Paisabazaar app Today!
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
Get instant access to loans, credit cards, and financial tools — all in one place
Scan to download on
Our Advisors are available 7 days a week, 9:30 am - 6:30 pm to assist you with the best offers or help resolve any queries.
अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है, जो ट्रैवल और लाइफस्टाइल बेनिफिट्स प्रदान करता है। इस क्रेडिट कार्ड के ज़रिए आप मूवी, ऑनलाइन शॉपिंग वाउचर्स, लाउंज एक्सेस, होटल बेनिफिट्स, गोल्फ प्रीविलेज और कंसीयज सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। कार्ड की विशेषताओं और लाभों के बारे में जानने के लिए ये लेख पढ़ें।
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Exclusive Pre-Approved Cards waiting for you
100+ Credit Cards from Top Banks
Compare Best Offers
Completely Digital Process
Error: Please enter a valid number
अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिज़र्व क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं |
|
![]() |
|
| इसके लिए उपयुक्त | लाइफस्टाइल और ट्रैवल |
| जॉइनिंग फीस | ₹5,000 + लागू टैक्स |
| वार्षिक/रिन्यूअल बेनिफिट्स | ₹10,000 + लागू टैक्स |
| न्यूनतम आय | ₹6 लाख प्रति वर्ष |
| वेलकम बेनिफिट | पहले साल की वार्षिक फीस का भुगतान करने पर 11,000 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट्स |
| रिवॉर्ड बेनिफिट | खर्च किए गए प्रति ₹50 पर 1 मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट |
| ट्रैवल बेनिफिट्स | कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस, कॉम्प्लिमेंट्री प्रायोरिटी पास मेंबरशिप |
| रिन्यूअल बेनिफिट | साल में ₹5 लाख खर्च करने पर ₹10,000 का ताज स्टे वाउचर |
| पैसाबाज़ार रेटिंग | ★★★★ 4/5 |
नोट: यह क्रेडिट कार्ड पैसाबाज़ार पर उपलब्ध नहीं है। यह लेख जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए अमेरिकन एक्सप्रेस की वेबसाइट पर जाएं।
अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड कई तरह के बेनिफिट्स प्रदान करता है। आप इस कार्ड पर कई तरह के रिवॉर्ड, फ्री वाउचर्स, लाउंज एक्सेस, गोल्फ आदि के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नीचे इसके प्रमुख लाभों के बारे में बताया गया है:-
आप अपनी खरीद पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकते हैं और बाद में उन्हें ट्रैवल, खानपान, एक्सेसरीज आदि जैसे 500 से अधिक विकल्पों के लिए रिडीम/उपयोग कर सकते हैं। रिवॉर्ड बेनिफिट्स के बारे में नीचे बताया गया है:-
नोट: आप कार्ड संबंधित चार्जेस का भुगतान करने के लिए मेंबरशिप रिवॉर्ड पॉइंट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आप इस कार्ड पर 10,000 तक की कीमत का रिन्यूअल बेनिफिट प्राप्त कर सकते हैं, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:-
इस क्रेडिट कार्ड पर आप कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक और इंटरनेशनल लाउंज एक्सेस का लाभ उठा सकते हैं, जिसकी जानकारी नीचे दी गई है:-
ध्यान दें: कार्ड मेंबर को प्रत्येक विज़िट के लिए $32 की यूसेज फीस देनी होगी।
ये भी पढ़ें: क्रेडिट कार्ड के लिए कितना होना चाहिए क्रेडिट स्कोर?
ऊपर दिए गए लाभों के अलावा आप इस कार्ड के ज़रिए गिफ्ट वाउचर्स, कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप, गोल्फ बेनिफिट्स आदि प्राप्त कर सकते हैं। नीचे अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड के अन्य बेनिफिट्स के बारे में बताया गया है:-
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर पाएं बंपर कैशबैक ऑफर
अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड की फीस और चार्जेस के बारे में नीचे बताया गया है:-
| फीस और चार्जे़स | राशि |
| जॉइनिंग फीस | ₹5,000 + लागू टैक्स |
| वार्षिक/ रिन्यूअल फीस | ₹ 10,000 + लागू टैक्स |
| ब्याज दरें | 3.5% प्रतिमाह |
| कैश एडवांस फीस | 3.5% (न्यूनतम ₹250) |
ये भी पढ़ें: इन क्रेडिट कार्डों पर नहीं लगेगी कोई वार्षिक फीस
इस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आवेदक को नीचे दी गई योग्यता शर्तों को पूरा करना होगा:-
| योग्यता शर्तें | जानकारी |
| अकाउंट | किसी भारतीय या मल्टीनेशनल बैंक में सेविंग या करेंट अकाउंट |
| उम्र | 18 साल |
| पेशा | नौकरीपेशा और गैर-नौकरीपेशा |
| न्यूनतम इनकम | ₹ 6 लाख प्रति वर्ष |
| इन शहरों में मिलेगा कार्ड | शहरों की लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें |
अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड एक प्रीमियम क्रेडिट कार्ड है जिस पर कई आकर्षक लाभ प्रदान किए जाते हैं। इस क्रेडिट कार्ड पर कॉम्प्लिमेंट्री स्टे, मूवी और शॉपिंग वाउचर, लाउंज एक्सेस, गोल्फ बेनिफिट्स, कॉम्प्लिमेंट्री मेंबरशिप आदि शामिल हैं। आप इस क्रेडिट कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं अगर:-
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बैस्ट हैं ये क्रेडिट कार्ड
इसी तरह के अन्य क्रेडिट कार्डों के बारे में नीचे बताया गया है:-
| क्रेडिट कार्ड | वार्षिक फीस | विशेषताएं |
| HDFC डाइनर्स क्लब प्रीविलेज क्रेडिट कार्ड | ₹ 2,500 | अमेजन प्राइम,MMT ब्लैक, डाइनआउट पासपोर्ट आदि। |
| SBI एलीट क्रेडिट कार्ड | ₹ 4,999 | सालाना 50,000 तक बोनस रिवॉर्ड पॉइंट; क्लब विस्तारा और ट्राइडेंट प्रीविलेज मेंबरशिप |
| HDFC इंफिनिया क्रेडिट कार्ड मेटल एडिशन | ₹12,500 | अनलिमिटेड लाउंज एक्सेस और गोल्फ गेम्स; खर्च किए गए प्रति ₹150 पर 5 रिवॉर्ड पॉइंट |
| सिटीबैंक प्रेसटीज क्रेडिट कार्ड | ₹20,000 | अतंरराष्ट्रीय तौर पर खर्च किए गए प्रति ₹100 पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट,अनलिमिटेड कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस |
| इंडसइंड बैंक लेजेंड क्रेडिट कार्ड | ₹9,999 | कॉम्प्लिमेंट्री EazyDiner प्राइम मेंबरशिप; खर्च किए गए प्रति ₹100 पर 2 रिवॉर्ड पॉइंट |
प्रश्न. मैं अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन कर सकता हूं?
उत्तर: आप अमेरिकन एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इस क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको योग्यता शर्तों के मुताबिक क्रेडिट कार्ड चुनना है और एप्लीकेशन फॉर्म भरना है। वेरिफिकेशन के लिए आपको संबंधित दस्तावेज़ भी जमा करने होंगे, जिसके बाद बैंक आपकी जानकरी को वेरिफाई करने के बाद आपकी रिक्वेस्ट को प्रोसेस करेगा।
प्रश्न. क्या अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड पर पर्चेस प्रोटेक्शन प्रदान करता है?
उत्तर: हां, अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड पर पर्चेस प्रोटेक्शन प्रदान करता है। आप खरीद के 60 दिनों के भीतर कार्ड की चोरी, आग, भूकंप, बाढ़, तूफान आदि के कारण हुए नुकसान के बदले रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अपने अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड से की गई खरीद को EMI में बदल सकता हूं?
उत्तर: हां, आप 5,000 रु. या उससे अधिक की खरीदारी को EMI में बदल सकते हैं। खरीद के दौरान आप मर्चेंट से पूरे ट्रांजैक्शन को EMI में बदलने को कह सकते हैं।
प्रश्न. क्या मैं अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फ्यूल ट्रांजैक्शन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स प्राप्त कर सकता हूं?
उत्तर. नहीं, फ्यूल खरीदने पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलते। हालांकि, आप HPCL पेट्रोल पंपों पर फ्यूल कंवेंस फीस पर छूट प्राप्त कर सकते हैं। आप 5,000 रु. या उससे अधिक के फ्यूल ट्रांजैक्शन पर क्रमश: 0% और 1% की छूट प्राप्त कर सकते हैं।
प्रश्न. अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड पर प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम/उपयोग कैसे करें?
उत्तर: आप अपने रिवॉर्ड अकाउंट में लॉग-इन कर अमेरिकन एक्सप्रेस® प्लेटिनम रिजर्व क्रेडिट कार्ड पर प्राप्त रिवॉर्ड पॉइंट्स को रिडीम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने रिवॉर्ड पॉइंट्स के ज़रिए कार्ड से संबंधित चार्ज़ेस का भी भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्न. क्या अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिज़र्व क्रेडिट कार्ड पर लॉस्ट कार्ड लायबिलिटी मिलती है?
उत्तर: हां, अमेरिकन एक्सप्रेस प्लेटिनम रिज़र्व क्रेडिट कार्ड पर लॉस्ट कार्ड लायबिलिटी प्राप्त करने के लिए कस्टमर केयर को खोए हुए कार्ड या धोखाधड़ी के बारे में बताएं। अगर आप 3 दिनों के भीतर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करते हैं तो आपको अधिकतम 1,000 रु. की लायबिलिटी दी जाएगी। इसलिए यह लाभ प्राप्त करने के लिए जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करें।