Download AppWin Assured Cashback
Paisabazaar Logo - Compare loans and credit cards

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट कैसे देखें

इंस्टेंट होम लोन

सबसे कम ब्याज दर 7.1% से शुरू

4.5/5

15.7L Reviews

6cr+Satisfied Customers
30+Lending Partners
₹65k Cr+Loans Disbursed
Icon image of आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

आकर्षक ब्याज दरों पर लोन

7.10% प्रति वर्ष से शुरू

Icon image of बेहतरीन लोन ऑफर्स

बेहतरीन लोन ऑफर्स

25+ बैंकों/HFCs से लोन ऑफर्स पाएं

Icon image of कस्टमर सपोर्ट

कस्टमर सपोर्ट

हर स्टेप पर एक्सपर्ट गाइडेंस

Icon image of टॉप-अप की सुविधा

टॉप-अप की सुविधा

बढ़ती ज़रूरतों के लिए अतिरिक्त लोन राशि

प्राइवेट कंपनियों की मदद से सरकार का उद्देश्य झुग्गी में रहने वाले परिवारों को अपने लिए शहरों में घर लेने में मदद करना है। इसके अलावा, योजना एक नए घर के निर्माण या मरम्मत के लिए कमज़ोर और मध्यम आय वर्गों के लिए क्रेडिट-लिंक्ट सब्सिडी यानी लोन प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद PMAY लाभार्थियों को आवेदन से जुड़ा एक नंबर मिलता है, जिसका इस्तेमाल यह चेक करने के लिए किया जा सकता है कि उनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट (Pradhan mantri Awas Yojana List) में हैं या नहीं। यदि आपने भी PMAY योजना के लिए आवेदन किया है, लेकिन PMAY लिस्ट में आपको अपने नाम को चेक करने के बारे में नहीं पता है, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित होने वाला है क्योंकि इस लेख में आप प्रधानमंत्री आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें यह जानेंगे।

नोट: PMAY U के तहत एमआईजी (MIG) I और II के लिए सीएलएसएस (CLSS) वर्टिकल 31 मार्च, 2021 तक था और एलआईजी/ईडब्ल्यूएस (LIG/EWS) के लिए 31 मार्च, 2022 तक था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए 01 सितंबर 2024 से शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत होम लोन सब्सिडी कैसे प्राप्त करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें

PMAY योजना भारत के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के लिए है। विभाग दो अलग- अलग प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट जारी करता है, एक शहरी (PMAYU) आबादी के लिए और दूसरी ग्रामीण (PMAYG) आबादी के लिए। आपका नाम PMAY लिस्ट वर्ष 2025 में है या नहीं, यह जानने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करें:

PMAY-U: प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी लिस्ट कैसे देखें

  • PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • Search Beneficiary” ड्रॉप-डाउन मेन्यू से “Search by Name” का विकल्प चुनें।
  • अपने नाम के पहले 3 अक्षर दर्ज करें और “Show” बटन पर क्लिक करें
  • जल्द ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। अपना नाम और अन्य जानकारी ढूंढने के लिए PMAY शहरी लिस्ट देखें।

PMAY-G: प्रधानमंत्री ग्रामीण लिस्ट चेक करें

  • अगर आपने PMAY-ग्रामीण (Rural) योजना के लिए आवेदन किया है, तो आवदेन स्वीकार होने पर आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। PMAY- ग्रामीण रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल करके लिस्ट में नाम ढूंढने के लिए इस तरीक का उपयोग करें:
  • PMAY-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • यदि आपका रजिस्ट्रेशन नंबर लिस्ट में मौजूद है, तो आप बाकी जानकारी को चेक कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना लिस्ट चेक करें (रजिस्ट्रे्शन नंबर के बिना)

  • PMAY-ग्रामीण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • रजिस्ट्रे्शन नंबर दर्ज करने के बजाय “ Advanced Search ” बटन पर क्लिक करें
  • फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें और “ Search ” बटन पर क्लिक करें
  • अगर आपका नाम लिस्ट में मौजूद है, तो आप जानकारी देख सकते हैं।

PM Awas Yojana: लाभार्थी

  • अनुसूचित जनजाति (STs)
  • अनुसूचित जाति (SCs)
  • सभी धर्म व जाति की महिलाएं
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS)
  • ग्रुप 1 ( मध्यम आय)
  • ग्रुप 2 (मध्यम आय )
  • निम्न आय वर्ग के लोग

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास योजना का एप्लीकेशन स्टेटस कैसे जानें

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) की विशेषताएं

  • लाभार्थियों को 15 वर्षों के लिए होम लोन पर 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी मिलती है, ब्याज सब्सिडी की अधिकतम सीमा 2.67 लाख रु. है
  • वरिष्ठ नागरिकों के साथ-साथ अलग-अलग योग्य लोगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, ग्राउंड फ्लोर की प्रॉपर्टी के लिए प्राथमिकता दी जाती है
  • घरों के निर्माण के लिए पर्यावरण के अनुकूल और टिकाऊ टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल है

PMAY योजना के लिए योग्यता शर्तें

प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan mantri Awas Yojana) की लिस्ट लाभार्थियों की पहचान और चयन के लिए भारत सरकार SECC 2011 का इस्तेमाल करेगी। इसके अलावा, ग्रामीण आवास योजना के तहत अंतिम लिस्ट तैयार करने से पहले ग्राम पंचायतों और तहसीलों तहसीलों के साथ चर्चा की जाती है आइए हम उन बिंदुओं को देखें जो आपको योजना का लाभ उठाने के लिए योग्य बनाते हैं:

  • आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (EWS) में वही लोग इस योजना का लाभ ले सकते हैं, जिनकी सालाना आय 3 लाख रु. तक है और कम आय वर्ग (LIG) में 3 लाख रु. से 6 लाख रु. के बीच सलाना आय वाले लोग ही आवेदन कर सकते हैं। वहीं मध्यम आय  वर्ग (MIG)  को आवेदन करने के लिए उनकी की सलाना आय 6 लाख रु. से 18 लाख रु. के बीच होनी चाहिए।
  • जो महिलाएं भारतीय नागरिक हैं वे भी आवेदन कर सकती हैं।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan mantri Awas Yojana) से जुड़े लाभों का आनंद लेने के लिए लाभार्थी को केवल एक नया घर खरीदने की अनुमति है
  • जिन आवदकों के पास पहले से ही एक घर है, वे PMAY योजना के लिए योग्य नहीं हैं
  • आवेदकों को केवल नए घर बनाने या खरीदने की अनुमति है। एक व्यक्ति पहले से बने हुए घर के लिए PMAY लाभों का आनंद नहीं ले सकता है।
  • इसके अलावा, निम्न आय वर्ग से जुड़े लोग, यानी कि आर्थिक रूप से कमज़ोर और कम आय वाले वर्ग (LIG) को भी आवेदन करने की अनुमति है।
  • अनुसूचित जाति और जनजाति भी इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए योग्य हैं।

ये भी पढ़ें; प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए कैसे अप्लाई करें

प्रधानमंत्री आवास योजना के उद्देश्य

  • हाल के अनुमानों के अनुसार, भारत में शहरी में रहने वाले लोगों की आबादी एक महत्वपूर्ण दर से बढ़ी है।इसके अलावा आने वाले वर्षों में अधिक विकास दर की दो देखते हुए ज़्यादा उम्मीदें हैं। आंकड़ों के अनुसार 2050 तक शहरी आवासीय आबादी 81.4 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है! इसलिए, यह योजना लोगों को आवास दिलाने की मुख्य चुनौतियां को कवर करती हैं जो कि सस्ती हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं, आर्थिक रूप से विकलांग वर्गों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति जैसे लोगों को भी घर उपलब्ध कराने में मदद करना है।
  • सरकार ने निम्न-आय वर्ग, विधवा, ट्रांसजेंडर, आदि वर्गों को भी इस योजना में शामिल किया है।
  • वरिष्ठ नागरिकों और अलग-अलग विकलांगों को ग्राउंड फ्लोर संपत्ति के लिए विशेष प्राथमिकता मिलती है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए खुद को रजिस्टर्ड करना महत्वपूर्ण है।

प्रधानमंत्री आवास योजना मध्य प्रदेश की लिस्ट कैसे देखें?

  • हाल के अनुमानों के अनुसार, भारत में शहरी में रहने वाले लोगों की आबादी एक महत्वपूर्ण दर से बढ़ी है।इसके अलावा आने वाले वर्षों में अधिक विकास दर की दो देखते हुए ज़्यादा उम्मीदें हैं। आंकड़ों के अनुसार 2050 तक शहरी आवासीय आबादी 81.4 करोड़ तक बढ़ने की संभावना है! इसलिए, यह योजना लोगों को आवास दिलाने की मुख्य चुनौतियां को कवर करती हैं जो कि सस्ती हैं।
  • इस योजना का उद्देश्य महिलाओं, आर्थिक रूप से विकलांग वर्गों के साथ-साथ अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति जैसे लोगों को भी घर उपलब्ध कराने में मदद करना है।
  • सरकार ने निम्न-आय वर्ग, विधवा, ट्रांसजेंडर, आदि वर्गों को भी इस योजना में शामिल किया है।
  • वरिष्ठ नागरिकों और अलग-अलग विकलांगों को ग्राउंड फ्लोर संपत्ति के लिए विशेष प्राथमिकता मिलती है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए खुद को रजिस्टर्ड करना महत्वपूर्ण है।
  • PMAY की वेबसाइट पर जाएं।
  • “Awaassoft” सेक्शन में Report ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद “Social Audit Reports (H)” के तहत “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करें।
  • राज्य में मध्य प्रदेश  का चुनाव कर, जिले, ब्लॉक या गांव का नाम और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी डिटेल्स को दर्ज करें।
  • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • जिसके बाद लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते है।

FAQs

प्रधानमंत्री आवास योजना लिस्ट में अपना नाम चेक करने का तरीका क्या है?

PMAY की दो लिस्ट हैं – शहरी और ग्रामीण। PMAY-ग्रामीण सूची के लिए, आप PMAY-Gramin की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं (PMAY-G लिस्ट चेक करते समय रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होती है)। अगर आप शहरी कैटेगरी लिस्ट को चेक करना चाहते हैं, तो PMAY की आधिकारिक साइट पर जाएं।

प्रधान मंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में ब्याज सब्सिडी और लोन अवधि क्या है?

होम लोन के लिए कम आय वर्ग के साथ आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग से जुड़ें लाभार्थियों को 6.5% तक की ब्याज सब्सिडी प्राप्त करने के लिए योग्य माना जाता है। यह 20 वर्षों की कुल अवधि के लिए उपलब्ध है।

PMAY लाभार्थियों की लिस्ट कैसे तैयार की जाती है?

PMAY लाभार्थियों की पहचान करने और चुनने के लिए, सरकार सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना 2011 (SECC 2011) पर विचार करती है। यह भारत में आयोजित पहली पेपरलेस जाति-आधारित जनगणना है। अंतिम लिस्ट को अंतिम रूप देने में तहसीलों और पंचायतों को भी सरकार शामिल करती है।

प्रधानमंत्री आवास योजना महाराष्ट्र ग्रामीण लिस्ट कैसे देखें?

• सबसे पहले PMAY की वेबसाइट पर जाएं।  • जिसके बाद मेनू बार में “Awaassoft” सेक्शन में Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। • जिसके बाद आपको “Social Audit Reports (H)” के तहत “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करना होगा। • राज्य में महाराष्ट्र का चुनाव करने के बाद जिले, ब्लॉक या गांव का नाम और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी डिटेल्स को दर्ज करना होगा। • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। • जिसके बाद लाभार्थी सूची देख सकते है।

LIG और EWS वर्गों के लिए मूल आय की शर्तें क्या हैं?

इस योजना के अनुसार, LIG ​​और EWS  वर्गो की आय संबंधित शर्तें निम्नलिखित हैं: • EWS वर्ग के लिए सलाना आय 3 लाख रु. होनी चाहिए • LIG वर्ग के लिए सलाना आय 3 लाख रु. से 6 लाख रु. के बीच होनी चाहिए

EWS, LIG और MIG का पूरा नाम क्या हैं?

EWS का पूरा नाम आर्थिक कमजोर वर्ग, LIG निम्न आय वर्ग, और MIG मध्य आय वर्ग है। ये  शब्द  व्यक्तियों  की  आय  स्टेट्स  को दिखाने के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं।

उत्तर प्रदेश की प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची कैसे देखें?

• PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। • जिसके बाद मेनू बार में “Awaassoft” सेक्शन में Report ऑप्शन पर क्लिक करें। • अब “Social Audit Reports (H)” के तहत “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करें। • राज्य में उत्तर प्रदेश का चुनाव करने के बाद जिले, ब्लॉक या गांव का नाम और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी डिटेल्स को दर्ज करना होगा। • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। • जिसके बाद लाभार्थी सूची आपके सामने खुल जाएगी।

PMAY प्रोग्रेस लिस्ट कैसे चेक करें?

आप इस URL के माध्यम से PMAY प्रोग्रेस लिस्ट देख सकते हैं: https://rhreporting.nic.in/netiay/PhysicalProgressReport/physicalprogressreportPhaseWise.aspxआप इसे वर्षवार, राज्यवार और जिलेवार देख सकते हैं। मान लीजिए, आप प्रधानमंत्री आवास योजना रीवा सूची, या पीएमएवाई सूची 2019-20 पश्चिम बंगाल, या पीएमएवाई सूची 2019-20 ओडिशा, पीएमएवाई सूची 2020-21 असम या हरियाणा को चेक करना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए URL पर जाएं और अपना राज्य चुनें, लिस्ट देखने के लिए वर्ष, चरण और जिला दर्ज करें।

PMAY-G प्रोग्रेस रिपोर्ट कैसे चेक करें?

आप नीचे दिए गए URL के माध्यम से PMAY-G की की प्रोग्रेस रिपोर्ट देख सकते हैं: https://pmayg.nic.in/netiay/report/highlevelphysicalprogressreport.aspxयहां, वर्ष चुनें और आप राज्यवार IAY/PMAYG प्रोग्रेस रिपोर्ट देख सकते हैं। IAY (इंद्रा आवास योजना -https://www.iay.nic.in/netiay/gp/Homegp.aspx) को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMAYG) में नवीनीकृत किया गया और अप्रैल 2016 में पेश किया गया। 

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण छत्तीसगढ़ की लिस्ट कैसे देखें?

• PMAY की वेबसाइट पर जाएं। • जिसके बाद मेनू बार में “Awaassoft” सेक्शन में Report वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। • जिसके बाद “Social Audit Reports (H)” के तहत “Beneficiary details for verification” पर क्लिक करें। • राज्य में छत्तीसगढ़ का चुनाव करें, जिले, ब्लॉक या गांव का नाम और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी डिटेल्स को दर्ज करना होगा। • इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। • जिसके बाद लाभार्थी सूची आपके सामने खुल जाएगी और आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते है।

Home Loan Articles

DDA Nagrik Awaas Yojana - Article image

DDA Nagrik Awaas Yojana

icon image of Bharti
Bharti15 Sept 2026
DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026 - Article image

DDA कर्मजीवी आवास योजना 2026

icon image of Bharti
Bharti14 Sept 2026
जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में - Article image

जानें होम लोन पर लगने वाले कुछ ज़रूरी फीस और चार्ज़ेस के बारे में

icon image of Bharti
Bharti24 Nov 2025
होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान - Article image

होम लोन ओवरड्राफ्ट सुविधा चुनने से पहले जानिए इसके फायदे और नुकसान

icon image of Bharti
Bharti20 Aug 2025
होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें - Article image

होम लोन गारंटर बनना है बड़ी ज़िम्मेदारी, गारंटर बनने से पहले इन जोखिमों को समझें

icon image of Bharti
Bharti14 Aug 2025
LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें - Article image

LTV (लोन-टू-वैल्यू) रेश्यो: क्या होता है? इसकी विशेषताएं और कैलकुलेशन जानें

icon image of Bharti
Bharti22 Jul 2025
होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां - Article image

होम लोन पाने में को-एप्लीकेंट कैसे है मददगार, समझें यहां

icon image of Paisabazaar
Paisabazaar18 Jul 2025
होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें? - Article image

होम लोन डाउनपेमेंट के लिए सेविंग करते समय क्या करें और क्या न करें?

icon image of Bharti
Bharti14 Jul 2025
ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार - Article image

ज्वाइंट होम लोन लेना चाहते हैं? उससे पहले इन 5 कारकों पर करें विचार

icon image of Bharti
Bharti30 Jun 2025
वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना - Article image

वरिष्ठ नागरिक इन टिप्स से बढ़ा सकते हैं होम लोन अप्रूवल की संभावना

icon image of Bharti
Bharti26 Jun 2025
View All Articles
Disclaimer

पैसाबाज़ार एक लोन एग्रीगेटर है और अपने पार्टनर्स की ओर से सेवाएं प्रदान करने के लिए अधिकृत है।

पर्सनल लोन की APR (एनुअल परसेंटेज रेट) लोन लेने की कुल वार्षिक लागत को दर्शाती है। इसमें न केवल ब्याज दर, बल्कि प्रोसेसिंग फीस, डॉक्यूमेंटेशन फीस और लोन जारी करने की प्रक्रिया के दौरान लिए जाने वाले अन्य सभी शुल्क भी शामिल होते हैं।

APR को प्रतिशत के रूप में दिखाया जाता है। इससे आवेदकों को उन पर्सनल लोन योजनाओं की पहचान करने में मदद मिलती है जिनमें ब्याज दर तो कम होती है, लेकिन प्रोसेसिंग फीस या अन्य शुल्क अधिक होने के कारण उनकी वास्तविक लागत ज़्यादा हो सकती है। पर्सनल लोन की APR आमतौर पर 11.29% से 35% के बीच होती है।

उदाहरण के लिए, मान लीजिए आप 10.50% प्रति वर्ष की ब्याज दर पर 5 साल के लिए 5 लाख रु. का पर्सनल लोन लेते हैं। यदि इस पर 1.5% प्रोसेसिंग शुल्क (7,500 रु.) लगाया जाता है, तो आपके पर्सनल लोन की कुल वार्षिक लागत 1,52,317 रु. होगी और इसका APR 11.16% होगा।

पता: पैसाबाज़ार मार्केटिंग एंड कंसल्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, 135 P, सेक्टर 44, गुरुग्राम (हरियाणा) - 122001

Scroll to top
Knapsack with coins

अपना होम लोन ऑफर अनलॉक करें।