूप में काम करता है और यह सुनिश्चित करता है कि पैन कार्ड धारकों की शिकायतों के जल्द से जल्द हल किया जाए।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
स्पर्श पोर्टल व्यक्तियों को उनकी पैन शिकायत का स्टेटस/ स्थिति जानने की सुविधा भी प्रदान करता है । अपना पैन नंबर, कूपन नंबर, ड्रॉप डाउन मेन्यू से शिकायत नंबर दर्ज करने के बाद आप पैन शिकायतों की स्थिति जान सकते हैं। अपनी पैन शिकायत की स्थिति प्राप्त करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करें।