Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
अगर आपने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है और परिणाम का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आप क्रेडिट कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं और देख सकते हैं कि आपका एप्लीकेशन कहां पहुँचा। कई बैंक ग्राहक को क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस (Credit Card Application Status) जानने की सुविधा वेबसाइट के द्वारा देते हैं। आप ऑफलाइन तरीकों से भी एप्लीकेशन स्टेटस जान सकते हैं जैसे की ग्राहक सेवा पर कॉल करके या फिर बैंक ब्रांच में जाकर। लेख में आगे पढ़ें, अलग-अलग बैंक के क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन स्टेटस जानें।
| मुख्य बिंदु |
ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस (स्थिति) जानने के लिए निम्नलिखित जानकारी अपने पास रखें:
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
बैंक आपको क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस ऑनलाइन चेक (Credit Card Application Status Online Check) करने की सुविधा देता है। हालांकि ये प्रक्रिया एक बैंक से दूसरे बैंक में अलग हो सकती है। लेकिन यहां हमने एक सामान्य प्रक्रिया बताई है, जो समान्यत: सभी बैंकों में उपयोग की जाती है। जो निम्नप्रकार है:
स्टेप 1 – बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जिस पर आपने क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया है
स्टेप 2 – एप्लीकेशन स्टेटस (स्थिति) ट्रैक करने के लिए एप्लीकेशन स्टेटस/चेक ऑप्शन ढूंढें। यह ज़्यादातर क्रेडिट कार्ड के बटन के नीचे मिल जाता है
स्टेप 3 – एप्लीकेशन/रेफरेन्स नंबर या मोबाइल नंबर जैसी ज़रूरी जानकारी भरें
स्टेप 4 – इसके बाद वेबसाइट आपके क्रेडिट कार्ड का स्टेटस दिखा देगी
नीचे दिये गये निम्नलिखित तरीकों द्वारा ऑफलाइन क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस (स्थिति) जान (Check Offline Credit Card Application Status) सकते हैं:
ग्राहक सेवा – आप बैंक के ग्राहक सेवा नंबर पर कॉल करके एप्लीकेशन स्टेटस (स्थिति) जान सकते हैं। ग्राहक सेवा अधिकारी आपसे एप्लीकेशन/रेफरेन्स नंबर के बारे में पूछेगा और आपके एप्लीकेशन/रेफरेन्स नंबर बताने के बाद ग्राहक सेवा अधिकारी आपको एप्लीकेशन का स्टेटस बता देगा।
बैंक शाखा में जाकर – अपने क्रेडिट कार्ड के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप बैंक में भी जा सकते हैं। वहाँ, अधिकतर हेल्प डेस्क अधिकारी आपसे एप्लीकेशन नम्बर और रजिस्टर्ड मोबाईल नंबर पूछेगा उसके बाद आपके क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी दे दी जायेगी।
मैसेज – कुछ बैंक स्टेटस जांचने के लिए मैसेज की सुविधा देते हैं। आपको सही नंबर पर सही तरीके से मैसेज करने पर जानकारी मिल जाएगी। आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से बैंक को मैसेज करना चाहिए।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आपकी सुविधा के लिए क्रेडिट कार्ड स्टेटस का पता करने के लिए, हमने भारत के टॉप बैंकों की सूची बनाई है। सूची इस प्रकार है:-
HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
SBI क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
ICICI क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
AXIS क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
RBL बैंक क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
स्टैण्डर्ड चार्टर्ड क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
पैसाबाज़ार के माध्यम से क्रेडिट कार्ड आवेदन करने के बाद इसका स्टेटस ट्रैक करने के लिए आप निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
अगर आप पैसाबाजार ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो सीधे ‘My Account’ सेक्शन पर जाएं। वहां आपको आपके क्रेडिट स्कोर से संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही वहीं से क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
पैसाबाज़ार.कॉम (Paisabazaar.com) के ज़रिए क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए आपको किसी एप्लीकेशन के रेफरेंस नंबर को दर्ज करने की ज़रूरत नहीं। आपका क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन अपने-आप ट्रैकिंग पेज पर दिखेगा।
आपके क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस/स्थिती में निम्नलिखित परिणाम दिखाएगा:
In Process या प्रक्रिया में : इसका मतलब हैं कि बैंक ने आपके आवेदन को स्वीकार नहीं किया है और ये प्रक्रिया में है। बैंक आपके दस्तावेजों की जांच कर रहा है। एप्लीकेशन को जांचने के बाद बैंक तय करेगा कि आपके एप्लीकेशन को स्वीकार करना है या अस्वीकार।
Dispatched या भेजा गया : इसका मतलब है कि बैंक ने आपके आवेदन को स्वीकार कर लिया हैं और कार्ड आपके पते पर पहुँचने वाला है।
Hold : इसका मतलब हैं कि बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन को होल्ड पर रखा है, इसका कारण हो सकता है कि बैंक को आपके पूरे दस्तावेज़ न मिले हो या आपके क्रेडिट स्कोर की रिपोर्ट उन्हें ना मिली हो। इसकी जानकारी के लिए आप बैंक में कॉल या ई-मेल लिखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Disapproved या अस्वीकार: यह स्टेटस आपको तब ही दिखेगा जब बैंक ने आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार दिया होगा। इसका अर्थ यह हो सकता है कि आपका क्रेडिट स्कोर कम हो या फिर आप उनकी योग्यता की शर्तों पर खरे नहीं उतरे। इसके लिए आप बैंक को कॉल कर पूछ सकते हैं कि उन्होंने आपके क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन को अस्वीकार क्यों किया।
कोई रिकॉर्ड प्राप्त नहीं हुआ : ऐसा तब होता है जब आपने गलत जानकारी भरी हो, आपने वो मोबाइल नंबंर ना डाला हो जो कि आपने एप्लीकेशन फॉर्म में दिया था या आप रेफरेन्स नंबंर के साथ “#” लगाना भूल गए हो।
दूसरे बैंकों के क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जानने के लिए:-
जिस क्रेडिट कार्ड के लिए आपने आवेदन किया है अगर उसकी जानकारी ऊपर नहीं दी गई है तो आप निम्नलिखित लिंक पर जाकर अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं:
प्रश्न. बैंक को एक क्रेडिट कार्ड आवेदन की प्रक्रिया में कितना समय लगता है?
उत्तर: आमतौर पर किसी भी बैंक को एक क्रेडिट कार्ड की प्रक्रिया में 7 से 10 दिन का समय लगता है, लेकिन यह समय बढ़ भी सकता है अगर आपने बैंक को अपने सारे दस्तावेज नहीं दिए हैं या फिर बैंक ने किसी अन्य कारण की वजह से आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन को ‘होल्ड’ पर डाल दिया है |
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस/स्तिथि में ‘रिकॉर्ड्स नॉट फाउंड‘ दर्शा रहा है इसका क्या मतलब है?
उत्तर: अगर आप अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटस/स्तिथि चेक कर रहे हैं और वहां पर ‘रिकॉर्ड्स नॉट फाउंड’ दिखा रहा है, तो इसका मतलब यह हो सकता है कि आपने गलत एप्लीकेशन नंबर डाला है या फिर गलत रजिस्टर मोबाइल नंबर डाला है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि बैंक ने अभी आप के एप्लीकेशन को वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। इसके लिए आप 24 घंटे इंतजार करने के बाद फिर से स्टेटस चेक कर सकते हैं।
प्रश्न. मेरा क्रेडिट कार्ड आवेदन अस्वीकार किया जा चुका है तो फिर क्या मैं दोबारा इसके लिए आवेदन कर सकता हूँ?
उत्तर: यह बहुत ही आम सवाल है, तो हम बता दें आपको कि अगर आपकी क्रेडिट कार्ड की एप्लीकेशन को बैंक ने रिजेक्ट कर दिया है तो आपको 6 महीने इंतजार करना होगा। उसके बाद ही आप दोबारा से क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने से पहले हमें क्या करना चाहिए जिससे कि मेरी एप्लीकेशन रिजेक्ट न हो?
उत्तर: सबसे पहले आपको सही क्रेडिट कार्ड का चयन करना पड़ेगा। अगर आपकी इनकम एवरेज है तो कोई जरूरत नहीं है कि आप प्रीमियम क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करें और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि क्रेडिट कार्ड की अप्लाई करते समय बैंक से पहले सारी जानकारियां ले ले कि आपको किस-किस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी। और क्रेडिट कार्ड लेने के बाद सबसे अहम हो जाता है कि आप उसके बिल समय से भरे जिससे कि आपको भविष्य में कोई नुकसान ना हो।
प्रश्न. एप्लीकेशन नंबर खो जाने पर क्रेडिट कार्ड स्टेटस कैसे चेक (Credit Card Status kaise Check karen) करें?
उत्तर: ज्यादातर बैंक स्टेटस बताने के लिए एप्लीकेशन नंबर की मांग करते हैं लेकिन कई सारे बैंक्स आपको दूसरे ऑप्शन भी देती है तो अगर आपके पास एप्लीकेशन नंबर नहीं है तो आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालकर भी अपने क्रेडिट कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें