Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
पैन कार्ड आवेदन की प्रक्रिया आसान है और बहुत मामूली फीस है जो पैन कार्ड (PAN Card Fees) के लिए देनी होती है। पैन कार्ड प्राप्त करने के लिए अधिकारियों द्वारा लगाया गया शुल्क व्यक्ति या संस्था के पते पर निर्भर करता है। यह देश में रहने वाले और विदेश में रहने वाले नागरिकों के लिए अलग-अलग है। जिसके बारे में इस लेख में बताया गया है।
600 or 750? What's your credit
score? Check for FREE.
Let’s Get Started
The entered number doesn't seem to be correct
आय अर्जित करने वाले किसी भी इंडिविजुअल या नॉन- इंडिविजुअल इकाई के पास पैन कार्ड होना प्राथमिकता है। पैन कार्ड प्राप्त करने से उपयोगकर्ता आसानी से वित्तीय ट्रांजैक्शन कर सकेगा और सरकार द्वारा दी जाने वाली सरकारी सब्सिडी का लाभ उठा सकेगा। नागरिकों के लिए टैक्स का भुगतान करना महत्वपूर्ण है और यह राष्ट्र के विकास में मदद करता है। नीचे भारत में पैन कार्ड आवेदन के साथ-साथ पैन कार्ड अपडेट/करेक्शन करने के लिए लगने वाले शुल्कों के बारे में बताया गया है:
| प्रकार | पैन कार्ड फीस (टैक्स को मिला कर) | |
| अगर कम्युनिकेशन एड्रेस एक इंडियन एड्रेस |
||
| आवेदन का तरीका | यदि फिजिकल पैन कार्ड आवश्यक है | यदि फिजिकल पैन कार्ड आवश्यक नहीं है (ई-पैन कार्ड पैन आवेदन पत्र में दी गई ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा) |
|
₹107 | ₹72 |
| 2. पैन आवेदन पेपरलेस मोड तरीके से ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाएगा (**ई-केवाईसी और ई-साइन / **ई-साइन स्कैन आधारित / डीएससी स्कैन आधारित) | ₹101 | ₹66 |
ये भी पढ़ें: पैन कार्ड में जानकारी कैसे अपडेट करें?
| प्रकार | पैन कार्ड फीस (टैक्स को मिला कर) | |
| अगर कम्युनिकेशन एड्रेस एक फॉरेन एड्रेस है |
||
| आवेदन का तरीका | यदि फिजिकल पैन कार्ड आवश्यक है | यदि फिजिकल पैन कार्ड आवश्यक नहीं है (ई-पैन कार्ड पैन आवेदन पत्र में दी गई ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा) |
|
₹1, 017 | ₹72 |
| 2. पैन आवेदन पेपरलेस मोड तरीके से ऑनलाइन प्रस्तुत किया जाएगा (**ई-केवाईसी और ई-साइन / **ई-साइन स्कैन आधारित / डीएससी स्कैन आधारित) | ₹1, 011 | ₹66 |
जिन पैन कार्डधारकों ने अपना पैन कार्ड खो दिया या उनका पैन कार्ड ख़राब हो गया है या पैन कार्ड में अपनी जानकारी को अपडेट करना/ बदलना चाहते हैं, उन्हें 50 रु. का शुल्क भरना होगा। यह शुल्क उन धारकों के लिए लागू है जिनका पता भारत में है। जिन पैन कार्ड धारकों का पता भारत के बाहर का है उन्हें इसके लिए 959 रु. का शुल्क देना होगा।
नोट: इन शुल्कों में लगने वाला टैक्स शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: पैन कार्ड के लिए ज़रूरी दस्तावेज़
आप पैन कार्ड लेने के लिए फीस का भुगतान कैसे कर सकते हैं, इसके कई तरीके हैं जो इस पर निर्भर करते हैं कि आप पैन कार्ड भारत में प्राप्त करना चाहते हैं या विदेश में अपने पते पर:
यदि आप पैन कार्ड फॉर्म में गलत जानकारी भर देते हैं और वो अस्वीकार हो जाता है तो भारत के आयकर विभाग द्वारा फीस वापसी का कोई प्रावधान नहीं है। आपको सही जानकारी के साथ पैन कार्ड के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
ये भी पढ़ें: आधार का पैन से लिंक न होने पर क्या होगा
प्रश्न. मैं अपने पैन कार्ड का रीप्रिंट कैसे प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर: पैन कार्ड रीप्रिंट रिक्वेस्ट आप ऑनलाइन कर सकते है और ऊपर बताए गए रीप्रिंट शुल्क का भुगतान कर सकते है। इसके साथ ही जब आप पैन कार्ड रीप्रिंट के लिए रिक्वेस्ट करते हैं तब आप कोई अपडेट/करेक्शन नहीं कर सकते। अपने पैन कार्ड में बदलाव करने के लिए आपको नए पैन कार्ड के लिए अनुरोध या/और पैन डेटा में बदलाव या करेक्शन फॉर्म भरना होगा।
प्रश्न. मैं अपने पैन कार्ड में ऑनलाइन अपडेट के लिए कैसे रिक्वेस्ट कर सकता हूं?
उत्तर: यूटीआईआईटीएसएल पोर्टल या एनएसडीएल पोर्टल के माध्यम से आप पैन कार्ड डिटेल्स में अपडेट/करेक्शन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
प्रश्न: मैं अपने पैन कार्ड का उपयोग कहां कर सकता हूं?
उत्तर: पैन कार्डधारक विभिन्न उद्देश्यों के लिए पैन कार्ड का उपयोग कर सकता है, जिनमें शामिल हैं:
प्रश्न: क्या इंडिविजुअल और नॉन- इंडिविजुअल संस्थाएं अपडेट या नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर समान शुल्क का भुगतान करती हैं?
उत्तर: हां, इंडिविजुअल और नॉन- इंडिविजुअल संस्थाएं नए पैन कार्ड या अपने मौजूदा पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए समान शुल्क का भुगतान करती हैं। हालांकि, पैन कार्ड शुल्क इस बात पर निर्भर करता है कि वे ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करते हैं या नहीं और उनका पता भारतीय पता है या विदेशी पता।
ये भी पढ़ें: पैन कार्ड को आधार कार्ड से कैसे लिंक करें?