Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
आर्थिक संकट या इमरजेंसी के दौरान, लोग बहुत सारे साधनों से लोन लेने पर विचार करते हैं। उन साधनों में से एक फिक्स्ड डिपॉज़िट (FD) के बदले बैंकों से लोन मिल सकता है।
Compare and choose from trusted banks and NBFCs
Manage all FDs in one place
No Bank A/c Required
Investments of up to Rs. 5L insured by DICGC
FD खोलें और लाइफटाइम-फ्री स्टेप अप क्रेडिट कार्ड पाएं
अभी अप्लाई करेंयह एक शॉर्ट टर्म लोन प्राप्त करने का एक समय-कुशल तरीका है। समय से पहले FD तोड़ने के बजाय, जमाकर्ता बैंक के साथ अपने FD के बदले लोन के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं। फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले लोन लेने के अलावा आप एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड भी ले सकते हैं। कई बैंक अपने ग्राहकों को यह सुविधा ऑफर करते हैं। इस लेख में हमने एफडी के बदले लोन की सुविधा के बारे में बताया है।
Manage all FDs in one place
No Bank A/C Required
FD (फिक्स्ड डिपॉज़िट) के बदले लोन एक प्रकार का सिक्योर्ड लोन है, जहां ग्राहक अपनी FD को सिक्योरिटी/गारंटी के रूप में गिरवी रख सकते हैं और बदले में लोन प्राप्त कर सकते हैं। लोन की राशि FD डिपॉज़िट राशि पर निर्भर करती है। यह डिपॉज़िट राशि के 90% – 95% तक जा सकती है।
FD के बदले लोन लेने के निम्नलिखित लाभ हैं, जो नीचे दिए गए हैं:
फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले लोन का लाभ उठाते समय बैंक ग्राहक की FD को ज़मानत/सिक्योरिटी के रूप में रखते हैं। यह इस प्रकार लोन को सुरक्षित बनाता है। चूंकि यह एक सिक्योर्ड लोन है, इसलिए इस पर लगाया गया ब्याज कम है। अगर ग्राहक लोन की राशि नहीं चुका पाता है, तो बैंक आसानी से FD के माध्यम से इसे वसूल सकता है। आमतौर पर यह राशि मैच्योरिटी के समय तय की जाती है।
फिक्स्ड डिपॉज़िट पर निश्चित रिटर्न, आसान अवधि, इनकम टैक्स पर छूट और एफडी के बदले लोन जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा आप एफडी के बदले सिक्योर्ड क्रेडिट कार्ड भी ले सकते हैं, जिसकी क्रेडिट लिमिट एफडी राशि के 75% से 85% तक होती है। कई बैंक SBI उन्नति और कोटक एक्वा गोल्ड जैसे क्रेडिट कार्ड प्रदान करते हैं। लेकिन इन क्रेडिट कार्डों के लिए आपको न्यूनतम 25,000 रु. की एफडी खोलनी पड़ती है। अगर आप अधिक किफायती विकल्प की तलाश में हैं तो आप ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे लें?
| बैंक | लोन राशि की सीमा |
| भारतीय स्टेट बैंक (SBI) | 90% तक |
| आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक | 90% तक |
| बैंक ऑफ बड़ौदा | 95% तक |
| ऐक्सिस बैंक | 85% तक |
| एचडीएफसी (HDFC) बैंक | ₹ 25,000 |
| सिटी बैंक | 90% तक |
| कोटक महिंद्रा बैंक | 85% तक |
| यस बैंक | 90% तक |
| पंजाब नेशनल बैंक | 90% तक |
| केनरा बैंक | 90% तक |
ध्यान दें: बैंक 5 साल के टैक्स सेविंग FD करने वाले निवेशकों के लिए FD के बदले लोन प्रदान नहीं करते हैं।
FD के बदले लोन बैंक द्वारा ग्राहकों को ओवरड्राफ्ट सुविधा के रूप में दिया जाता है। फिक्स्ड डिपॉज़िट द्वारा समर्थित ओवरड्राफ्ट या OD लिमिट डिपॉज़िट राशि से कम है, जबकि ब्याज लागू FD कार्ड दर से अधिक है।
इसके अलावा, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि ब्याज केवल ओवरड्राफ्ट की राशि पर लिया जाता है और पूरी लिमिट पर नहीं। उदाहरण के लिए, अगर आपके पास 1 लाख की FD है और OD लिमिट 90% है। तो आप 50,000 रु. का लोन लेते हैं, जो डिपॉज़िट राशि का केवल 50% है। तो अब, डिपॉज़िट राशि का केवल 50% पर ब्याज लिया जाएगा और उस लिमिट पर नहीं जो डिपॉज़िट राशि का 90% है। ओवरड्राफ्ट के लिए कोई निश्चित अवधि नहीं है। ब्याज का भुगतान तब तक किया जाता है जब तक ग्राहक पैसा रखता है।
प्रश्न. FD के बदले लोन के लिए ब्याज दर क्या है?
उत्तर: बैंक और NBFC आमतौर पर लागू FD ब्याज दरों से अधिक 0.5% से 2% ब्याज लेते हैं।
प्रश्न. क्या वरिष्ठ नागरिक FD के बदले लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ, कोई भी FD अकाउंट का मालिक है (नाबालिग के नाम पर नहीं) इस सुविधा का लाभ उठा सकता है।
प्रश्न. फिक्स्ड डिपॉज़िट के बदले लोन देने के लिए क्या शुल्क देना पड़ता है?
उत्तर: FD के बदले लोन लेने के लिए प्रोसेसिंग फीस समेत कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ब्याज लगाया जाता है जो आमतौर पर लागू कार्ड दर से 2-3% अधिक होता है।
प्रश्न. क्या कोई इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके FD के बदले लोन प्राप्त कर सकता है?
उत्तर: यह एक बैंक से दूसरे बैंक में भिन्न होता है।
प्रश्न: एफडी के बदले लोन लेने के लिए कौन–से दस्तावेज़ों की ज़रूरत पड़ती है?
उत्तर: एफडी के बदले लोन लेने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म, FDR, EDC, नॉन–कुमुलेटिव एफडी के लिए कैंसिल चेक आदि की ज़रूरत पड़ सकती है।
प्रश्न. आप अपनी FD के बदले कितना लोन प्राप्त कर सकता है?
उत्तर: संबंधित बैंक के आधार पर, लोन राशि डिपॉज़िट राशि के 95% तक जा सकती है।
प्रश्न. FD के बदले लिए गए लोन को किस अवधि में चुकाना चाहिए?
उत्तर: FD के बदले लोन फिक्स्ड डिपॉज़िट की मैच्योरिटी से पहले चुकाया जाना चाहिए। किसी भी परिस्थिति में यह FD के अवधि से अधिक नहीं हो सकता है जिसके बदले लोन लिया गया है।
प्रश्न. एफडी पर कितना लोन मिल सकता है?
उत्तर: FD पर आपको कितना लोन मिलेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने एफडी में कितनी रकम जमा कराई है। आपने जितनी रकम की एफडी कराई होगी उस रकम के 90% से 95% तक का लोन आपको मिल सकता। उदाहरण के लिए मान लीजिए आपने 1 लाख रु. एफडी में जमा की है, तो उस हिसाब से आपको 90,000 रु. से 95,000 रु. तक का लोन मिल सकता है।
प्रश्न. एफडी पर लोन (Loan Against Fixed Deposit) लेने के नुकसान क्या है?
उत्तर: FD पर लोन लेने का पहला नुकसान यह है कि लोन लेने पर आपको 1% से 2% अतिरिक्त ब्याज भरना पड़ता है।