Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
कोटक महिंद्रा बैंक कॉर्पोरेट वेल्थ सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है जिसे विशेष रूप से कॉर्पोरेट ख़र्चो को मैनेज करने के लिए तैयार किया गया है। यह कार्ड अकाउंट, बजट और कंपनी के कर्मचारियों के भविष्य के ख़र्चो का प्रेडिक्शन को आसान बनाता है। यह न केवल आपके ट्रांजेक्शन मैनेज करता है, बल्कि यह कार्ड आपकी कम्पनी को बड़े स्तर पर ख़र्च करने में भी मदद करता है।
रिवॉर्ड पॉइंट – कोटक महिन्द्रा बैंक के कॉर्पोरेट क्रेडिट कॉर्ड बिज़नस से सम्बंधित हर ट्रांजेक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट देता है। यूज़र इन रिवॉर्ड पॉइंट को प्रत्येक तीन महीने में रिडीम कर सकते हैं।
उपयोग में आसानी – कर्मचारी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से बिना किसी परेशानी के कही भी ख़र्च कर सकते हैं। चूँकि यह कॉर्पोरेट लायबिलिटी क्रेडिट कार्ड है, इसलिए कार्डधारक को बिल भुगतान के बारे में सोचने की ज़रूरत नहीं है। देय राशि के लिए कंपनी ज़िम्मेदार होगी।
ज़्यादा कैशबैक – कॉर्पोरेट क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहक कैशबैक प्राप्त कर सकते हैं।
फ्यूल – कार्ड द्वारा 500 रु. से 3,000 रु. तक का फ्यूल खरीदने पर फ्यूल सरचार्ज माफ़ होगा। एक वर्ष में अधिकतम 3,500 रु. का फ्यूल सरचार्ज माफ़ होगा।
लाउंज – VISA एयरपोर्ट लाउंज ऑफ़र का उपयोग करके कार्डधारक हर तीन महीनों में दो बार डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज में प्रवेश कर सकते हैं।
कम्पनी की क्षमता में बढ़ोतरी – यह कार्ड बजट और बचत करने के साथ ही कंपनी की लागत को कम करता है। साथ ही यह खर्चों पर बेहतर निगरानी रखने में मदद करता है.
रेलवे सरचार्ज छूट – कार्ड द्वारा रेलवे टिकट बुक करने पर रेलवे सरचार्ज माफ़ कर दिया जाएगा। एक वर्ष में अधिकतम 500 रु. का सरचार्ज माफ़ किया जाएगा।
ख़र्चो का मैनेजमेंट– कर्मचारियों की वेंडर बेस्ड ट्रैकिंग के अनुसार, कंपनी अपने ख़र्चों का एक बजट बना कर रख सकती है। कोटक वीज़ा इंटेर्लिंक के डेटा का उपयोग करके वे अपनी कम्पनी के प्रत्येक कर्मचारी के ख़र्चो को ट्रैक कर सकते हैं।
अन्य लाभ- कोटक महिंद्रा कॉर्पोरेट वेल्थ सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के अन्य लाभ में यह भी शामिल हैं:
| शुल्क/ फीस | राशि |
| जॉइनिंग फीस | शून्य |
| वार्षिक शुल्क | ₹ 900 |
| ब्याज दर | बकाया राशि पर 3.30%. |
| ओवर लिमिट फीस | क्रेडिट कार्ड लिमिट से ज्यादा खर्च करने पर ₹ 500 |
| चेक बाउंस पर शुल्क | ₹ 500 |
| अंतर्राष्ट्रीय ट्रांजेक्शन पर शुल्क | 3.5% |
| कैश पेमेंट फीस | ₹ 100 |
| क्रेडिट इनफार्मेशन कॉपी | ₹ 50 |
| देरी से बिल भुगतान करने पर शुल्क | ₹ 500 रूपए तक की राशि के लिए ₹ 100
₹ 500.01 से ₹ 10,000 के बीच की राशि के लिए ₹ 500 ₹ 10,000 से अधिक राशि के लिए ₹ 700 |
इस क्रेडिट कार्ड के लिए दो तरह से आवेदन कर सकते हैं:
ऑफलाइन
आवेदक कोटक महिंद्रा बैंक की नज़दीकी शाखा पर जाकर इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन
आवेदक कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट पर जाकर भी इस क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्ड चुनें और पूछी गयी जानकारी भरें। एक बार फॉर्म सबमिट होने के बाद बैंक के प्रतिनिधि आवेदक को कॉल करके उसको सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएगा।
प्रश्न.कोटक कॉर्पोरेट वेल्थ सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद मुझे ये कब तक मिलेगा ?
उत्तर: आपका आवेदन मिलने के बाद ,15 दिन के भीतर कोटक महिंद्रा बैंक आपके कोटक महिंद्रा कॉर्पोरेट वेल्थ सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड के अनुरोध को प्रोसेस कर देगा।
प्रश्न. क्या मैं एड-ऑन कार्ड ले सकता हूँ ?
उत्तर: नहीं, कोटक कॉर्पोरेट वेल्थ सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड पर एड-ऑन कार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct