Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
एचडीएफसी (HDFC) बैंक भारत में क्रेडिट कार्ड जारी करने वाला सबसे बड़ा बैंक है। यह रिवार्ड्स क्रेडिट कार्ड, को -ब्रांडेड कार्ड, ट्रेवल क्रेडिट कार्ड, एंटरटेनमेंट और लाइफ़ स्टाइल कार्ड जारी करता है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया द्वारा किसी भी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इसका स्टेटस भी ऑनलाइन या ऑफलाइन चेक कर सकते हैं। आइए इस लेख में एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड स्टेटस चेक (HDFC Credit Card Status Check) करने का तरीका जानते हैं:
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
| इस पेज पर पढ़ें: |
एचडीएफसी (HDFC) बैंक के ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से आप क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेट्स सबसे जल्दी चेक कर सकते हैं। निम्नलिखित जानकारी का इस्तेमाल करके आप अपने HDFC क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस/स्थिति जान सकते हैं –
HDFC क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें–
स्टेप 1 – HDFC बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट- https://www.hdfcbank.com/ पर जाएं.
स्टेप 2 – प्रोडक्ट टैब के नीचे आपको ‘क्रेडिट कार्ड’ का विकल्प मिलेगा.
स्टेप 3 – महत्वपूर्ण लिंक’ (important links) को खोजने के लिए पेज पर नीचे जाये। “ट्रैक योर क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस’ विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 4 – अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमे कॉलम बने होंगे, उन कॉलम्स में आप ऊपर दी गयी जानकारी (या तो एप्लीकेशन रेफ़रेंस नंबर, फॉर्म नंबर या मोबाइल नंबर) में से एक भर सकते है.
स्टेप 5 – अंत में, मांगी हुई जानकारी भरें और “Submit” बटन पर क्लिक करें
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
जब आप HDFC क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको एक रसीद मिलती है जिसमें एप्लीकेशन रेफ़रेंस नंबर होता है। इस नंबर का उपयोग करके आप एप्लिकेशन स्टेटस/स्थिति जान सकते हैं।
HDFC बैंक के ‘ट्रैक एप्लीकेशन’ पेज तक पहुंचने के लिए ऊपर बताए गए तरीके का पालन करें। दिए गए स्थानों में एप्लिकेशन रेफ़रेंस नंबर और मोबाइल नंबर भरे और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।आपके एप्लीकेशन का वर्तमान स्टेटस स्क्रीन पर दिखाया जायेगा।
आप अपने HDFC क्रेडिट कार्ड के एप्लिकेशन स्टेट्स/स्तिथि को अपने एप्लिकेशन फॉर्म नंबर और अपने मोबाइल नंबर की मदद से जान सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आप वही नंबर दे जो आपने आवेदन के समय दिया हो। HDFC के ‘एप्लिकेशन ट्रैक’ पेज तक पहुंचने के लिए ऊपर बताए गए तरीके का पालन करें और दिए गए स्थानों में अपना मोबाइल नंबर और एप्लीकेशन फॉर्म नंबर भरें। एक बार सबमिट करने के बाद, नई स्क्रीन आपके एप्लिकेशन का वर्तमान स्टेटस दिखाएगी।
आवेदक अपनी जन्मतिथि और मोबाइल नंबर का उपयोग करके भी एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड (HDFC Credit Card) के एप्लिकेशन स्टेटस/स्थिति को जान सकते हैं। HDFC बैंक की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर ‘ट्रैक एप्लिकेशन’ पेज पर जाएं। दिए गए स्थानों में अपनी जन्म तिथि और मोबाइल नंबर भरें और सबमिट करें। अगली स्क्रीन पर आपके आवेदन का वर्तमान स्टेटस दिख जाएगा।
आवेदक को एप्लीकेशन स्टेटस के निम्नलिखित परिणाम मिल सकते हैं:
डाटा नॉट फाउंड – ऐसा तब होता है जब कोई आवेदक एप्लिकेशन स्टेटस सर्च बार में गलत डेटा डाल देता है।
होल्ड पर– इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन किसी कारण से रुका हुआ है। इसका कारण दस्तावेजों की कमी या मिसिंग वेरीफ़िकेशन हो सकता है। बैंक की कुछ अंदरूनी प्रक्रिया भी इसका कारण हो सकती है।
मंजूर या अप्रूव्ड – इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड आवेदन को मंजूरी मिल गई है लेकिन ग्राहक के पते पर भेजा जाना बाकी है।
अस्वीकृत या रिजेक्टेड– जाहिर है, इसका मतलब है कि बैंक ने क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार कर दिया है। सबसे आम कारण यह है कि बैंक, आवेदक द्वारा दी गयी जानकारी से आश्वस्त नहीं है। कभी-कभी, बैंक को ग्राहक को क्रेडिट कार्ड देना जोखिम भरा लगता है और वह आवेदन/एप्लिकेशन को अस्वीकार कर देता है।
डिस्पैच्ड – इसका मतलब है कि बैंक ने कार्ड को ग्राहक के पते पर पोस्ट के माध्यम से भेज दिया है। डाक सेवा की ऑर्डर ट्रैकिंग आईडी भी इस स्टेज पर आपको यहाँ मिल सकती है।
मुफ्त में हिंदी क्रेडिट रिपोर्ट हर महीने अपडेट के साथ प्राप्त करें यहाँ क्लिक करें
बधाई आपको एक नया क्रेडिट कार्ड मिल रहा है। अब आप नए क्रेडिट कार्ड के साथ मिलने वाली सुविधा, रिवॉर्ड और लाभ का आनंद ले सकते हैं। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या कैश की तुलना में बहुत अधिक सुरक्षित होते हैं। फिर भी क्रेडिट कार्ड फ्रॉड बढ़ते जा रहे हैं , इसलिए क्रेडिट कार्ड पर मुमकिन आइडेंटिटी थेफ़्ट या फर्जी ट्रांजैक्शन से अपने आप को सुरक्षित रखना महत्वपूर्ण है।
एक गलती जो क्रेडिट कार्ड यूजर करते है वो ये कि अपने क्रेडिट कार्ड को प्लास्टिक के टुकड़े के रूप में मानते हैं। वे रेस्टोरेंट में भुगतान के लिए वेटर को अपना क्रेडिट कार्ड दे देते हैं, जो आसानी से आपके क्रेडिट कार्ड नंबर और सीवीवी नंबर को कॉपी कर सकते हैं और बिना ओटीपी के अंतरराष्ट्रीय ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसलिए क्रेडिट कार्ड किसी दूसरे के हाथ में ना दें।
ग्राहक कई बार अपने क्रेडिट कार्ड के पीछे हस्ताक्षर करना भूल जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपना क्रेडिट कार्ड खो देते हैं तो कोई भी व्यक्ति उसके द्वारा ट्रांजेक्शन कर सकता है साथ ही रसीद पर और क्रेडिट कार्ड पर अपना नाम के हस्ताक्षर कर सकता है। इसलिए क्रेडिट कार्ड के पीछे हस्ताक्षर करें।
अगर आपने अपना क्रेडिट कार्ड खो दिया है तो तुरंत रिपोर्ट करें। क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी से हुए ट्रांजेक्शन पर आपको सुरक्षा प्रदान करता है, लेकिन यह सिमित समय के लिए होती है, आमतौर पर 3 दिन के लिए, यदि आप दिए गए समय में खोए कार्ड या धोखाधड़ी से ट्रांजेक्शन की की रिपोर्ट नहीं करते हैं, तो आप राशि का भुगतान करने के लिए उत्तरदायी होंगे। इसलिए खोए हुए क्रेडिट कार्ड या धोखाधड़ी से ट्रांजेक्शन की तुरंत रिपोर्ट करें।
यदि आप अपने क्रेडिट कार्ड से की गयी सारी खरीदारी की रसीदें रखते हैं तो आप रसीदों की तुलना उस राशि से कर सकते हैं जो आपको क्रेडिट कार्ड पर चार्ज की गयी है। ऐसे कईं उदाहरण हैं जहां गलतियाँ हुई है। इसलिए अपनी खरीदारी की रसीदें रखें।
प्रश्न. HDFC बैंक ने मेरे क्रेडिट कार्ड अनुरोध को अस्वीकार क्यों किया?
उत्तर: HDFC बैंक ने अपने क्रेडिट कार्डों के लिए योग्यता तय की हुई है। यह सिबिल स्कोर, आवेदक की आय, क्रेडिट हिस्ट्री या बैक ग्राउंड देखते हैं। यदि आप बैंक की इन शर्तों पर खरे नहीं उतरते हैं बैंक आपके अनुरोध को अस्वीकार कर सकता है। HDFC बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र (कस्टमर केयर) पर कॉल करें और उन्हें आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन को अस्वीकार करने की वजह पूछें। आप 3-4 महीने के इंतजार के बाद फिर से आवेदन कर सकते हैं और ऐसा कार्ड चुन सकते हैं जो आपकी आवश्यकताओं को पूरा करता है।
प्रश्न. जब मेरा HDFC क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस “डिस्पैचड” लिखा आ रहा है तो मुझे अपना HDFC क्रेडिट कार्ड क्यों नहीं मिला?
उत्तर: अगर HDFC क्रेडिट कार्ड एप्लिकेशन स्टेटस में “डिस्पैचड” लिखा आ रहा है और इसे 3-4 दिन हो गए हैं, तो आप HDFC बैंक कस्टमर केयर को कॉल कर सकते हैं या बैंक द्वारा आपको भेजे गए कूरियर की जानकारी के लिए अपने एसएमएस या ईमेल को देखें। यदि आपको शिपमेंट की जानकारी मिल गयी है, तो आप कूरियर सेवा की साइट पर जा सकते हैं और अपने पैकेट को ट्रैक कर सकते हैं।ध्यान दें, कि जब आपको आपका पैकेट मिले, तो आपको यह देखना होगा कि उससे छेड़छाड़ नहीं की गयी हो। छेड़छाड़ किए गए पैकेट को स्वीकार न करें।
प्रश्न. मैंने अपना एप्लिकेशन रेफ़रेंस नंबर खो दिया है, क्या मैं अभी भी अपने HDFC क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस जान सकता हूं?
उत्तर: हाँ, आप अभी भी अपनी क्रेडिट कार्ड का एप्लिकेशन स्टेटस जान सकते हैं। HDFC आपको इनमें से किसी भी जानकारी की मदद से अपने क्रेडिट कार्ड आवेदन की स्थिति (Credit Card Application Status) की जानने की अनुमति देता है; एप्लिकेशन रेफ़रेंस नंबर/ एप्लिकेशन फॉर्म नंबर / जन्म तिथि या मोबाइल नंबर याद रखें कि आप साइट पर जो जानकारी देते हैं, वह वही होना चाहिए जो आपने HDFC क्रेडिट कार्ड के लिए भरी थी।
प्रश्न. HDFC बैंक को मेरे क्रेडिट कार्ड की आवेदन प्रक्रिया पूरी करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर: यदि आपके क्रेडिट कार्ड आवेदन को स्वीकार कर लिया जाता है तो आप एक महीने के भीतर अपना एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. HDFC क्रेडिट कार्ड मिलने में कितना समय लगता है?
उत्तर: मौजूदा जानकारी के अनुसार, एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड आवेदन करने के बाद इसे डिलीवर होने में 21 कार्यदिवस का समय लगता है। हालांकि ये समय कई कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें आवेदक का पता और प्रोसेसिंग समय आदि शामिल है।
प्रश्न. मैं अपने एचडीएफ़सी क्रेडिट कार्ड के एप्लिकेशन स्टेटस/स्थिति कब जान सकता हूँ?
उत्तर: आप आवेदन के 2-3 दिनों बाद अपने HDFC क्रेडिट कार्ड एप्लीकेशन स्टेटस जान सकते हैं। बैंक आपको एसएमएस या ईमेल द्वारा आपके क्रेडिट कार्ड की एप्लिकेशन प्राप्त होने के बारे में सूचित करेगा, उसके पश्चात आप आवेदन का स्टेटस/स्तिथि जान सकते हैं।