प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) एक सरकारी योजना है जिसे ‘सभी के लिए आवास (Housing For All)’ मिशन को प्राप्त करने के लिए जून 2015 में शुरू किया गया था। इस योजना का उद्देश्य भारत में सस्ते घर प्रदान करने और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फैले योग्य परिवारों /लाभार्थियों को पानी के कनेक्शन, शौचालय की सुविधा और 24*7 बिजली आपूर्ति के साथ पक्के घर उपलब्ध कराना है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) को दो भागों में बांटा गया है: प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण (PMAY - G) और प्रधानमंत्री आवास योजना - शहरी (PMAY - U)।
नोट : PMAY U के तहत एमआईजी (MIG) I और II के लिए सीएलएसएस (CLSS) वर्टिकल 31 मार्च, 2021 तक था और एलआईजी/ईडब्ल्यूएस (LIG/EWS) के लिए 31 मार्च, 2022 तक था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए 01 सितंबर 2024 से शुरू कर दिया है। यह योजना 2024-25 से 2028-29 तक चलेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद PMAY 2.0 के तहत 3 करोड़ नए घर बनाए जा रहे हैं, जिसमें शहरी इलाकों में 1 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 2 करोड़ घर शामिल हैं।
पीएम आवास योजना के प्रकार
प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana) को दो भागों में बांटा गया है:

