Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
100+ Cards Across Travel, Shopping and Cashback
Apply Now
आरबीएल (RBL) बैंक कई तरह के क्रेडिट कार्ड ऑफर करता है जो की ग्राहकों की अलग-अलग ज़रूरतों को पूरा करते हैं। आप अपने RBL बैंक क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन की जानकारी ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से पता कर सकते हैं।
RBL बैंक ग्राहकों को सुविधा देता है कि वह ऑनलाइन अपने क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन का स्टेटस(स्थिति) प्राप्त कर सकें। इसके लिए नीचे दिये गये इन स्टेप्स को फोलो करें।
स्टेप 1– RBL बैंक की ऑनलाइन एप्लीकेशन स्टेटस (स्थिति) चेक करने के लिए RBL पेज पर जाएं। इसके लिए यहां क्लिक करें
स्टेप 2– अपना रेफरेन्स नम्बर भरें, रेफरेन्स नम्बर में ‘#’ चिन्ह का प्रयोग जरुर करें। फिर अपना मोबाईल नम्बर भरें, वही मोबाईल नम्बर जो आपने क्रेडिट कार्ड के एप्लीकेशन फॉर्म में भरा था।
स्टेप 3- ‘Submit’ पर क्लिक करें।
नोट: आरबीएल (RBL) बैंक पैसाबाज़ार का पार्टनर नहीं है, ऑफर केवल पार्टनर बैंक / NBFC की ओर से ही होंगे।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आरबीएल (RBL) बैंक क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस के परिणाम
अब आप अपने RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड का एप्लीकेशन स्टेटस(स्थिति) देख सकते हैं। कि आपका क्रेडिट कार्ड प्रक्रिया में हैं या भेजा जा चुका है, या अस्वीकार(रिजेक्ट) हो गया, या होल्ड पर हैं या फिर कोई रिकॉर्ड नहीं प्राप्त हुआ।
मासिक अपडेट के साथ अपनी क्रेडिट रिपोर्ट मुफ्त प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
आप किसी भी कारण से RBL बैंक के क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन का स्टेटस ऑनलाइन चेक नहीं कर पाते हैं तो आप नीचे दिए हुए नंबर पर कॉल करके पता कर सकते हैं:
| आरबीएल (RBL) बैंक क्रेडिट कार्ड हेल्पलाइन नम्बर | सुपर कार्ड हेल्पलाइन नम्बर |
| 022 6232 7777 – 1800 121 9050 | 022 711 90 900 |
जब आप ग्राहक सेवा अधिकारी से बात करेंगे तब वो आपसे मोबाईल नम्बर, रेफरेंस नंबर पूछेगा, जो की आपने क्रेडिट कार्ड का फॉर्म भरते समय दिया होगा| तब अधिकारी द्नारा आपको आपके क्रेडिट कार्ड के एपलिकेशन का स्टेटस पता चल जाएगा।
अपने RBL बैंक क्रेडिट कार्ड के आवेदन की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप RBL बैंक की शाखा में भी जा सकते हैं। वहां पहुँचकर बैंक के अधिकारी को अपने रेफरेन्स नम्बर और फोटों देकर क्रेडिट कार्ड का स्टेटस जान सकते हैं।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड के अस्वीकार होने के मुख्य कारण क्या हैं?
उत्तर: यह बैंक पर निर्भर करता है कि आपके क्रेडिट कार्ड का आवेदन अस्वीकार करें या होल्ड पर रखें| इसका मुख्य कारण वित्तीय(फाइनेंस) व निजी जानकारी में कुछ गलतियाँ हो सकती है। बैंक आपके क्रेडिट स्कोर को भी देखता है। अगर आपके क्रेडिट स्कोर कम है तो हो सकता है कि बैंक आपके आवेदन को अस्वीकार कर दें। तो आप अपना क्रेडिट स्कोर कुछ महीनों में बेहतर कर सकते हैं, और फिर दोबारा उसी क्रेडिट कार्ड या नए क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रश्न. क्रेडिट कार्ड के जारी होने के बाद आने में कितना वक़्त लगता है?
उत्तर: एक बार जब आपका क्रेडिट कार्ड जारी हो जाता है, तो आपको 5 से 7 दिन में क्रेडिट कार्ड मिल जाता है।
प्रश्न. क्या मैं अपने एपलिकेशन का स्टेटस पता कर सकता हूँ जब मेरे पास मेरा रेफरेन्स नम्बर या एप्लिक्शन नम्बर न हो?
उत्तर- हाँ, बहुत से बैंक ऑनलाइन आपकी जन्म तिथि और आपके मोबाईल नम्बर द्वारा आपको एपलिकेशन का स्टेटस जानने की सुविधा देते हैं। अगर आपको रेफरेन्स नम्बर या एपलिक्शन नम्बर न मिले, तो आप अपने मोबाईल नम्बर और जन्म तिथि भर सकते हैं। अगर ऐसा कोई विकल्प न दिखाई दे तो आप बैंक के ग्राहक सेवा को कॉल कर सकते हैं।
Choose a Card Matching Your Lifestyle
Please enter a valid full name
The entered number doesn't seem to be correct